411 REFERENCE · Wikipedia
नागोया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
35 11 N 136 54 E region:JP title
0.2em नागोया 0.1em ja 名古屋 ja नागोया शहरhttp://www.city.nagoya.jp/global/en/ Nagoya's official English Name 10 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20100202011555/http://www.city.nagoya.jp/global/en/ 2 फ़रवरी 2010 dead मनोनीत शहर Nagoya (2015-11-03).JPG Flag of Nagoya, Aichi.svg Emblem of Nagoya, Aichi.svg Nagoya in Aichi Prefecture Ja.svg Location of Nagoya in Aichi Prefecture देश जापान क्षेत्र चूबु (तोकाई) प्रांत आइची प्रांत महापौर ताकाशी कौवामुरा मीट्रिक 326.43 2283289 (तीसरा) 2015 auto 9107414 (तीसरा) जापान मानक समय +9 दुरभाष 052-972-2017 http://www.city.nagoya.jp http://www.city.nagoya.jp/somu/page/0000025344.html ja:平成23年6月1日現在の世帯数と人口(全市・区別) ja 19 June 2011 संग्रहीत प्रति https://web.archive.org/web/20110922060814/http://www.city.nagoya.jp/somu/page/0000025344.html 22 सितंबर 2011 dead
नागोया (名古屋) जापान के चूबु क्षेत्र में सबसे बड़ा शहर है। यह जापान का तीसरा सबसे बड़ा निगम शहर और चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र है। यह प्रशांत तट पर केंद्रीय होन्शू पर स्थित है। यह आइची प्रांत की राजधानी, और टोक्यो, ओसाका, कोबे, योकोहामा, चीबा, और किताक्यूशु के साथ जापान के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। यह जापान के तीसरे सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र का केन्द्र भी है, जिसे चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। 2015 तक, चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के 9.10 मिलियन लोगों में से 2.28 मिलियन लोग इस शहर में रहते थे।Population of Japan Japanese Statistics Bureau 2010 http://www.stat.go.jp/english/data/handbook/c0117.htm#c02 10 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20131113221530/http://www.stat.go.jp/english/data/handbook/c0117.htm#c02 13 नवंबर 2013 live
भूगोल
thumb|माउंट संपो और माउंट योरो से नोबी मैदान, किसो नदी और नागोया का दृश्य
नागोया बर्फिली खाड़ी के उत्तर में नोबी मैदान पर स्थित है। बाढ़ से बचने लिए शहर को पठारी क्षेत्र पर बसाया गया था। इस क्षेत्र के मैदान देश के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है। शहर की सीमा के साथ किसो नदी पश्चिम की ओर बहती है, और शोनी नदी उत्तर-पूर्व से आकर निशी वार्ड से खाड़ी की ओर दक्षिणी दिशा में मुड़ जाती है। मानव निर्मित होरी नदी का निर्माण 1610 में एक नहर के रूप में किया गया था। यह शोनी नदी प्रणाली के रूप में, उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है। नदी के द्वारा दुरदराज के इलाकों तक आवागमन और व्यापार होता हैं। शहर को जापान के केंद्र में स्थिति होने से इसे आर्थिक और राजनीतिक रूप से विकसित होने में सहायता मिली हैं।
नागोया में गर्म गर्मियों और ठंडी सर्दियों के साथ एक आर्द्र उप-उष्णकटिबंधीय जलवायु (कोपेन जलवायु वर्गीकरण) है। गर्मियों में सर्दियों की अपेक्षा ज्यादा बारिश होती है, हालांकि बारिश पूरे साल होती रहती है।
जनसांख्यिकी
