Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वालबार्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्वालबार्ड Svalbard Topographic map of Svalbard.svg लोंगयेअरब्येन(Longyearbyen) ६१,०२२ २,९३२ २०११ ०.०५ काउंटी १ नॉर्वेजियाई: ७२%रूसी/युक्रेनी: १६%अन्य: १२% स्वालबार्ड (नॉर्वेजियाई: Svalbard) आर्कटिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है जो नोर्वे का उत्तरतम इलाक़ा भी है। यह यूरोप की मुख्यभूमि से क़रीब 400 मील दूर नोर्वे और उत्तरी ध्रुव के बीच स्थित है। स्पिट्स्बर्गन (Spitsbergen) इस समूह का सबसे बड़ा द्वीप है और नोर्डआउस्ट्लैंडेट​ (Nordaustlandet) और एडगेओया (Edgeøya) इसके दूसरे और तीसरे सबसे बड़े द्वीप हैं। विवरण सन् १९२० की स्वालबार्ड संधि के तहत इन द्वीपों को कुछ शर्तों के साथ नोर्वे का हिस्सा घोषित कर दिया गया था। सन्धि के अनुसार यहाँ पर नोर्वे सैनिक बल नहीं रख सकता और संधि के अन्य भागीदारियों को (जिनमें ब्रिटेन, जापान, अमेरिका, आदि शामिल हैं) यहाँ पर व्यापारिक काम और कोयले की खाने चलाने की छूट भी दी गई।The Law of the Sea and Polar Maritime Delimitation & Jursidiction https://web.archive.org/web/20140922174813/http://books.google.com/books?id=RAOOlYTEzUEC 22 सितंबर 2014 , Alex G. Oude Elferink, Donald R. Rothwell, pp. 106, Martinus Nijhoff Publishers, 2001, ISBN 978-90-411-1648-2, ... Before 1920 Svalbard was a terra nullius. At the Versailles Peace Conference in 1920 the Treaty concerning the Archipelago of Spitsbergen was concluded, under which Norway was given sovereignty over Svalbard ... यहाँ पर नोर्वे और रूस खनिज निकालने का काम करते हैं। इसके अलावा यहाँ आर्कटिक क्षेत्र पर वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जाता है। यहाँ के स्वालबार्ड अंतर्राष्ट्रीय बीज कोष में दुनिया भर के वनस्पति व वृक्षों के बीच सुरक्षित हैं ताकि उनके विश्व से खो जाने की स्थिति में उन नस्लों को पुनर्जीवित किया जा सके। द्वीपसमूह का दो-तिहाई इलाक़ा ७ राष्ट्रीय उद्यानों और २३ प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों में सुरक्षित कर दिया गया है। यहाँ ध्रुवीय भालू, रेनडियर और कुछ समुद्री स्तनधारी मिलते हैं। ६०% क्षेत्रफल पर हिमानियाँ (ग्लेशियर) बिछी हुई हैं।Sustainable Tourism Management https://web.archive.org/web/20140922175045/http://books.google.com/books?id=1WQtIOqVT3gC 22 सितंबर 2014 , John Swarbrooke, pp. 200, CABI, 1999, ISBN 978-0-85199-314-0, ... About 60% of the land mass is covered by ice ... Polar bears are also found on the sea ice and islands around the Svalbard archipelago ...Martian Geomorphology https://web.archive.org/web/20140922202013/http://books.google.com/books?id=F_cvPNj6f5MC 22 सितंबर 2014 , M. R. Balme, A. S. Bargery, C. J. Gallagher, pp. 114, Special Publication 356, Geological Society, 2011, ISBN 978-1-86239-330-1, ... About 60% of Svalbard is covered by glaciers and ice caps, and relatively small glaciers and ice caps are situated on many massifs and valleys around Adventdalen ... इतिहास अठ्ठारवीं शताब्दी में डच और डेनमार्क के कैदियों को सजा देने के लिए एक विकल्प के तौर पर स्वालबार्ड भेजा जाता था। उन्हें व्हेल मछली का शिकार करने वाली बड़ी नौकाओं को चलाने की सजा दी जाती थी। इन देशों में सजा पाए ज्यादातर कैदी भी स्वालबार्ड की सर्दी में मौत पाने के विकल्प को चुनते थे। परन्तु वर्तमान में स्वालबार्ड नॉर्वे देश का हिस्सा है। यहाँ लोगों संख्या बहुत कम है, मगर विश्व के किसी देश से लोग यहाँ काम भी कर सकते हैं और बस भी सकते हैं। स्वालबार्ड के लिए विशेष रूप से कोई वीज़ा की आवश्यकता नहीं है। विभिन्न देशों से आकर बसने वाले अत्यंत ही कम लोगों में से एक व्यक्ति के अनुसार: यहां पर एक नाइट क्लब है, सिनेमाहॉल है और नौकरियां भी हैं। एक सामाजिक जीवन जीने के लिए काफी कुछ है। ये सपनों में दिखने वाली दुनिया है। एक छोटे समुदाय के लिए ये बेहद शांतिपूर्ण जगह है। पॉल हेनली, बी बी सी संवाददाता "क्यों बढ़ रही है स्वालबार्ड में रुचि ?" https://www.bhaskar.com/news/svalbard-arctic-tb-3164010.html कुछ तस्वीरें इन्हें भी देखें नोर्वे सन्दर्भ 2 श्रेणी:नॉर्वे श्रेणी:आर्कटिक महासागर के द्वीप श्रेणी:आर्कटिक महासागर के द्वीपसमूह श्रेणी:यूरोप के द्वीप श्रेणी:आर्कटिक के क्षेत्र