Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जूनिअस रिचर्ड जयवर्धने

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

+ जूनिअस रिचर्ड जयवर्धने 342x342px जन्मतिथि: १७ सितंबर, १९०६ निधन: १ नवंबर, १९९६ श्रीलंका के २सरे राष्ट्रपति जन्मस्थान: कोलंबो, सीलोन राष्ट्रपति क्रम क्रम: दूसरे प्रधानमंत्री पदभार ग्रहण: ४ फरवरी १९७८ सेवामुक्त: २ जनवरी १९८९ पूर्ववर्ती: विलियम गोपाल्लवा उत्तराधिकारी: रानासिंघे प्रेमदास जूनिअस रिचर्ड जयवर्धने (१७ सितंबर, १९०६, कोलंबो, - १ नवंबर, १९९६), ४ फरवरी, १९७८ से २ जनवरी, १९८९ तक श्रीलंका के राष्ट्रपति थे। जू.रि. जयवर्धने १९४० से सीलोन की राजनीति में सक्रिय हुए। वे संयुक्त राष्ट्रीय दल (यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी)) के एक संस्थापक सदस्य थे और १९७३ में वे यूएनपी के प्रमुख बनें। जुलाई १९७७ में यूएनपी ने चुनाव जीता और जयवर्धने देश के प्रधानमंत्री चुने गए। अपने कार्यालय की अवधि के दौरान दशकों से जारी तमिल अल्पसंख्यकों के साथ जारी संघर्ष है और तेज हो गया क्योंकि उन्होंने भी श्रीलंकाई सरकार की उसी नीति को जारी रखा जिसमें संविधान में तमिलों को बराबरी का अधिकार दिए जाने के प्रावधानों के पश्चात भी उनके साथ भेदभाव किया जाता रहा। विभिन्न तमिल दलों को जयवर्धने ने एक ही सुर में पृथकतावादी घोषित कर दिया जिससे उनके कार्यकाल के दौरान तमिल असंतोष में और वृद्धि हुई। साथ ही साथ उन्होंने सभी तमिल दलों को शत्रु घोषित करके उनकी मांगों को ताक पर रख दिया। इसका परिणाम यह हुआ की तमिल असंतोष को सशस्त्र संघर्ष का आररा लेना पड़ा और श्रीलंका में एक रक्तरंजित गृहयुद्ध आरम्भ हो गया। राष्ट्रपति जयवर्धने ने अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और अमेरिकी लोगों को हाथी का एक बच्चा भेंट स्वरूप दिया। १९७८ में जयवर्धने में संवैधानिक सुधार जारी रखे और श्रीलंका को राष्ट्रपति गणतंत्र बनाया। तब जयवर्धने देश के राष्ट्रपति बनें और स्वयं को "राष्ट्रपिता" घोषित किया। उन्होंने अपनें करीबी रानासिंघे को सरकार का प्रमुख बनाया। जयवर्धने की मृत्यु ९० वर्ष की आयु में १९९६ में प्राकृतिक कारणों से हुई। श्रेणी:श्रीलंका श्रेणी:श्रीलंका के राष्ट्रपति श्रेणी:श्रीलंका के प्रधानमंत्री श्रेणी:श्रीलंका के लोग