411 REFERENCE · Wikipedia
हिन्दी समर्थन युक्त सॉफ्टवेयरों की सूची
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रचालन तन्त्र
माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज़ - विण्डोज २००० एवं बाद के सभी संस्करण - विण्डोज ऍक्सपी, विण्डोज़ २००३, विण्डोज़ विस्ता, विण्डोज़ ७। विण्डोज २०००, ऍक्सपी तथा २००३ में पूर्ण समर्थन हेतु कण्ट्रोल पैनल में इण्डिक समर्थन सक्षम करना होता है जबकि विण्डोज़ विस्ता तथा विण्डोज़ ७ में भारतीय भाषी पूर्ण समर्थन स्वतः सक्षम रहता है।
लिनक्स के सभी नये संस्करण।
बॉस लिनक्स - हिन्दी एवं भारतीय भाषाओं हेतु सीडैक द्वारा निर्मित विशेष वितरण।
मॅक ओऍस - मॅक ओऍस ९ में इण्डियन लैंग्वेज टूलकिट नामक अलग सॉफ्टवेयर द्वारा, मॅक ओऍस ऍक्स १० से अन्तर्निर्मित।
सिम्बियन प्लेटफॉर्म - S60v3 में हिन्दी प्रदर्शन समर्थन है।
आइओऍस - आइफोन ओऍस ३ से आंशिक, आइओऍस ४ से पूर्ण प्रदर्शन समर्थन, आइओऍस ५ में हिन्दी कीबोर्ड आया।
ऍण्ड्रॉइड - ऍण्ड्रॉइड में संस्करण ४.० (आइस क्रीम सैंडविच) एवं उससे बाद के संस्करणों में हिन्दी प्रदर्शन एवं हिन्दी कीबोर्ड शामिल है। बेहतर सुविधाओं युक्त स्विफ्टकी जैसे थर्ड पार्टी कीबोर्ड भी उपलब्ध हैं।
ग्राफिक्स
बिटमैप ग्राफिक्स
फोटोशॉप मिडल ईस्टर्न वर्जन में काफी हद तक हिन्दी समर्थन होता था।http://epandit.shrish.in/322/download-photoshop-with-hindi-indic-unicode-support/ फोटोशॉप में यूनिकोड हिन्दी/इण्डिक समर्थन युक्त संस्करण 13 फ़रवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110214182814/http://epandit.shrish.in/322/download-photoshop-with-hindi-indic-unicode-support/ 14 फ़रवरी 2011 dead संस्करण CS6 से हिन्दी का पूर्ण समर्थन उपलब्ध हो गया। हिन्दी के लिये अडॉबी देवनागरी नामक फॉण्ट भी शामिल है।
गिम्प
पेंट.नेट
वैक्टर ग्राफिक्स
इंकस्केप
कोरल ड्रॉ - संस्करण X5 में केवल मंगल फॉण्ट में सम्भव, X6 से पूर्ण हिन्दी समर्थन।
पाठ सम्पादित्र
नोटपैड++
ऑनलाइन हिंदी टेक्स्ट एडिटर
ऑफिस सुइट
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
ओपनऑफिस
लिब्रेऑफिस
पीडीऍफ रीडर
अडॉबी रीडर
फॉक्सिट रीडर
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि यूनिकोड हिन्दी में बनायी गयी किसी पीडीऍफ फाइल से किसी PDF to Word जैसे सॉफ्टवेयर द्वारा परिवर्तन करने पर वर्ड फाइल में हिन्दी का कचरा हो जाता है। फिलहाल यूनिकोड हिन्दी युक्त पीडीऍफ से हिन्दी टैक्स्ट सही रूप में प्राप्त करने का तरीका उपलब्ध नहीं है।
डीटीपी
माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशर (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में सम्मिलित पेजलेआउट प्रोग्राम)
अडॉबी इनडिजाइन - मिडल ईस्टर्न वर्जन में कुछ हद तक हिन्दी समर्थन था, सामान्य संस्करणों में CS2 से CS5 तक के लिये इण्डिकप्लस नामक थर्ड पार्टी प्लगइन के जरिये देवनागरी की सही रैंडरिंग सम्भव थी। संस्करण CS6 से हिन्दी का पूर्ण समर्थन उपलब्ध हो गया। हिन्दी के लिये अडॉबी देवनागरी नामक फॉण्ट भी शामिल है।
कम्प्रैशन यूटिलिटी
७-जिप - हिन्दी नाम वाली फाइलों तथा फोल्डरों को कम्प्रैस तथा ऍक्स्ट्रैक्ट करने में सक्षम।
इण्टरनेट
ब्राउजर
फायरफॉक्स - संस्करण ३ से पूर्ण समर्थन।
इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर - संस्करण ५ से आंशिक, संस्करण ७ से पूर्ण समर्थन।
गूगल क्रोम
ऑपेरा - आंशिक, कुछ स्थानों पर हिन्दी सही नहीं दिखती।
सफारी
ऑपेरा मिनी - बिटमैप फॉण्ट वाले विकल्प का प्रयोग कर बिना हिन्दी समर्थन वाले फोन में भी हिन्दी देखी जा सकती है।
ऑपेरा मोबाइल - फोन में आंशिक हिन्दी समर्थन होने पर भी हिन्दी सही दिखाता है।
ईमेल सेवा
जीमेल - सर्वश्रेष्ठ हिन्दी यूनिकोड समर्थन। हिन्दी आदि भारतीय भाषाओं में मेल लिखने हेतु ट्राँसलिट्रेशन सुविधा इनबिल्ट।
इंस्टैंट मैसेंजर
गूगल टॉक
याहू मैसेंजर - संस्करण १० से हिन्दी टाइप समर्थन।
ईमेल क्लाइंट
थंडरबर्ड
प्रोग्रामिंग भाषायें
जावा - जावा यूनिकोड समर्थन प्रदान करने वाली पहली भाषा थी। १९९५ में इसके संस्करण १.० में यूनिकोड १.१ (यूटीऍफ-१६) का समर्थन उपलब्ध हुआ।
विजुअल स्टूडियो २००३ एवं बाद के सभी संस्करण - २००५, २००८ तथा २०१०
हिन्दवी प्रोग्रामिंग सिस्टम - हिन्दी एवं भाऱतीय भाषाओं में प्रोग्रामिंग हेतु एक मुक्त स्रोत प्रोग्रामिंग सुइट।
इन्हें भी देखें
इण्डिक यूनिकोड
फ्रीवेयर की सूची
मुफ्त एवं मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयरों की सूची
बाहरी कड़ियाँ
Alan Wood’s Unicode Resources - इण्टरनेट पर यूनिकोड के शुरुआती दिनों में ऍलन वुड द्वारा संकलित यूनिकोड सम्बन्धी संसाधनों की सूची।
सन्दर्भ
श्रेणी:सॉफ्टवेयर की सूची
श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग