411 REFERENCE · Wikipedia
बिली कूपर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिली कूपर Billy the trumpeter.JPG 2012 में बिली कूपर अंग्रेज़ बार्मी आर्मी के लिए ट्रम्पेट वादक संगीत स्नातक (ऑनर्स) संगीतकार http://www.billythetrumpet.com/
बिली कूपर (Billy Cooper), जिन्हें बिली द ट्रम्पेट (Billy The Trumpet) के नाम से भी जाना जाता है, इंग्लैंड के एक क्रिकेट समर्थक हैं। ये सबसे अधिक अंग्रेज़ी क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के समूह बार्मी आर्मी के ट्रम्पेट वादक के रूप में प्रसिद्ध हैं।McSmith Andy http://www.independent.co.uk/sport/cricket/headingley-silences-barmy-army-trumpeter-1767671.html Headingley silences Barmy Army trumpeter द इंडिपेंडेंट 5 अगस्त 2009 20 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120121023357/http://www.independent.co.uk/sport/cricket/headingley-silences-barmy-army-trumpeter-1767671.html 21 जनवरी 2012 live
कैरियर
कूपर ने शिक्षा लंदन के गिल्डहॉल स्कूल ऑफ म्यूज़िक एण्ड ड्रामा से प्राप्त की। इनके पास संगीत स्नातक ऑनर्स डिग्री और रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूज़िक से कलाकार डिप्लोमा है।Fordyce Tom http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/cricket/england/7311618.stm NZ-England day 4 as it happened बीबीसी सपोर्ट 20 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20080328233009/http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/cricket/england/7311618.stm 28 मार्च 2008 live ये वैस्ट एण्ड थिएटर के कार्यक्रमों को ऑर्केस्ट्रा में भी वादन करते हैं।
बार्मी आर्मी
कूपर बार्मी आर्मी के साथ वर्ष 2004 में जुड़े थे। यह घटना तब कि है जब इंग्लैंड वेस्टइंडीज़ के दौरे पर था। कूपर गलती से अपना ट्रम्पेट बारबाडोस में टैक्सी में ही भूल गए थे। बाद में यह बार्मी आर्मी के किसी सदस्य को मिल गया, जो स्वयं भी उसी मैच को देखने जा रहा था जिसमें कूपर जा रहें थे। जब कूपर ने अपना ट्रम्पेट उस व्यक्ति से माँगा तो उसने इनसे यह साबित करने के लिए कहा कि यह ट्रम्पेट उन्हीं का है ऐसा करने के लिए उसने इनसे उसे बजाने के लिए कहा।http://www.timeoutabudhabi.com/sportandoutdoor/features/29843-barmy-armys-billy-cooper Barmy Army's Billy Cooper टाइम आउट आबू धाबी 31 जनवरी 2012 20 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120322011853/http://www.timeoutabudhabi.com/sportandoutdoor/features/29843-barmy-armys-billy-cooper 22 मार्च 2012 dead कूपर ने तब अमेरिकी फ़िल्म द ग्रेट एस्केप की विषय धुन बजाई, जिसे सुन कर बार्मी आर्मी के कुछ सदस्यों ने उनका हवाई खर्च उठाने के पेशकश की अगर वे उन सब के साथ इंग्लैंड के दक्षिण अफ़्रीकी दौरे पर शामिल होंगे।Marie-Louise Olson http://www.thenational.ae/sport/cricket/barmy-army-bill-brings-music-to-englands-ears Barmy Army Bill brings music to England's ears द नेशनल 20 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120206160911/http://www.thenational.ae/sport/cricket/barmy-army-bill-brings-music-to-englands-ears 6 फ़रवरी 2012 live
विवाद
कूपर के कार्यों ने कभी-कभी उन्हें समस्या में भी डाला है। वर्ष 2006 में कूपर को प्रसिद्ध 2006-07 एशेज़ श्रृंखला के दौरान ऑस्ट्रेलियाई धारावाहिक नेबर्स की अपने ट्रम्पेट द्वारा विषय धुन बजाने के लिए द गेबा से निकालने के पश्चात "प्रतिबंधित संगीत वाद्ययंत्र" बजाने के लिए गिरफ्तार कर लिया था।http://newindianexpress.com/cricket/news/article284417.ece?service=print Barmy Army trumpeter receives warm Ashes welcome publisherन्यू इंडियन एक्सप्रेस 25 नवम्बर 2010 20 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20131029203330/http://newindianexpress.com/cricket/news/article284417.ece?service=print 29 अक्तूबर 2013 live हालांकि 2010 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कूपर को विशेष छूट दी जिसमें इन्हें द गेबा के अंदर संगीत वाद्ययंत्र ले जाने की अनुमति मिली। ऐसी अनुमति केवल कूपर को ही थी।http://www.cricket365.com/news/story/6524293/Warm-Aussie-welcome-for-Barmy-Army-trumpeter Oz welcome for Barmy Army trumpeter Cricket365 24 नवम्बर 2010 =20 जुलाई 2012 https://archive.today/20130102115225/http://www.cricket365.com/news/story/6524293/Warm-Aussie-welcome-for-Barmy-Army-trumpeter 2 जनवरी 2013 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.billythetrumpet.com/
कूपर के ऊपर बार्मी आर्मी का पृष्ठ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:इंग्लैंड के लोग
श्रेणी:क्रिकेट संस्कृति