Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्रिस एंजल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Criss Angel Christopher Nicholas Sarantakos 1967 12 19 East Meadow, New York, U.S. Illusionist, musician, hypnotist, stunt performer, actor, escapologist 1997–present CrissAngel.com क्रिस्टोफर निकोलस सरान्टाकोस (जन्म दिनांक: 19 दिसम्बर 1967), जो अपने मंच-नाम क्रिस एंजल के नाम से जाने जाते हैं, एक अमरीकी जादूगर और अभिनेता हैं। वे क्रिस एंजल माइंडफ्रीक नामक एक अति उच्च रेटिंग प्राप्त टेलिविज़न शो में अपने अभिनय से तथा सर्क दू सोलेल के साथ मिलकर लक्सर कसीनो, लास वेगास और नेवाडा में किये अपने क्रिस ऐंजल बिलीव के लाइव पर्फौर्मंस से बहुत प्रख्यात हुए. उन्हें पांच बार 'वर्ष का जादूगर' (मेजिशियन ऑफ़ दि इयर) का अवॉर्ड प्राप्त हुआ।September 2010 Which "Magician of the Year" award? Stage, Parlour, or Close-up? उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई आरएडब्ल्यू (WWE RAW), दि ओपरा विनफ्रे शो, द लेट लेट शो विथ क्रेग फर्ग्यूसन, द मेगन मुलैली शो, दि एलन शो, एवीएन अवॉर्ड्स शो 2007 और लैरी किंग लाइव ऑन सीएनएन (Larry King Live on CNN) जैसे अनेकों शो में अतिथि कलाकार के रूप में काम किया है। प्रारंभिक जीवन जॉन और दिमित्रा सरनटकोस के सुपुत्र क्रिस्टोफर निकोलस सरनटकोस और इनके दो भाईओं, कॉस्टा और जे. डी. का लालन-पालन ईस्ट मेडो, लांग आयलैंड, न्यू यॉर्क में हुआ। उनके पिता एक रेस्तरां और डॉनट की दुकान के मालिक थे और 1998 में कैंसर से मरने से पहले तक अपने निजी फिटनेस के प्रति पूरी तरह समर्पित थे।<संदर्भ: नाम = एलवीएस बायो> (LVSbio) 'क्रिस एंजल बायोग्राफ़ी'), लास वेगास सन, 20 नवम्बर 2009 को स्वीकृति प्राप्त. </संदर्भ:> एंजल को 7 साल की उम्र में पहली बार उनकी चाची स्टेला ने ताश के पत्तों से जादू करना सिखाया. उसके बाद तो जादूगरी में उनकी दिलचस्पी बढ़ती ही गई और ईस्ट मेडो हाई स्कूल से उत्तीर्ण होने के बाद तो आगे विश्वविद्यालय की पढ़ाई करने में उनकी बिलकुल रूचि नहीं थी। एक पेशेवर जादूगर बनना ही उनका लक्ष्य था।क्रिस एंजल की जीवनी https://web.archive.org/web/20091120172405/http://www.lasvegassun.com/criss-angel/bio/ 20 नवंबर 2009 , लॉस वेगास सन, 20 नवम्बर 2009 को अभिगम. क्रिस एंजल माइंडफ्रीक Criss Angel Mindfreak क्रिस एंजल, ए ऐंड ई नेटवर्क (A&E Network) के क्रिस एंजल माइंडफ्रीक शो के स्टार और निर्माता दोनों ही हैं। द अलादीन पर इस शो के सीज़न 1 और 2 का चित्रीकरण लास वेगास में और सीज़न 3 का चित्रीकरण लक्सर लास वेगास में किया गया था। इस शो का प्रीमियर 20 जुलाई 2005 को हुआ था और उनकी जादूगरी में पानी पर चलना, (अंतरिक्ष से दिखाई पड़ने वाले, फोकस किये गए 39 लैम्पों की रोशनी में)http://www.luxor.com/attractions/attractions_property_highlights.aspx Property Highlights - Stairway To The Stars 9 जनवरी 2009 MGM Mirage 2009 MGM Mirage https://web.archive.org/web/20090124004922/http://luxor.com/attractions/attractions_property_highlights.aspx 24 जनवरी 2009 live ) लक्सर होटल से हवा में ऊपर उठना, दो इमारतों के बीच ऐसे मंडराना कि लैम्बौर्गिनी ग़ायब हो जाए, एक सी4 (C4) क्रेट के विस्फोट में जीवित बचना, दर्शकों की आंखों के सामने ख़ुद को दो हिस्सों में काटना और कांच के बिस्तर पर पेट के बल लेटकर अपने ऊपर से स्टीमरोलर चलवाना शामिल थे। सीज़न 3 में उन्होंने चलती कार से कूद कर नाम कमाया. लेकिन एंजल घायल हुए और 3 हफ़्तों के लिए उन्हें अपने शो का निर्माण कार्य स्थगित करना पड़ा.http://www.nytimes.com/2005/07/20/arts/television/20gate.html That Gaze! That Hair! Those Trippy Tricks! दि न्यू यॉर्क टाइम्स July 20, 2005 Anita Gates 2007-07-07 https://web.archive.org/web/20130616204653/http://www.nytimes.com/2005/07/20/arts/television/20gate.html 16 जून 2013 live वैसे शो में दिखाए करतबों में कैमरा, सम्पादन और कठपुतलियों का इस्तेमाल करने के लिए उस की काफी आलोचना हुई दरअसल उन करतबों को दर्शकों की आंखों के सामने करना संभव नहीं था।http://bigthink.com/ideas/20806 Camera Tricks Are Not Magic 27 अगस्त 2010 Penn Jillette 8 जून 2010 Big Think https://web.archive.org/web/20101005052010/http://bigthink.com/ideas/20806 5 अक्तूबर 2010 live क्रिस एंजल बिलीव Criss Angel Believe क्रिस एंजल ने सर्क दू सोलेल के सहयोग से क्रिस एंजल बिलीव का निर्माण किया और लास वेगास के होटल 'लक्सर लास वेगास' से इसका सीधा प्रसारण किया गया। इस शो के स्टार थे क्रिस एंजल जिन्हें इस शो के "सह-लेखक, जादूगर व डिज़ायनर, मूल-परिकल्पना के निर्माता और स्टार" के रूप में विज्ञापित किया गया।क्रिस ली, क्रिस एंजल बिलीव्स दैट यू विल टू https://web.archive.org/web/20081014054625/http://www.latimes.com/entertainment/news/celebrity/la-ca-angel12-2008oct12,0,768184.story 14 अक्तूबर 2008 , लॉस एंजेलिस टाइम्स, 12 अक्टूबर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम. एंजल ने अपने इस शो का निर्माण मूलतः ब्रॉडवे तथा अन्य कसीनो में प्रस्तुत करने के लिए किया था। आखिरकार, जब उन्होंने सर्क दू सोलेल और लक्सर की मूल कंपनी एमजीएम मिराज (MGM Mirage) के साथ एक साझेदारी स्थापित की तब बिलीव का निर्माण संभव हो सका, जिन्होंने इस शो को 100 लाख (मिलियन) डॉलर की आर्थिक सहायता दी। कई बार विलंबन के बाद, आखिर यह तय हुआ कि सितम्बर के अंत में कुछ प्रीव्यू शो करने के बाद 31 अक्टूबर 2008 को शो का भव्य उद्‍घाटन किया जाएगा.रिचर्ड अबोविट्ज़सर्क एंड एंजल 'बिलीव' डिलेड https://web.archive.org/web/20110930032510/http://vegasblog.latimes.com/vegas/2008/06/cirque-and-ange.html 30 सितंबर 2011 , LATimes.com, 30 जून 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम.रिचर्ड अबोविट्ज़परव्यूज़ ऑफ़ क्रिस एंजल 'बिलीव' डिलेड अगेन https://web.archive.org/web/20110930032617/http://vegasblog.latimes.com/vegas/2008/09/previews-of-ang.html 30 सितंबर 2011 , LATimes.com, 2 सितंबर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम.