411 REFERENCE · Wikipedia
कुतुबशाही राजवंश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुतुबशाही राजवंश, दक्कन के कई इस्लामी राजवंशों की तरह, एक शिया मुस्लिम राजवंश था जिसने 1518 से 1687 तक गोलकोंडा सल्तनत पर शासन किया। इसकी जड़ें फ़ारस (आधुनिक ईरान) में थीं। प्रारंभ में वे हिंदुओं पर बहुत सख्त थे और गोलकोंडा सल्तनत में हिंदू त्योहारों को खुले तौर पर मनाने पर प्रतिबंध था। मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने सबसे पहले इस नीति को बदला और हिंदुओं को खुले तौर पर अपने त्योहार और धर्म का पालन करने की अनुमति दी।अपने शासन के अंतिम दशकों में, कुतुब शाही राजवंश के शासकों ने शिया, सूफी और सुन्नी इस्लामी परंपराओं के साथ-साथ हिंदू परंपराओं को भी संरक्षण दिया।
कुतुबशाही शासक
क़ुली क़ुतुब शाह (1518-1543)
जमशीद क़ुली क़ुतुब शाह (1543-1550)
सुभान क़ुली क़ुतुब शाह (1550)
इब्राहीम क़ुली क़ुतुब शाह वली (1550-1580))
मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह (1580-1612)
सुल्तान मुहम्मद क़ुतुब शाह (1612-1626)
अब्दुल्लाह क़ुतुब शाह (1626-1672)
अबुल हसन ताना शाह (1672-1687)
इन्हें भी देखें
गोलकोंडा सल्तनत
गोलकोण्डा
क़ुतुब शाही मक़बरा
श्रेणी:भारत के राजवंश