411 REFERENCE · Wikipedia
थैंक यू (2022 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
थैंक यू सन् 2022 की तेलुगु भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन विक्रम कुमार ने किया है और इसकी कहानी बी.वी.एस. रवि ने लिखी है। इसे श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत दिल राजू और सिरीश ने निर्मित किया है। फिल्म में नागा चैतन्य, राशी खन्ना, मालविका नायर, अविका गोर और साई सुशांत रेड्डी हैं।
थैंक यू को 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में जारी किया गया था। इस फिल्म को आलोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।Naga Chaitanya’s Thank You tanks at box office, collects only Rs 3 crore worldwide https://indianexpress.com/article/entertainment/telugu/naga-chaitanyas-thank-you-tanks-at-box-office-collects-rs-3-crore-worldwide-8050531/ 1 जुलाई 2024 द इंडियन एक्सप्रेस 25 जुलाई 2022 en 40 करोड़ के बजट बनी फ़िल्म केवल 9 करोड़ ही कमा पाई।Thank You Over Budget Worrying Dil Raju? https://www.indiaherald.com/Breaking/Read/994513678/Thank-You-Over-Budget-Worrying-Dil-Raju 1 जुलाई 2024 indiaherald.com enBox Office Report: Will Kiccha Sudeep’s Vikrant Rona dethrone 'Shamshera', 'Malayankunju' and 'Thank You'? https://www.newsable.asianetnews.com/amp/gallery/entertainment/wednesday-box-office-report-ranbir-kapoor-shamshera-fahadh-faasil-malayankunju-naga-chaitanya-thank-you-drb-rfpvdn 1 जुलाई 2024 newsable.asianetnews.com
कहानी
न्यूयॉर्क में प्रिया (राशी खन्ना) को पता चलता है कि वह गर्भवती है। इससे वह बहुत परेशान हो जाती है। वह अपने पारिवारिक मित्र, आंटी शैलजा से अपने लिव-इन बॉयफ्रेंड अभि के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करती है।
2011 में अभि (नागा चैतन्य), शैलजा के पति राव द्वारा प्रबंधित एक कंसल्टेंसी कंपनी के माध्यम से भारत से न्यूयॉर्क आता है। इसके माध्यम से उसकी मुलाकात प्रिया से होती है। वह यध्या नामक एक ऐप डिज़ाइन करता है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से किसी भी चोट या बीमारी का निदान कर सकता है। हालाँकि, राव ऐप को अस्वीकार कर देता है और अभि से पहले एक नौकरी पा लेने की कहता है। अभि फिर निवेशकों के एक समूह के सामने यध्या को सफलतापूर्वक पेश करता है। जब राव उसे फंड देने से इनकार कर देता है, तो प्रिया अभि को $15,000 देती है। उससे वह एक स्टार्ट-अप बनाने और कोडर्स को काम पर रख पाता है। अगले दशक में, यध्या ऐप दुनिया भर में फैल जाता है। अभि और प्रिया एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और अंततः एक साथ रहने लगते हैं। हालाँकि समय के साथ, अभि की अपार सफलता उसे आत्म-केंद्रित और अहंकारी बना देती है। इससे सभी के साथ उसके रिश्ते खराब हो जाते हैं। अभि से दूर होने के कारण प्रिया शादी करने से इनकार कर देती है।
वर्तमान में, शैलजा प्रिया को अभि को उसकी गर्भावस्था के बारे में बताने की कहती है। ताकि शायद वह बदल जाए। इस बीच, राव (प्रकाश राज) अपने कंसल्टेंसी के माध्यम से आए 60 लोगों को उनके वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष करता है। उनकी कंपनी कर्ज में डूबती जाती है। राव, आखिरी उम्मीद के तौर पर अभि से मिलने की कोशिश करता है। लेकिन वह राव पर उसके स्टार्ट-अप के लिए फंडिंग से इनकार करने के प्रतिशोध में मना कर देता है। इससे प्रिया अभि से अलग हो जाती है। ठीक उसी समय राव को घातक कार्डियक अरेस्ट होता है। तब अभि को अपने एक निवेशक का फोन आता है, जो बताता है कि राव ने उसे यध्या में निवेश करने के लिए राजी किया था। अभि का अब सोया हुआ ज़मीर जाग जाता है। अभि का विवेक उसे अपने अतीत में फिर से जाने और उन सभी लोगों को याद करने के लिए कहता है जिन्होंने उसे उस बिंदु तक सफल होने में मदद की।
सन्दर्भ
श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में
श्रेणी:2022 की फ़िल्में