411 REFERENCE · Wikipedia
बॉक्सिंग डे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बॉक्सिंग डे, बैंक या सार्वजनिक अवकाश है जो 26 दिसम्बर अथवा राष्ट्रीय या क्षेत्रीय कानूनों के अनुसार क्रिसमस के एक या दो कार्यकारी दिनों के बाद पड़ता है। इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, कनाडा, ब्रिटेन तथा कुछ अन्य राष्ट्रमंडल देशों में मनाया जाता है। आयरलैंड में इसे सेंट स्टीफन दिवस या रेन (Wren) दिवस Lá an Dreoilín के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण अफ्रीका में इसे 1994 में सद्भावना दिवस का नाम दिया गया था। ऐतिहासिक रूप से, पूर्व के पूर्वी जर्मनी में इसे क्रिसमस के दूसरे दिन Weihnachtsfeiertag के रूप में मनाया जाता था।
हालांकि बैंक अवकाश कानून 1871 ही मूलतः संपूर्ण इंग्लैंड में बैंक अवकाश निर्धारित करता था, क्रिसमस के अगले दिन को इंग्लैंड, स्कॉटलैंड तथा वेल्स में बॉक्सिंग डे, एवं आयरलैंड में सेंट स्टीफेंस की दावत दिवस के रूप में परिभाषित किया गया। 26 दिसम्बर के बदले में अन्य बैंक अवकाश केवल उत्तरी आयरलैंड में संभावित है। इससे इनके कानूनी अंतर का पता चलता है क्योंकि सेंट स्टीफेंस दिवस, बॉक्सिंग दिवस के समान अपने आप ही सोमवार को नहीं चला जाता है।
कनाडा में बॉक्सिंग दिवस, कनाडा मजदूर संहिता के अनुसार एक वैकल्पिक अवकाश है। केवल ओंटारियो प्रांत में यह सुनिश्चित अवकाश है जहां मजदूरों को सवेतन अवकाश मिलता है।http://www.statutoryholidays.com/ Statutory holidays in Canada both national and provincial Statutoryholidays.com 2010-12-26 https://web.archive.org/web/20110624212954/http://www.statutoryholidays.com/ 24 जून 2011 dead
शुरुआत
"बॉक्सिंग" शब्द की उत्पत्ति के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। कई सिद्धांत बताये गए हैं परन्तु कोई भी पूर्णतया स्वीकार्य नहीं है।बॉक्सिंग डे. Snopes.com. गरीबों, जरूरतमंदों को धन या अन्य दान देने की लंबी परंपरा रही है। यूरोप में ऐसी परंपरा मध्ययुग से है परन्तु सटीक शुरुआत का पता नहीं है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि यह परंपरा रोमन काल/आरंभिक ईसाई काल से है। धातु के बने डिब्बे चर्चों के बाहर रख दिए जाते थे, जिनके माध्यम से सेंट स्टीफेन की दावत के नाम पर भेंट इकट्ठी की जाती थी।कोलिन्स, 2003, पी. 38.
