411 REFERENCE · Wikipedia
एब्ला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एब्ला टेल मर्दिख़ar تل مرديخ File:Syria physical location map.svg yes इदलिब गवर्नरेट, सीरिया बस्ती 3500 ईसा पूर्व 7वीं शताब्दी AD कांस्य युग किश सभ्यता, एमोराइट 1964–2011 पाओलो मैथिया जर्जर सार्वजनिक हाँ 𒌈𒆷 sux
एब्ला (सुमेरियन: 𒌈𒆷 eb₂-laepsd2/sux/Ebla[1] https://oracc.museum.upenn.edu//epsd2/o0043978 oracc.museum.upenn.edu 19 जनवरी 2025, अरबी: إبلا, आधुनिक: تل مرديخ, टेल मर्दिख) सीरिया का प्राचीन साम्राज्य था। अलेप्पो से लगभग 55 km mi on दक्षिण-पश्चिम में मर्दिख (सीरिया में) गांव के पास इसके अवशेष मिलते हैं। एब्ला तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व और दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के पूर्वार्ध में एक महत्वपूर्ण केंद्र था। इसकी खोज से यह साबित हुआ कि लेवेंट मिस्र और मेसोपोटामिया के समान प्राचीन और केंद्रीकृत सभ्यता का केंद्र था। इससे यह प्रमाणित हुआ कि प्रारंभिक कांस्य युग के दौरान निकट पूर्व में महत्वपूर्ण केंद्र दो से अधिक थे। एब्ला का साम्राज्य प्रथम विश्व शक्ति के रूप में जाना गया।
इतिहास
प्रारंभिक कांस्य युग (लगभग 3500 ई॰पू॰) में यह एक छोटी सी बस्ती के रूप में बसा। आगे यह व्यापारिक साम्राज्य के रूप में विकसित होकर, एक विस्तारवादी शक्ति के रूप में विकसित हुआ। इसने उत्तरी और पूर्वी सीरिया के अधिकांश भाग कब्ज़ा कर लिया।https://books.google.co.in/books?id=DoyTDAAAQBAJ&redir_esc=y Ancient Near Eastern History and Culture जूनियर विलियम एच॰ स्टीबिंग 2016 रूटलेज 978-1-315-51116-0 63 en प्राचीन निकट पूर्वी इतिहास और संस्कृति 19 जनवरी 2025 एब्ला 23वीं शताब्दी ईसा पूर्व में नष्ट हो गया था। इसके बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया जिसका उल्लेख उर के तीसरे राजवंश के अभिलेखों में किया गया। पहले एब्ला का विस्तार करके दूसरा एब्ला का निर्माण किया गया जिस पर एक नए शाही राजवंश का शासन था। इसे तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के अंत में नष्ट कर दिया गया, जिससे एमोराइट जनजातियाँ शहरों में जाकर बसीं। इससे तीसरे एब्ला साम्राज्य का निर्माण हुआ।
तीसरी सहस्राब्दी ई॰पू॰ के उत्तरार्ध के दौरान एब्ला सीरियाई राज्यों में सबसे प्रमुख साम्राज्य था इसलिए इस काल को "अभिलेखागार का युग" कहा जाता है।https://books.google.co.in/books?id=AaZg0ypYrnQC&pg=PA37&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false Ebla and its Landscape: Early State Formation in the Ancient Near East मैत्थिय पाओलो मरचेट्टि निकोलो 31 मई 2013 लेफ़्ट कॉस्ट प्रैस en एब्ला और उसका परिदृश्य: प्राचीन निकट पूर्व में प्रारंभिक राज्य गठन 19 जनवरी 2025
इन्हें भी देखें
इन्का साम्राज्य
इबेरिया साम्राज्य
उरर्तु
ख्मेर साम्राज्य
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
एबला एबला को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता देने का सुझाव
एब्ला https://web.archive.org/web/20180604200904/http://digilander.libero.it/jimdigriz/jor_syr/ebla.html 4 जून 2018 खुदाई की तस्वीरों और योजनाओं के साथ
श्रेणी:प्राचीन इतिहास
श्रेणी:भूतपूर्व राजशाहियाँ