Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुलन्द दरवाज़ा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|बुलन्द दरवाजा़ बुलन्द दरवाज़ा, भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त में आगरा शहर से ४३ किमी दूर फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित एक दर्शनीय स्मारक है। इसका निर्माण अकबर ने 1571AD में करवाया था। बुलन्द शब्द का अर्थ महान या ऊँचा है। अपने नाम को सार्थक करने वाला यह स्मारक विश्व का सबसे बडा़ प्रवेशद्वार है। हिन्दू और फारसी स्थापत्य कलाhttp://www.bharatonline.com/uttar-pradesh/travel/fatehpur-sikri/buland-darwaza.html बुलन्द दरवाज़ा अंग्रेज़ी एचटीएमएल/प्रकाशक=भारतऑनलाइन https://web.archive.org/web/20090207061941/http://www.bharatonline.com/uttar-pradesh/travel/fatehpur-sikri/buland-darwaza.html 7 फ़रवरी 2009 १९ मार्च २००९ dead का अद्भुत उदाहरण होने के कारण इसे "भव्यता के द्वार" नाम से भी जाना जाता है।https://www.britannica.com/place/Fatehpur-Sikri Encyclopaedia Britannica Fatehpur Sikri 3 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20190702152729/https://www.britannica.com/place/Fatehpur-Sikri 2 जुलाई 2019 live अकबर द्वारा गुजरात पर विजय प्राप्त करने की स्मृति में बनवाए गए इस प्रवेशद्वार के पूर्वी तोरण पर फारसी में शिलालेख अंकित हैं जो 1571AD में दक्कन पर अकबर की विजय के अभिलेख हैं। ४२ सीढ़ियों के ऊपर स्थित बुलन्द दरवाज़ा ५३.६३ मीटर ऊँचा और ३५ मीटर चौडा़ है। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है। दरवाजे के आगे और स्‍तम्भों पर कुरान की आयतें खुदी हुई हैं। यह दरवाजा एक बड़े आँगन और जामा मस्जिद की ओर खुलता है। समअष्टकोणीय आकार वाला यह दरवाज़ा गुम्बदों और मीनारों से सजा हुआ है। दरवाजे़ के तोरण पर ईसा मसीह से सम्बन्धित कुछ पंक्तियाँ लिखी हैं जो इस प्रकार हैं: "मरियम के पुत्र यीशु ने कहा: यह संसार एक पुल के समान है, इस पर से गुज़रो अवश्य, लेकिन इस पर अपना घर मत बना लो। जो एक दिन की आशा रखता है वह चिरकाल तक आशा रख सकता है, जबकि यह संसार घण्टे भर के लिये ही टिकता है, इसलिये अपना समय प्रार्थना में बिताओ क्योंकि उसके सिवा सब कुछ अदृश्य है" बुलन्द दरवाज़े पर बाइबिल की इन पंक्तियों की उपस्थिति को अकबर को धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक माना जाता है।http://www.indiaplaces.com/india-monuments/fatehpur-sikri-buland-darwaza.html बुलन्द दरवाज़ा अंग्रेज़ी एचटीएमएल/प्रकाशक=इंडिप्लेसेज़ https://web.archive.org/web/20141105154120/http://www.indiatravelfaq.com/india-monuments/fatehpur-sikri-buland-darwaza.html 5 नवम्बर 2014 १९ मार्च २००९ deadprateek to Visit in India: Buland Darwaza India Travel http://www.indiaplaces.com/india-monuments/fatehpur-sikri-buland-darwaza.html https://web.archive.org/web/20141105154120/http://www.indiatravelfaq.com/india-monuments/fatehpur-sikri-buland-darwaza.html 5 November 2014 deadThere is another memorial gate called the "Buland Darwaza" at the Dargah Sharif in Ajmer, Rajasthan, http://www.missiongharibnawaz.com/historical-monuments.html Historical Monuments Mission Sarkar Gharib Nawaz https://web.archive.org/web/20150129040942/http://www.missiongharibnawaz.com/historical-monuments.html 29 January 2015 29 January 2015 dead, and another in Hyderabad near the Golconda Fort.not found January 2015 महत्वपूर्ण जानकारियाँ स्थिति: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फतेहपुर सीकरी में, आगरा से ४५ किमी, नई दिल्ली से २०० किमी की दूरी पर स्थित। पर्यटन का उपयुक्त समयः वर्षभर। खुलने और बन्द होने का समयः प्रातः ८ से सायं ७ बजे तक। मुख्य आकर्षण: कुरान के शिलालेख। चित्र दीर्घा सन्दर्भ श्रेणी:आगरा श्रेणी:स्थापत्य श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:भारत के द्वार