इंग्लैंड में व्यापारी वर्ग में यह परंपरा है कि वे बड़े दिन के बाद पहले कार्यदिवस पर पैसों या भेंटों से भरे क्रिसमस डिब्बे इकट्ठे करते हैं। ये डिब्बे सारे साल में किये गए अच्छे कामों का प्रतीक होते हैं।ब्रिटैनिका विश्वकोश, 1953 "बॉक्सिंग डे" इसका उल्लेख सैम्युअल पेपी की डायरी में दिनांक 19 दिसम्बर 1663 को किया गया है।http://www.pepysdiary.com/archive/1663/12/19/ Saturday 19 दिसम्बर 1663 (Pepys' Diary) Pepysdiary.com 2010-12-26 https://web.archive.org/web/20110614214019/http://www.pepysdiary.com/archive/1663/12/19/ 14 जून 2011 dead
यह रिवाज इंग्लैंड की एक पुरानी परंपरा से संबंधित है। धनाड्य जमींदारों के क्रिसमस दिवस ठीक प्रकार से गुजरें, इसलिए वे अपने नौकरों को 26 दिसम्बर का पूरा अवकाश देते थे ताकि वे (नौकर) अपने परिवारों से मिल आयें। नियोक्ता अपने प्रत्येक नौकर को एक-एक डिब्बा देते थे जिसमें उपहार, बोनस (या कभी-कभी बचा-खुचा भोजन) होता था।
तिथि
बॉक्सिंग दिवस एक धर्मनिरपेक्ष अवकाश है जो 26 दिसम्बर को मनाया जाता है, अर्थात बड़े दिन के अगले दिन जो कि सेंट स्टीफेन दिवस भी है और इसलिए एक धार्मिक अवकाश भी.अमेरिकन हेरिटेज डिक्शनरी, चौथा संस्करण - 'बॉक्सिंग डे'ऑक्सफोर्ड इंग्लिशhttp://www.bbc.co.uk/pressoffice/pressreleases/stories/2004/11_november/17/radio4_sun26.shtml BBC Radio 4 schedule, 03 दिसम्बर 2004 17 नवम्बर 2004 17 दिसम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20081226235018/http://www.bbc.co.uk/pressoffice/pressreleases/stories/2004/11_november/17/radio4_sun26.shtml 26 दिसंबर 2008 live जब 26 दिसम्बर को रविवार हो तो कुछ स्थानों पर बॉक्सिंग दिवस अगले दिन अर्थात 27 दिसम्बर को मनाया जाता है। इंग्लैंड में, जहाँ बॉक्सिंग दिवस बैंक अवकाश होता है, यदि बॉक्सिंग दिवस शनिवार को पड़ जाये तो उसके बदले में आने वाले सोमवार को अवकाश दिया जाता है। परन्तु यदि बॉक्सिंग दिवस रविवार को पड़ जाए - अर्थात पूर्व शनिवार को बड़े दिन का अवकाश हो - तो क्रिसमस की सुनिश्चित छुट्टी सोमवार 27 दिसम्बर को होती है और बॉक्सिंग दिवस का सुनिश्चित अवकाश मंगलवार 28 दिसम्बर को होता है। Bank Holidays and British Summertime Directgov http://www.direct.gov.uk/en/Governmentcitizensandrights/LivingintheUK/DG_073741 17 दिसम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20120921191903/http://www.direct.gov.uk/en/Governmentcitizensandrights/LivingintheUK/DG_073741 21 सितंबर 2012 live
स्कॉटलैंड में, 1974 से बॉक्सिंग दिवस को एक अतिरिक्त अवकाश के रूप में स्वीकार गया है।http://www.london-gazette.co.uk/issues/46377/pages/9343 London Gazette, 18 अक्टूबर 1974 London-gazette.co.uk 1974-10-18 2010-12-26 https://web.archive.org/web/20110609202216/http://www.london-gazette.co.uk/issues/46377/pages/9343 9 जून 2011 live यह प्रावधान बैंकिंग एंड फाइनेंशियल डीलिंग कानून 1971 के अंतर्गत राजकीय घोषणा के आधार पर किया गया है।http://www.scotland.gov.uk/Topics/People/bank-holidays/FAQs स्कॉटिश गवर्नमेंट वेबसाइट - बैंक होलीडेज 29 जून 2011 https://web.archive.org/web/20110606203459/http://www.scotland.gov.uk/Topics/People/bank-holidays/FAQs 6 जून 2011 live
