411 REFERENCE · Wikipedia
उहोल्का-शिरोकी लुह आदिम बीच वृक्षों के वन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उहोल्का-शिरोकी लुह आदिम बीच वृक्षों के वन Uholka-Shyrokyi Luh Massif 141414.jpg 300px यूक्रेनज़ाकारपैथिया ओब्लास्ट 48 18 22 N 23 41 46 E inline,title कार्पेथियन बायोस्फीयर रिजर्वUholka-Shyrokyi Luh https://www.europeanbeechforests.org/world-heritage-beech-forests/ukraine/uholka-shyrokyi-luh europeanbeechforests.org 21 अगस्त 2026 en उहोल्का-शिरोकी लुह 2007
उहोल्का-शिरोकी लुह आदिम बीच वृक्षों के वन (Uholka-Shyrokyi Luh primeval beech forest) एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह संरक्षित वन-क्षेत्र यूक्रेन के ट्रांसकार्पेथियन इलाके में स्थित है और कार्पेथियन बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। लगभग 9000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ यह वन विश्व के सबसे बड़े और प्राचीन बीच वृक्षों का वन है।ब्रिगिट कॉमरमोट वासिल लावनी उर्स-बीट ब्रैंडली Inventory of the largest primeval beech forest in Europe. A Swiss-Ukrainian scientific adventure https://www.researchgate.net/publication/329019447_Inventory_of_the_largest_primeval_beech_forest_in_Europe_A_Swiss-Ukrainian_scientific_adventure रिसर्चगेट 21 अगस्त 2026 en यूरोप के सबसे बड़े प्राचीन बीच जंगल की इन्वेंट्री। एक स्विस-यूक्रेनी वैज्ञानिक अभियान वर्ष 1920 में इस जंगल के कुछ हिस्सों को संरक्षित किया गया था। वर्ष 1992 में उहोल्का-शिरोकी लुह आदिम बीच वृक्षों के वन को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। बाद में, वर्ष 2007 और 2011 में, यूरोप के कई अन्य प्राचीन और पुराने बीच वनों को भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कार्पेथियन और यूरोप के अन्य क्षेत्रों के प्राचीन और आदिम बीच वनों में शामिल किया गया।Ukraine https://whc.unesco.org/en/statesparties/ua यूनेस्को 21 अगस्त 2026 en यूक्रेन
एक प्राचीन बीच वृक्षों का वन होने के साथ-साथ उहोल्का-शिरोकी लुह एक महत्वपूर्ण अनुसंधान केंद्र भी है। वर्ष 2001 में एक स्विस-यूक्रेनी अनुसंधान परियोजना के हिस्से के रूप में माला उहोल्का में 10 हेक्टेयर का एक अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया। इसकी मदद से वर्ष 2010 में वन का एक पूर्ण सांख्यिकीय सर्वेक्षण किया गया।
2010 की वन सूची के परिणाम
वर्ष 2010 का वन सर्वेक्षण 10,300 हेक्टेयर के क्षेत्र में किया गया, जिसमें से लगभग 9000 हेक्टेयर के क्षेत्र को आदिम वन माना गया। शेष भाग को प्राकृतिक वन माना गया। इस दौरान, 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले 314 भूखंडों का सर्वेक्षण किया गया। प्रत्येक भूखंड में, 6 सेंटीमीटर या उससे अधिक व्यास वाले सभी वृक्षों को मापा गया। मापे गए कुल 6779 वृक्षों में से 97% वृक्ष यूरोपीय बीच (Fagus sylvatica) के थे।
File:Buchenurwald 2 DSC 2294.jpg शिरोकी लुह के आदिम बीच वन File:Windwurf Schyrokyj Luh DSC 2212.jpg शिरोकी लुह में पवन-विध्वंस File:Verjüngungskegel in Schyrokyj Luh DSC 2290.jpg शिरोकी लुह में वन पुनरुत्थान File:Stehendes Totholz DSC 2036.jpg शिरोकी लुह में खड़ी सूखी लकड़ियाँ File:Mala Uholka Forschungsfläche 1 DSC 2487.jpg माला उहोल्का में अनुसंधान नमूना क्षेत्र File:Forschungsfläche Mala Uholka 2 DSC 2518.jpg माला उहोल्का में अनुसंधान नमूना क्षेत्र
इन्हें भी देखें
उझ राष्ट्रीय प्राकृतिक उद्यान
यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
कीव पेचेर्स्क लावर
बाहरी कड़ियाँ
Uholsko-Shyrokoluzhanskyi protected area कार्पेउहोल्का-शिरोकी लुह आदिम बीच वृक्षों के वन
सन्दर्भ
श्रेणी:विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:यूक्रेन में विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:युक्रेन