411 REFERENCE · Wikipedia
प्रकीर्णन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रकीर्णन (Scattering) एक सामान्य भौतिक प्रक्रिया है जिसमें कोई विकिरण (जैसे प्रकाश, एक्स-किरण आदि) माध्यम के किसी स्थानीय अनियमितता के कारण अपने सरलरेखीय मार्ग से विचलित किया जाता है। कणों का भी प्रकीर्णन होता है।
आकाश का नीला रंग एवं सूर्योदय व सूर्यास्त के सूर्य की लालिमा प्रकीर्णन के कारण ही होती हैं ।
प्रकीर्णन का अर्थ फैलना है।
सबसे अधिक प्रकीर्णन , सबसे कम तरंगदैर्घ्य वाले वर्ण का होता है। अतः जब सूरज की किरणें वायुमण्डल में प्रवेश करती है तो वायुमंडल में उपस्थित सूक्ष्म कण नीले वर्ण (अन्य छोटी तरंगदैर्घ्य वाले वर्ण) को सबसे अधिक प्रकीर्णित करते हैं ,जिस कारण हमें आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।।
इन्हें भी देखें
परावर्तन (रिफ्लेक्शन)
अपवर्तन (रिफ्रैक्शन)
विवर्तन (डिफ्रैक्शन)
परिक्षेपण (डिसपर्सन)
ध्रुवण (पोलराइजेशन)
अवशोषण
टिण्डल प्रभाव (Tyndall effect)
श्रेणी:प्रकाशिकी
*