आयरलैंड में - जब यह आयरलैंड और यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का हिस्सा था - बैंक होलीडेज एक्ट 1871 के तहत सेंट स्टीफेन के दावत दिवस को दिनांक 26 दिसम्बर के एक पक्के जन अवकाश के रूप में निर्धारित कर दिया गया। आयरलैंड के स्वाधीनता संग्राम से बॉक्सिंग दिवस नाम केवल उत्तरी आयरलैंड में ही प्रयुक्त होता है, जो कि इंग्लैंड का एक हिस्सा है। वहां पर बॉक्सिंग दिवस शेष इंग्लैंड के समान ही एक जन अवकाश है जिसे अगले दिन भी मनाया जा सकता है।
साउथ ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया का एक प्रान्त) में, 26 दिसंबंर एक जन अवकाश है जिसे घोषणा दिवस कहा जाता है और बॉक्सिंग दिवस सामान्य रूप से अवकाश दिवस नहीं है।http://www.safework.sa.gov.au/show_page.jsp?id=2483 संग्रहीत प्रति 29 जून 2011 https://web.archive.org/web/20151219143813/http://www.safework.sa.gov.au/show_page.jsp?id=2483 19 दिसंबर 2015 dead
कनाडा के कुछ प्रान्तों में, बॉक्सिंग दिवस एक सुनिश्चित अवकाश http://www.gov.mb.ca/labour/standards/doc,gen-holidays-after-april-30-07,factsheet.html#q13 Fact Sheet Manitoba Employment Standards Branch 27 नवम्बर 2009 17 दिसम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20091207135349/http://www.gov.mb.ca/labour/standards/doc,gen-holidays-after-april-30-07,factsheet.html#q13 7 दिसंबर 2009 dead है जिसे हमेशा 26 दिसम्बर को ही मनाया जाता है। कनाडा के वे प्रान्त जहां बॉक्सिंग दिवस एक अनिवार्य अवकाश दिवस है, यदि यह शनिवार या रविवार को पड़ जाए तो उसके बदले अगले सप्ताह अवकाश प्रदान किया जाता है।
खरीदारी
thumb|कनाडा में टोरंटो एटोन सेंटर पर बॉक्सिंग डे पर खरीदारी करती भीड़
ठीक अमरीकी थैंक्सगिविंग दिवस की ही तरह, ब्रिटेन, http://www.independent.co.uk/news/uk/this-britain/boxing-day-sales-soar-as-shoppers-flock-to-malls-429935.html Boxing Day sales soar as shoppers flock to malls Terry Kirby 27 दिसम्बर 2006 17 दिसम्बर 2009 London The Independent https://web.archive.org/web/20090418154044/http://www.independent.co.uk/news/uk/this-britain/boxing-day-sales-soar-as-shoppers-flock-to-malls-429935.html 18 अप्रैल 2009 live कनाडा,http://www.ctv.ca/servlet/ArticleNews/story/CTVNews/20051226/boxing_day_051226/20051226?hub=CTVNewsAt11 Boxing Day expected to rake in $1.8 billion CTV.ca News Staff 26 दिसम्बर 2005 17 दिसम्बर 2009 11 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210511214641/https://www.ctv.ca/servlet/ArticleNews/story/CTVNews/20051226/boxing_day_051226/20051226?hub=CTVNewsAt11 dead व न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रलिया https://www.myer.com.au/resources.ashx/Files/284/File/9C52AE41D01721690D788E4771510E2E/FY11_Stocktake_Trading_Hours_Version_16_by_State.pdf Stocktake Trading Hours 2011-01-07 2010 PDF Myer https://web.archive.org/web/20110615001240/https://www.myer.com.au/resources.ashx/Files/284/File/9C52AE41D01721690D788E4771510E2E/FY11_Stocktake_Trading_Hours_Version_16_by_State.pdf 15 जून 2011 dead के कुछ राज्यों में भी बॉक्सिंग दिवस मुख्यतः एक खरीदारी अवकाश के रूप में माना गया है। इस समय दुकानदार भारी छूट वाली सेल लगाते हैं। कई व्यापारियों के लिए, यह दिन सर्वाधिक कमाई वाला दिन बन गया है। 