411 REFERENCE · Wikipedia
एलन बॉर्डर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|दाएँ|1988 से लिया गया चित्र
एलन बॉर्डर (Allan Border; जन्म 27 जुलाई 1955) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। बॉर्डर ने 1978 से 1994 तक 156 टेस्ट खेलें जिसमें उन्होंने 11,174 रन 50.56 की औसत से 27 शतक लगाकर बनाए। उन्होंने 273 वनडे भी खेलें जिसमें उनके नाम 6,524 रन दर्ज है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 1987 क्रिकेट विश्व कप जीता था।
उन्होंने अपने करियर के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। जैसे सबसे ज्यादा टेस्ट मैच में खेलना जिसे स्टीव वॉ ने तोड़ा। सबसे ज्यादा टेस्ट रन जिसे ब्रायन लारा ने तोड़ा। सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट खेलना (153) जिसे एलेस्टेयर कुक ने तोड़ा। सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करना (93) जिसे ग्रीम स्मिथ ने तोड़ा।
उनके सम्मान में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरिज का नाम रखा गया है। साथ ही 2000 से हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ आस्ट्रेलियाई खिल़ाडी को दिए जाने वाला अवार्ड, एलन बॉर्डर मेडल भी उन्हीं के सम्मान में दिया जाता हैं।स्टीवन स्मिथ को प्रतिष्ठित एलन बॉर्डर मेडल http://www.khaskhabar.com/picture-news/sports-steven-smith-wins-allan-border-medal-1-60900.html खासखबर 20 जनवरी 2017 8 सितम्बर 2016 https://web.archive.org/web/20170202032222/http://www.khaskhabar.com/picture-news/sports-steven-smith-wins-allan-border-medal-1-60900.html 2 फ़रवरी 2017 dead
इन्हें भी देखें
मार्क टेलर - कप्तानी में बॉर्डर के उत्तराधिकारी
क्रिकेट
सन्दर्भ
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग
श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई वनडे क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान