411 REFERENCE · Wikipedia
स्वच्छंद यौन संबंध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|एक साथ कई मूर्तियाँ जिनसे यह पता चलता है कि ज़ूलू राजा स्वच्छंद यौन संबंध के रोग से पीड़ित है।
स्वच्छंद यौन संबंध यौन संबंध का वह रूप है जिसमें संभोग के लिए अपने साथियों के चयन में बिलकुल खुला रवय्या अपनाया जाता है। इसमें एक व्यक्ति द्वारा एक से अधिक व्यक्तियों से संभोग किया जाता है। Promiscuous - definition of promiscuous by the Free Online Dictionary http://www.thefreedictionary.com/promiscuous The Free Dictionary 21 सितम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20130927222055/http://www.thefreedictionary.com/promiscuous 27 सितंबर 2013 live कई सभ्यताओं में इसे एक नैतिक समस्या के रूप में देखा जाता है। अनेक सभ्यताओं में स्वच्छंद यौन संबंध के उदाहरण के रूप में एक रात का साथ और इसकी प्रायिकता को देखा जाता है।UK's most promiscuous city in 'one night stand' poll revealed http://metro.co.uk/2014/01/08/liverpool-named-uks-most-promiscuous-city-in-one-night-stand-poll-4254176/ Metro.co.uk Associated Newspapers Limited 4 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180712125248/https://metro.co.uk/2014/01/08/liverpool-named-uks-most-promiscuous-city-in-one-night-stand-poll-4254176/ 12 जुलाई 2018 live
विभिन्न सभ्यताओं में यौन संबंध के अंतर्गत शामिल होने वाले व्यवहारों को लेकर भिन्न राय मिलती है। एक ही समाज में स्त्री और पुरुष एवं विभिन्न सामाजिक स्तर के व्यक्तियों या वर्गों या जातियों के व्यक्तियों के लिए भी स्वच्छंद यौन संबंध के मानकों में अंतर मिलता है। नारीवादी पारम्परिक रूप से उल्लेखनीय दुहरे नैतिक सिद्धांतों का हवाला देती आई हैं कि किस प्रकार से पुरुषों और स्त्रियों के स्वच्छंद यौन संबंध को समाज तय करता है। ऐतिहासिक रूप से जहाँ ऐसे सम्बंधों में शामिल महिला को वेश्या, रखेल, आदि कहा गया है जबकि इस संबंध में शामिल पुरुष को खिलाड़ी, व्यभिचारी और प्रेमालापी कहा गया है। २००५ में किए गए एक अध्ययन में स्वच्छंद यौन संबंध में शामिल पुरुषों और स्त्रियों के प्रति समाज का रवय्या एक जैसा पाया गया था। Marks Michael Fraley R. 2005 The Sexual Double Standard: Fact or Fiction? https://archive.org/details/sim_sex-roles_2005-02_52_3-4/page/175 Sex Roles 52 3–4 175–186 10.1007/s11199-005-1293-5
स्वच्छंद यौन संबंध कई जानवरों की प्रजातियों में पाया गया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मानव कामुकता
श्रेणी:यौनाचार
श्रेणी:यौन संबंध