2009 में यह अनुमान लगाया गया था कि लगभग 12 मिलियन लोगों ने इन सेल में भाग लिया (यह आंकड़ा 2008 की तुलना में 20% तक अधिक था, हालांकि इस बात का भी प्रभाव पड़ा कि वैट की दर 1 जनवरी से पुनः 17.5 % होने वाली थी)। http://news.bbc.co.uk/2/hi/business/8432144.stm Boxing Day sales attract 'record' number of shoppers बीबीसी न्यूज़ 2009-12-28 2010-12-26 https://web.archive.org/web/20110728030222/http://news.bbc.co.uk/2/hi/business/8432144.stm 28 जुलाई 2011 live
कई दुकानदार बहुत जल्दी ही दुकान खोल लेते हैं (सामान्यतः सुबह 5 बजे या उससे भी पहले) और अधिकाधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए डोरबस्टर डील्स तथा लॉस लीडर्स जैसी योजनाओं के पेशकश करते हैं। 25-26 की रात से दुकानों के सामने ग्राहकों की भारी भीड़ पंक्तियों में जमा होनेलगती है, विशेषकर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बड़ी दुकानों के सामने. कई दुकानों पर विशेष आकर्षण तथा भारी छूट वाली चीजों का स्टॉक सीमित होता है। http://toronto.ctv.ca/servlet/an/local/CTVNews/20071213/boxing_day_071213?hub=EdmontonHome How to become a Boxing Day shopping pro 25 दिसम्बर 2007 Ashleigh Patterson 17 दिसम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20090827232435/http://toronto.ctv.ca/servlet/an/local/CTVNews/20071213/boxing_day_071213?hub=EdmontonHome 27 अगस्त 2009 dead कुछ लोग इस आपाधापी से दूर अपने घर पर ही रहना पसंद करते हैं। स्थानीय टीवी चैनल व अखबार इस गहमागहमी की बढ़-चढ़कर रिपोर्ट करते हैं कि लोग कितने बजे से लाइन में खड़े हैं और क्या-क्या खरीदकर ले जा रहे हैं। साथ ही वे टीवी पर ग्राहकों के वीडियो भी दिखाते हैं।http://www.ctv.ca/servlet/ArticleNews/story/CTVNews/20071226/Boxing_Day_071226/20071226?hub=Canada Boxing Day begins with early rush of bargain hunters toronto.ctv.ca 26 दिसम्बर 2007 17 दिसम्बर 2009 27 मई 2012 https://archive.today/20120527031233/http://www.ctv.ca/servlet/ArticleNews/story/CTVNews/20071226/Boxing_Day_071226/20071226?hub=Canada dead इस दिन ग्राहकों में भगदड़, चोट लग्न वा मृत्यु तक संभव है। http://www.nydailynews.com/ny_local/2008/11/28/2008-11-28_worker_dies_at_long_island_walmart_after.html Worker dies at Long Island Wal-Mart after being trampled in Black Friday stampede Joe Gould, Clare Trapasso and Rich Schapiro 28 नवम्बर 2008 17 दिसम्बर 2009 New York Daily News https://web.archive.org/web/20081128175609/http://www.nydailynews.com/ny_local/2008/11/28/2008-11-28_worker_dies_at_long_island_walmart_after.html 28 नवंबर 2008 live यह देखते हुए बहुत से दुकानदारों वा कंपनियों ने भी नियंत्रण के भारी-भरकम इंतजाम भी कर लिए हैं। बहुत से ग्राहक ठण्ड या गर्मी (जैसे ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूज़ीलैंड) से व्यथित होकर भी भड़कते हैं तथा यह भी भगदड़ का कारण बनता है। इसके लिए कई प्रयास किये जाते हैं जैसे कि प्रवेश द्वार सीमित करना, ग्राहकों की संख्या सीमित करना, पंक्ति के आगे के कुछ लोगों को हॉट टिकट आइटम की गारंटी देना, तथा पंक्ति में खड़े लोगों को स्टॉक के विषय में अवगत कराना इत्यादि.