रिचर्ड अबोविट्ज़ब्रेकिंग न्यूज़: मोर डीलेस फॉर एंजल 'बिलीव' https://web.archive.org/web/20110930032625/http://vegasblog.latimes.com/vegas/2008/09/breaking-news-m.html 30 सितंबर 2011 , LATimes.com, 13 सितंबर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम. प्रारंभिक प्रीव्यू के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही क्योंकि उन्हें शो कुछ पसंद नहीं आया।रिचर्ड अबोविट्ज़, स्नीक पीक एट क्रिस एंजल 'बिलीव' https://web.archive.org/web/20081106002731/http://vegasblog.latimes.com/vegas/2008/09/sneak-peak-at-a.html 6 नवंबर 2008 , LATimes.com, 29 सितंबर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम.डौग एल्फमैन एंजल 'बिलीव' मैजिक: मिफ्ड फैन्स डीसैपियर, लॉस वेगास रिवियु-जर्नल, 28 सितंबर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम. जब शो का उदघाटन हुआ तब भी काफी कड़ी समीक्षा हुई जिसमें कहा गया कि एंजल जिस जादू के लिए जाने जाते हैं उसकी कमी थी और मुख्य विषय भी उलझन पैदा करने वाला और बहुत ही अरुचिकर था। समीक्षकों का मानना था कि अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में न तो एंजल सफल हो पाए और न ही सर्क दू सोलेल.रिचर्ड अबोविट्ज़क्रिस एंजल 'बिलीव' हार्ड टू बिलीव https://web.archive.org/web/20110930033225/http://vegasblog.latimes.com/vegas/2008/10/criss-angels-be.html 30 सितंबर 2011 , LATimes.com, 31 अक्टूबर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम.जो ब्राउन इल्युशन इज़ एल्युसिव इन एंजल 'बिलीव'जून 2020 InternetArchiveBot , लॉस एंजेलिस टाइम्स, 1 नवम्बर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम.डौग एल्फमैन न्यू क्रिस एंजल शो इज़ अं बिलीवब्ली बैड, सैड, लॉस वेगास रिव्यू-जर्नल, 3 नवम्बर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम.रीड जॉनसन क्रिस एंजल, इन अ वर्ड: अनविलिवेवलजून 2021 InternetArchiveBot , लॉस एंजेलिस टाइम्स, 3 नवम्बर 2008, 4 नवम्बर 2008 को अभिगम. अप्रैल 2009 में, एंजल ने बिलीव के एक प्रदर्शन को दर्शकों में बैठे पेरेज़ हिल्टन की "अश्लील छींटाकशियों से अपमानित" होकर समाप्त किया। कहा गया कि हिल्टन ने प्रदर्शन के दौरान ट्वीटर के ज़रिये अपने प्रशंसकों को यह सन्देश भेजा कि शो "बहुत ही बकवास" है और वे शो देखने के बजाय "दांतों के जड़ों की चिकित्सा" करवाना पसंद करेंगे और प्रदर्शन के समाप्त होने तक एंजल को इस बात की भनक मिल चुकी थी।http://www.lvrj.com/news/43243067.html संग्रहीत प्रति 17 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100209011543/http://www.lvrj.com/news/43243067.html 9 फ़रवरी 2010 dead http://vegasblog.latimes.com/vegas/2009/04/perez-hiltons-excellent-vegas-adventure.html संग्रहीत प्रति 17 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20090423045829/http://vegasblog.latimes.com/vegas/2009/04/perez-hiltons-excellent-vegas-adventure.html 23 अप्रैल 2009 dead आखिर सर्क दू सोलेल ने एंजल की करतूत के लिए हिल्टन से माफ़ी मांगी.http://vegasblog.latimes.com/vegas/2009/04/perez-hiton-gets-apology-from-cirque-angel-remains-silent.html संग्रहीत