411 REFERENCE · Wikipedia
अनुसूचित बैंक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2013
नवम्बर 2013
नवम्बर 2013
भारत में अनुसूचित बैंक, वह बैंक हैं जिन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अधिनियम, 1934 की द्वितीय अनुसूची में शामिल किया गया है। रिजर्व बैंक इस अनुसूची में केवल उन बैंकों को ही शामिल करता है जो, उपर्युक्त अधिनियम की धारा 42(6) (क) के मानदंडों का अक्षरक्ष पालन करते हों।
30 जून 1999 तक भारत में कुल 300 अनुसूचित बैंक थे ! जिनका कुल नेटवर्क 64918 शाखाओं का था। भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक और उसके सहयोगी (8), राष्ट्रीयकृत बैंक (19), विदेशी बैंक (45), निजी क्षेत्र के बैंक (32), सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शामिल हैं।
"भारत में अनुसूचित बैंकों" से अभिप्राय भारतीय स्टेट बैंक जिसका गठन भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955 (1955 का 23), एक सहायक बैंक जैसा कि भारतीय स्टेट बैंक (सहायक बैंक) अधिनियम, 1959 (1959 का 38) में परिभाषित किया गया है, एक नया बैंक जिसका गठन बैंकिंग कंपनियां (अधिग्रहण और उपक्रमों का स्थानांतरण) अधिनियम 1970 (1970 का 5) के अनुच्छेद 3 के तहत या इसका गठन बैंकिंग कंपनियां (अधिग्रहण और उपक्रमों का स्थानांतरण) अधिनियम 1980 (1980 का 40) के अनुच्छेद 3 के तहत, या अन्य कोई बैंक जो भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2), की द्वितीय अनुसूची में तो शामिल हो लेकिन "एक सहकारी बैंक" ना हो।
निम्नलिखित बैंक भारत में अनुसूचित बैंक हैं (सार्वजनिक क्षेत्र):
भारतीय स्टेट बैंक
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर
स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
स्टेट बैंक ऑफ इंदौर
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
(भारतीय स्टेट बैंक ने अप्रैल 2017 से अपने पांच सहयोगी बैंकों का खुद में विलय कर दिया है।
एसबीआई के पांच सहयोगी ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद हैं। सहयोगी बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर सूचीबद्ध हैं।)
आंध्र बैंक
इलाहाबाद बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
केनरा बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
कॉर्पोरेशन बैंक
देना बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन बैंक
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब और सिंध बैंक
सिंडीकेट बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
यूको बैंक
विजया बैंक
निम्नलिखित बैंक भारत में अनुसूचित बैंक हैं (निजी क्षेत्र):
वैश्य बैंक लिमिटेड
अक्षरेखा बैंक लिमिटेड
इंड्सिंड बैंक लिमिटेड
आईसीआईसीआई बैंक बैंकिंग निगम लिमिटेड
ग्लोबल ट्रस्ट बैंक लिमिटेड
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड]
सेंचूरियन बैंक लिमिटेड
बैंक ऑफ पंजाब लिमिटेड
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड
निम्नलिखित बैंक भारत में अनुसूचित बैंक हैं (विदेशी):
अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक लिमिटेड
ए एन जै़ड ग्रिन्डलेयज़ बैंक
बैंक ऑफ अमेरिका
बैंक ऑफ टोक्यो लिमिटेड
बैंक नैशनेल दे पेरिस
बारक्ले बैंक
सिटी बैंक
ड्यूश बैंक
हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग निगम
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
द चेस मैनहट्टन बैंक लिमिटेड
ड्रेस्ड्नर बैंक एजी।
श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था
श्रेणी:भारतीय बैंक