हाल के सालों में, परचून व्यापारियों ने "बॉक्सिंग सप्ताह" तक अपने व्यापार को बढ़ाया है। वैसे तो बॉक्सिंग दिवस 26 दिसम्बर को होता है परन्तु ये व्यापारी बॉक्सिंग दिवस बिक्री कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं और कई बार तो नववर्ष की संध्या तक चलाते हैं। ध्यान देने योग्य बात है कि सन 2008 के उत्तरार्द्ध में आई आर्थिक मंदी के समय में बहुत सारे परचून व्यापारी काफी पहले से ही बिक्री में लग गए थे। http://www.ctv.ca/servlet/ArticleNews/story/CTVNews/20081221/Shopping_Deals_081222/20081221?hub=TopStories Boxing Day comes early as shoppers search for deals CTV.ca News Staff 21 दिसम्बर 2008 17 दिसम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20081222190901/http://www.ctv.ca/servlet/ArticleNews/story/CTVNews/20081221/Shopping_Deals_081222/20081221?hub=TopStories 22 दिसंबर 2008 live कनाडा के बॉक्सिंग दिवस की तुलना बहुधा अमेरीका के सुपर शनिवार - क्रिसमस से पूर्व के शनिवार से की जाती है। सन 2009 में कनाडा के बहुत से प्रमुख परचून व्यापारियों ने अपनी निजी ब्लैकफ्राइडे बिक्री की ताकि खरीदार सीमा पार न जायें.http://www.cbc.ca/money/story/2009/11/27/consumer-black-friday.html CBC News Canadian retailers try their own Black Friday 27 नवम्बर 2009 17 दिसम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20091130205758/http://www.cbc.ca/money/story/2009/11/27/consumer-black-friday.html 30 नवंबर 2009 live
कनाडा के कुछ क्षेत्रों में खास तौर पर एटलांटिक कनाडा और उत्तरी ओंटारियो (सॉल्ट स्टे. मेयरी सहितhttp://www.city.sault-ste-marie.on.ca/newsitem.aspx?ID=641 Advisory - Boxing Day www.city.sault-ste-marie.on.ca 2010 2010-12-25 https://web.archive.org/web/20110928000723/http://www.city.sault-ste-marie.on.ca/newsitem.aspx?ID=641 28 सितंबर 2011 dead ) क्षेत्रों में प्रांतीय कानून या नगरपालिका कानून के द्वारा अधिकतर परचून व्यापारियों को बॉक्सिंग दिवस पर बिक्री करने से रोका गया है। इन क्षेत्रों में जो बिक्री 26 दिसम्बर को नियत होती है वह 27 दिसम्बर को की जाती है।http://www.soonews.ca/viewarticle.php?id=15342 Boxing Day, The Debate Continues soonews.ca 2007-12-22 2009-12-26 25 जनवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250125080236/https://www.soonews.ca/viewarticle.php?id=15342 dead http://www.google.com/hostednews/canadianpress/article/ALeqM5hAtdtyDSIeYttaUmCcZLT_bGhGzg Boxing Day madness: shoppers descend on stores looking for deals The Canadian Press 2009-12-26 2009-12-26 अगस्त 2021 InternetArchiveBot
आयरलैंड में सन 1902 से, क्रिसमस दिवस की तरह बॉक्सिंग दिवस पर भी अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं। सन 2009 ई. में, कुछ दुकानदारों ने इस दिन दुकानें खोलने का निर्णय लिया; इस प्रकार उन्होंने 107 वर्षों से चली आती परम्परा को भंग कर दिया। कुछ दुकानदारों ने इस दिन से ही नए वर्ष अर्थात जनवरी की अपनी बिक्री भी आरंभ कर दी है।
साइबर बॉक्सिंग दिवस
बॉक्सिंग दिवस के इंटरनेट प्रारूप को "साइबर बॉक्सिंग दिवस" पुकारा जाता है। सन 2008 में इंग्लैंड में यह दिवस सबसे बड़े इंटरनेट शॉपिंग दिवस के रूप में उभरा था। http://www.imrg.org/8025741F0065E9B8/%28httpPressReleases%29/2947A86A04A12E2180257694003BB487?OpenDocument Many retailers’ sales to start on Christmas Eve. 22 दिसम्बर 2009 IMRG 22 दिसम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20091226235932/http://www.imrg.org/8025741F0065E9B8/(httpPressReleases)/2947A86A04A12E2180257694003BB487?OpenDocument 