411 REFERENCE · Wikipedia
हिना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिना Lawsonia inermis Ypey36.jpg 240px लॉसोनिया इनर्मिस पादप मैग्नोलियोफाइटा मैग्नोलियोप्सीडा मिर्टेल्स लिथ्रेशी लॉसोनिया L. inermis लॉसोनिया इनर्मिस L.
हिना या हीना (अरबी:حــنــا, pronounced /ħinnaːʔ/ )एक पुष्पीय पौधा होता है जिसका वैज्ञानिक नाम लॉसोनिया इनर्मिस है। इसे त्वचा, बाल, नाखून, चमड़ा और ऊन रंगने के काम में प्रयोग किया जाटा है। इससे ही मेहंदी भी लगायी जाती है।Lawson, Isaac Linnaeus dedicated the genus Lawsonia to Isaac Lawson (d. 1747).http://www.theplantlist.org/tpl1.1/record/kew-2353863 The Plant List: A Working List of All Plant Species 23 May 2017 https://web.archive.org/web/20181103210355/http://www.theplantlist.org/tpl1.1/record/kew-2353863 3 नवंबर 2018 live
मेंहदी (henna) का वानस्पतिक नाम 'लॉसोनिया इनर्मिस' (lawsonia inermis) है और यह लिथेसिई (lythraceae) कुल का काँटेदार पौधा है। यह उत्तरी अफ्रीका, अरब देश, भारत तथा पूर्वी द्वीप समूह में पाया जाता है। अधिकतर घरों के सामने की बाटिका अथवा बागों में इसकी बाड़ लगाई जाती है जिसकी ऊँचाई आठ दस फुट तक हो जाती है और यह झाड़ी का रूप धारण कर लेती है। कभी कभी जंगली रूप से यह ताल तलैयों के किनारे भी उग आती है। टहनियों को काटकर भूमि में गाड़ देने से ही नए पौधे लग जाते हैं। इसके छोटे सफेद अथवा हलके पीले रंग के फूल गुच्छों में निकलते हैं, जो वातावरण को, विशेषत: रात्रि में अपनी भीनी महक से सुगंधित करते हैं। फूलों को सुखाकर सुगंधित तेल भी निकाला जाता है। इसकी छोटी चिकनी पत्तियों को पीसकर एक प्रकार का लेप बनाते हैं, जिसे स्त्रियाँ नाखून, हाथ, पैर तथा उँगलियों पर श्रृंगार हेतु कई अभिकल्पों में रचाती हैं। लेप को लगाने के कुछ घंटों के बाद धो देने पर लगाया हुआ स्थान लाल, या नारंगी रंग में रंग जाता है जो तीन चार सप्ताह तक नहीं छूटता। पत्तियों को पीसकर भी रख लिया जाता है, जिसे गरम पानी में मिलाकर रंग देने वाला लेप तैयार किया जा सकता है। इसपौधे की छाल तथा पत्तियाँ दवा में प्रयुक्त होती हैं।978-0025054707 Bailey L.H. Bailey E.Z. 1976 Hortus Third: A concise dictionary of plants cultivated in the United States and Canada Macmillan New York registration https://archive.org/details/hortusthirdconci00bail Kumar S., Singh Y. V., & Singh, M. 2005 Agro-History, Uses, Ecology and Distribution of Henna (Lawsonia inermis L. syn. Alba Lam) Henna: Cultivation, Improvement, and Trade 11–12 Jodhpur Central Arid Zone Research Institute 124036118 henna (plant) Encyclopædia Britannica 5 May 2013 http://www.britannica.com/EBchecked/topic/261271/henna https://web.archive.org/web/20140325233839/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/261271/henna 25 मार्च 2014 live John Wiley & Sons 9780470744963 Bechtold Thomas Rita Mussak Handbook of Natural Colorants https://archive.org/details/handbooknaturalc00bech 6 April 2009 155
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:शारीरिक सज्जा
श्रेणी:हर्बल रंग
श्रेणी:केशसज्जा