प्रति 17 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20090423053142/http://vegasblog.latimes.com/vegas/2009/04/perez-hiton-gets-apology-from-cirque-angel-remains-silent.html 23 अप्रैल 2009 dead घटनाएं Phenomenon (TV series) अक्टूबर 2007 से वे और यूरी गेलर फिनौमिनन' शो में जज बनकर आने लगे और शो के बारे में सीएनएन (CNN) पर दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने लैरी किंग से कहा कि "मेरी जानकारी में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो कोई अलौकिक या आत्मिक या मृत व्यक्ति से बात करने जैसे करतब दिखा सकता हो. और मैंने यही कहा था कि फिनौमिनन में मैं ये सारे करतब करके दिखाऊंगा. उस शो पर अगर कोई भी, अलौकिक आत्मिक करतब करने की क्षमता रखने का दावा करता है तो मैं वहीं के वहीं, टेलिविज़न पर ही [उसका] भांडा फोड़ दूंगा."http://www.magicopen.com/criss-angel-secrets/mindfreak-star-criss-angel-destroys-self-proclaimed-psychics-reputation-on-tv/ Larry King Live: Mindfreak Criss Angel सीएनएन October 30, 2007 2007-07-07 https://web.archive.org/web/20100306065809/http://www.magicopen.com/criss-angel-secrets/mindfreak-star-criss-angel-destroys-self-proclaimed-psychics-reputation-on-tv/ 6 मार्च 2010 dead Criss Angel challenges Uri Geller and Jim Callahan over paranormal claims रियालिटी शो फिनौमिनन के 31 अक्टूबर 2007 को प्रसारित हुए एपिसोड में पैरानौर्मलिस्ट जिम कॉलहन ने ताला लगे बक्से में रखी वस्तुओं को जानने के उद्देश्य से लेखक रेमंड हिल का आह्वान करने का प्रदर्शन किया।http://www.msnbc.msn.com/id/21576519/ Angel sparks altercation on ‘Phenomenon’ MSNBC 2007-11-01 2007-11-07 https://web.archive.org/web/20090207234116/http://www.msnbc.msn.com/id/21576519/ 7 फ़रवरी 2009 live हालांकि, सहयोगी जज यूरी गेलर ने प्रदर्शन की प्रशंसा की लेकिन एंजल ने प्रदर्शन को "हास्यास्पद" बताया और फिर उन्होंने अपनी जेब से दो लिफ़ाफ़े निकाले तथा कॉलहन और गेलर दोनों को चुनौती दी कि वे उन लिफ़ाफ़ों में बंद सामग्रियों का अंदाज़ लगाएं, साथ ही उन्होंने घोषित किया कि वे अपनी संपत्ति में से 1 लाख डॉलर उस व्यक्ति को देंगे जो लिफ़ाफ़ों में बंद सामग्रियों को सही-सही पहचान सकेगा. इससे कॉलहन और एंजल के बीच बहस छिड़ गयी जिसके दौरान कॉलहन एंजल की तरफ बढ़े और उन्हें एक "सैद्धांतिक धर्मांध" बताकर उनकी निंदा की, दोनों में हो रही तू-तू मैं-मैं के समय पर ही शो में एक कमर्शियल ब्रेक (विज्ञापन-विराम) ले लिया गया। उसके बाद एंजल ने एक लिफ़ाफ़े की सामग्रियों का ख़ुलासा किया और अनावरण के दौरान एक बार फिर गेलर को चुनौती दी. जवाब में गेलर ने कहा, "हालांकि हम दोनों की जन्म-तारीख में सिर्फ़ एक दिन का अंतर है - मैं 20 दिसम्बर को पैदा हुआ था और तुम 19 दिसम्बर को फिर भी हम दोनों के बीच काफी वर्षों - 40 वर्ष का फ़ासला है, जब मैंने चम्मच को मोड़ने का करतब दिखाया था उस समय तुम सिर्फ़ एक वर्ष के थे। .." क्रिस एंजल ने उनकी बात को काटते हुए कहा, "मैं समझता हूं कि इसका मतलब 'नहीं'," है