26 दिसंबर 2009 dead सन 2009 में जिन व्यवसायियों की दोनों प्रकार शोरूम व ऑनलाइन शॉप (दूकान) थी, ने अपने शोरूम विक्रय क्रिसमस पूर्व संध्या को तथा इंटरनेट स्टोर बॉक्सिंग दिवस को लॉन्च किये। http://www.telegraph.co.uk/topics/christmas/6858609/Boxing-Day-sales-start-on-Christmas-Eve.html Boxing Day sales start on Christmas Eve. 22 दिसम्बर 2009 Telegraph 22 दिसम्बर 2009 London The Daily Telegraph https://web.archive.org/web/20091225150514/http://www.telegraph.co.uk/topics/christmas/6858609/Boxing-Day-sales-start-on-Christmas-Eve.html 25 दिसंबर 2009 live
खेलकूद
thumb|287px|केस्विक (इंग्लैंड) 1962 में परंपरागत बॉक्सिंग डे पर शिकार से मिलते हुए
प्राचीन ग्रामीण समारोहों में बॉक्सिंग दिवस का संबंध खेल से होने के कारण यह जनधारणा बनी कि यह दिवस बॉक्सिंग के खेल से संबद्ध है हालांकि 'बॉक्स ' शब्द का अर्थ डिब्बा या पैकिंग भी हो सकता है जैसे कि क्रिसमस गिफ्ट्स के डिब्बे, विशेषकर ब्रिटेन में. कॉमनवेल्थ देशों जैसे कि घाना, यूगांडा, मलावी, जैम्बिय, तंजानिया आदि में इस दिन पुरस्कार वाली लड़ाई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।Season's Beatings: 'Boxing Day' Takes a Pugilistic Turn Joel Millman Wall Street Journal December 26, 2009 1 यही प्रथा गयाना (वेस्टइंडीज) व इटली में भी प्रचलित है।
इंग्लैंड, आयरलैंड व स्कॉटलैंड में यह एक प्रथा बन चुकी है कि प्रीमियर लीग, स्कॉटिश प्रीमियर लीग तथा आयरिश प्रीमियर लीग व साथ ही इसी के निचले स्टार की डिवीजंस, एवं रग्बी फुटबॉल लीग के प्रमुख मैच इसी दिवस को नियत किये जाते हैं। प्रथा के अनुसार बॉक्सिंग दिवस मैच स्थानीय प्रतिद्वंदी के साथ रखा जाता है। प्रारंभ में इसकी शुरुआत इसलिए हुई कि क्रिसमस के तुरंत बाद स्थानीय टीम व प्रशंसकों को मैच के लिए दूर अन्य शहरों में न जाना पड़ें. आज यह दिवस खेल कैलेंडर का अहम दिन बन गया है।
घुड़दौड़ के खेल में ईस दिन सरे के केम्प्टन पार्क रेसकोर्स पर सम्राट ज्योर्ज VI चेज़ (दौड़) का आयोजन किया जाता है। चैल्टनहैग गोल्ड कप के बाद यह इंगलैंड की सबसे प्रतीष्ठित घुड़दौड़ है।
इंगलैंड व अमेरिका में यह दिवस घुडसवार लोमड़ी शिकारियों के लिए बहुत अहम है। हालांकि 2004 में यह शिकार निषेध कर दिया गया था, परन्तु फिर भी इस दिन शिकारी बड़े पैमाने पर शिकार करते हैं अब कानून की वजह से लाइव (जीवित) लोमड़ी शिकार तो नहीं, परन्तु जानवर की खुशबू का पीछा करने की पद्धति से शिकार किया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में इस दिन मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट रखा जाता है तथा सिडनी में सिडनी टू होबार्ट नौका रेस की शुरुआत होती है।
आईआईएचएफ विश्व अंडर20 (आइस हॉकी) प्रतियोगिता इसी दिन प्रारंभ होती है (26 दिसंबर)। कनाडा में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण खेलदिवस होता है जिसकी तुलना अक्सर अमरीका के सुपर बॉल से की जाती है।
क्रिसमस पूर्वसंध्या व क्रिसमस के अवकाश के बाद एनएचएल इस दिन अधिक से अधिक गेम आयोजित करता है (2010 में इस दिन 11 गेम नियत थे)।
आइस हॉकी का स्पेंग्लर कप इसी दिन (26 दिसंबर) डावोस, स्विट्ज़रलैण्ड में आरंभ होता है। इसमें एचसी डावोस, टीम कनाडा तथा अन्य प्रमुख यूरोपीय टीमें भाग लेती हैं।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Boxing Day
स्नोप्स: दी ओरिजिन्स ऑफ बॉक्सिंग डे
बॉक्सिंग डे सेलिब्रेशन्स
श्रेणी:क्रिसमस
श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक अवकाश
श्रेणी:कनाडा में छुट्टियाँ
श्रेणी:न्यूजीलैंड में छुट्टियाँ
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम में छुट्टियाँ
श्रेणी:दिसम्बर के पर्व