Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्फ़ा कैसिओपिये तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|अल्फ़ा कैसिओपिये शर्मिष्ठा तारामंडल में 'α' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है अल्फ़ा कैसिओपिये, जिसका बायर नाम भी यही (α Cassiopeiae या α Cas) है, शर्मिष्ठा तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ६७वाँ सब से रोशन तारा है। पृथ्वी से देखी गई इस तारे की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) २.२४ मैग्नीट्यूड है और यह हमसे लगभग २२८ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=SCHEDAR SIMBAD query result: SCHEDAR -- Star Centre de Données astronomiques de Strasbourg 22 फरवरी 2010 https://web.archive.org/web/20151210225624/http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=Schedar 10 दिसंबर 2015 live All-sky Compiled Catalogue of 2.5 million stars Kharchenko, N. V.; Roeser, S. 2009 सितंबर VizieR Centre de Données astronomiques de Strasbourg http://vizier.u-strasbg.fr/viz-bin/VizieR-5?-out.add=.&-source=I/280B/ascc&recno=158513 2009yCat.1280....0K 6 जनवरी 2011 The absolute magnitude is computed using the Kharcheko apparent magnitude of 2.240 and the Van Leeuwen parallax of 14.29 https://web.archive.org/web/20191209211240/http://vizier.u-strasbg.fr/viz-bin/VizieR-5?-out.add=.&-source=I%2F280B%2Fascc&recno=158513 9 दिसंबर 2019 dead अन्य भाषाओँ में अल्फ़ा कैसिओपिये तारे को "शेडार" (Schedar) भी कहते हैं, जो अरबी भाषा के "सद्र" (ur صدر) से आया है और जिसका अर्थ "छाती" है। यह तारा शर्मिष्ठा तारामंडल में राजकुमारी की काल्पनिक आकृति की छाती में स्थित है। विवरण अल्फ़ा कैसिओपिये K0 IIIa श्रेणी का एक नारंगी दानव तारा है, जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का ४ से ५ गुना और व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का ४२ गुना है। इसकी तारे की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की लगभग ६७६ गुना है। यह तारा अपने जीवन के अंतिम काल में पहुँच रहा है, इसलिए फूलकर इस बड़ी आकृति का बन चुका है। इसकी आयु १० से २० करोड़ वर्षों की अनुमानित की गई है। अल्फ़ा कैसिओपिये अपने अक्ष पर २१ किमी प्रति सैकिंड की गति से घूर्णन कर रहा है और इसे एक घुमाव पूरा करने में लगभग १०२ दिन लगते हैं। इन्हें भी देखें शर्मिष्ठा तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची दानव तारा सन्दर्भ श्रेणी:शर्मिष्ठा तारामंडल श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:संदिग्ध परिवर्ती तारे