और उन्होंने लिफ़ाफ़े को खोलने लगे. लिफ़ाफ़े में एक इंडेक्स कार्ड था जिस पर "911" छपा हुआ था जो 11 सितम्बर 2001 की ओर संकेत करता था। क्रिस का कहना था कि "यदि 10 सितम्बर को किसी ने इस बात की भविष्यवाणी की होती कि 11 सितम्बर की घटना (9-11) घटने वाली है तो हज़ारों जानें बचाई जा सकतीं थीं". गेलर के कुछ समर्थकों का कहना है कि गेलर ने एक और 19 संख्या का उल्लेख किया था और चूंकि संख्याएं सही थीं इसलिए वे इसे ही गेलर की सफलता मानते हैं। दरअसल गेलर ने अपने भाषण में पांच संख्याओं (0, 1, 2, 4, 9) और दिसम्बर के महीने का उल्लेख किया था। दूसरे लिफ़ाफ़े की सामग्रियों का ख़ुलासा क्रिस एंजल: माइंडफ्रीक के सीज़न 4 के पहले एपिसोड में होना तय हुआ था। लेकिन उस दूसरे लिफ़ाफ़े की सामग्रियों का ख़ुलासा कभी हो ही नहीं पाया और इस तरह वह आज तक एक रहस्य बन कर रह गया है। निजी जीवन 2002 में, एंजल ने लम्बे अरसे की अपनी प्रेमिका जोऍन विन्खार्ट (अब जोऍन सरनटकोस) से ब्याह रचाया. पर चार साल बाद इस दम्पति ने तलाक़ के लिए अर्ज़ी दर्ज़ दी। हालांकि उसके बाद भी एंजल, ज़िंदा दफनाने वाले जादूई करतब (सीज़न 1, एपिसोड 6, 2005) में अपनी पत्नी के साथ नज़र आये थे पर उन्होंने उनका परिचय अपनी पत्नी के रूप में नहीं कराया. बल्कि उनकी पहचान "क्रिस गर्ल" के नाम से होती थी। तलाक़ की कार्यवाही के दौरान एंजल की त्यक्त पत्नी के वकील का कहना था कि एंजल के करीयर की प्रगति को ध्यान में रखते हुए उन दोनों के रिश्ते को गुप्त रखा गया था।http://www.people.com/people/article/0 https://web.archive.org/web/20181015151955/https://people.com/people/article/0 15 अक्तूबर 2018 , 20044359,00.html नवंबर 2008 में एंजल, ह्यू हेफ्नर की पूर्व प्रेमिका हॉली मैडिसन से मेल-जोल बढ़ाने लगे। http://www.people.com/people/article/0, 20237408,00.html?xid=rss-topheadlines Criss Angel: Holly Madison Is a 'Beautiful' Person Gray Mary 2008-11-01 people.com 2008-11-10 https://web.archive.org/web/20190407133006/https://people.com/people/article/0, 7 अप्रैल 2019 live यह रिश्ता फरवरी 2009 में समाप्त हो गया।हॉली मैडिसन एंड क्रिस एंजल कपुटसितंबर 2021 InternetArchiveBot याहू न्यूज़ (Yahoo News), 25 फ़रवरी 2009 पुस्तकें और संगीत पुस्तकें माइंडफ्रीक: सीक्रेट रेवलेशंस.'' हार्परएंटरटेनमेंट (24 अप्रैल 2007) ISBN 978-0-06-113761-7संगीत''' Criss Angel discography सन्दर्भ <div style="-moz-column-width:2; column-width:2;" | style="-moz-column-count:2; column-count:2;"> बाहरी कड़ियाँ क्रिस एंजल आधिकारिक वेबसाइट. 1630927 Criss Angel क्रिस एंजल अपडेट्स और वीडियो आधिकारिक क्रिस एंजल माइंडफ्रीक वेबसाइट एट ए एंड इ माइस्पेस (MySpace) पर क्रिस एंजल श्रेणी:1967 में जन्मे लोग श्रेणी:रहनेवाले निवासी श्रेणी:अमेरिकी जादूगर श्रेणी:अमेरिकी संशयवादी (स्केप्टिक्स) श्रेणी:इ1 (E1) संगीत कलाकार श्रेणी:जादूगर श्रेणी:मेंटालिस्ट्स श्रेणी:अमेरिकी कराटेका श्रेणी:असाधारण घटना के सबूत के लिए पुरस्कार श्रेणी:ग्रीक मूल के अमेरिकी लोग श्रेणी:लाँग आइलैंड के लोग श्रेणी:गूगल परियोजना