1889 में किए गए सबसे प्रारंभिक जनगणना के अनुसार शहर कि आबादी 1,57,496 थी। 1934 में आबादी 10 लाख तक पहुंच गई और दिसंबर 2010 तक 2,259,993 की अनुमानित आबादी थी, जिसमें जनसंख्या घनत्व 6,923 प्रति कि.मी.2 था। इसके साथ ही दिसंबर 2010 तक अनुमानित 1,019,859 घरों कि संख्या थी। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में 153,370 घरों कि संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई।http://www.city.nagoya.jp/somu/page/0000019808.html ja:平成22年12月1日現在の世帯数と人口(全市・区別) Population and Number of Households as of 1 December, Heisei 22 Nagoya City 20 December 2010 7 January 2011 ja https://web.archive.org/web/20110115145437/http://www.city.nagoya.jp/somu/page/0000019808.html 15 जनवरी 2011 dead
शहर का क्षेत्रफल 326.45 वर्ग किलोमीटर (126.04 वर्ग मील) है। इसकी महानगरीय क्षेत्र मी और जीफू प्रान्तों में फैली हुई है, जिसमें लगभग 90 लाख लोगों की कुल आबादी है, जोकि ओसाका और टोक्यो के बाद सबसे ज्यादा आबादी है।
अर्थव्यवस्था
नागोया, ग्रेटर नागोया का केंद्र है, जो जापान के 2003 के व्यापार अधिशेष का लगभग 70 प्रतिशत अर्जित करता है।
नागोया का मुख्य उद्योग, मोटर वाहन है। टोयोटा की लक्ज़री ब्रांड लेक्सस, डेन्सो, ऐसिन सिकी कं, टोयोटा इंडस्ट्रीज, जेटीकेटीटी और टोयोटा बोशोकू का मुख्यालय नागोया या उसके पास ही स्थित है। मित्सुबिशी मोटर्स का अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) विभाग नागोया के पास ओकाज़ाकी उपनगर में स्थित है।
औद्योगिकीकरण के बाद से विमानन का इतिहास ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। युद्ध के दौरान मित्सुबिशी ए6एम ज़ीरो लड़ाकु विमान का निर्माण नागोया में ही हुआ था। अभी भी यहाँ
मित्सुबिशी के कई लड़ाकु विमानों का निर्माण करता हैं। मित्सुबिशी क्षेत्रीय जेट (एमआरजे) विमान का निर्माण हवाई अड्डे से सटे कारखाने में किया जाता है।Kohase Yusuke 三菱航空機、名古屋空港に本社移転 小牧南工場に隣接 http://www.aviationwire.jp/archives/52967 16 January 2015 Aviation Wire 5 January 2015 https://web.archive.org/web/20171113113829/http://www.aviationwire.jp/archives/52967 13 नवंबर 2017 live एमआरजे मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज और टोयोटा के बीच एक साझेदारी के तौर पर बनाया गया है।Toyota to sink $67.2 mln in Mitsubishi passenger jet, China Economic Net, May 23, 2008 https://web.archive.org/web/20090710004619/http://en.ce.cn/World/biz/ July 10, 2009 इसकी की पहली उड़ान 11 नवंबर, 2015 को थी।http://www.japantimes.co.jp/news/2015/11/11/business/dawn-new-era-japans-aviation-industry-mrj-debut-flight/ Dawn of a new era for Japan’s aviation industry with MRJ debut flight 11 November 2015 12 April 2017 Japan Times Online https://web.archive.org/web/20170202063806/http://www.japantimes.co.jp/news/2015/11/11/business/dawn-new-era-japans-aviation-industry-mrj-debut-flight/ 2 फ़रवरी 2017 livehttps://www.wsj.com/articles/mitsubishi-regional-jet-makes-maiden-test-flight-1447205534 Mitsubishi Aims for the Sky After Jet Takes Off Eric Pfanner 11 November 2015 12 April 2017 www.wsj.com https://web.archive.org/web/20161203220851/http://www.wsj.com/articles/mitsubishi-regional-jet-makes-maiden-test-flight-1447205534 3 दिसंबर 2016 live
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
जापान के नगर
टोक्यो
ओसाका
टोयोटा
सन्दर्भ
श्रेणी:जापान के प्रांत
श्रेणी:जापान के नगर