Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रेशर अल्सर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026thumb|प्रेशर अल्सर के स्थान प्रेशर अल्सर, को प्रेशर सोर या बेडसोर भी कहा जाता हैं। ये त्वचा पर होने वाले ऐसे घाव हैं जो शरीर के किसी हिस्से पर लंबे समय तक लगातार दबाव या रगड़ पड़ने के कारण होते हैं। शुरुआत में त्वचा पर लाल निशान या छाला दिखाई देता है। समय पर देखभाल न करने पर यह घाव गहरा और गंभीर हो सकता है।प्रेशर अल्सर https://www.upmc.com/conditions/p/pressure-ulcers 25 अगस्त 2026 en प्रेशर अल्सर के चरण प्रेशर अल्सर के चार चरण होते हैं चरण 1 इस चरण में त्वचा लाल या गुलाबी रंग की हो जाती है और छूने पर कोमल लगती है। इस चरण में त्वचा पर कोई खुला घाव या छाला नहीं होता। गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में त्वचा के रंग में होने वाले बदलाव को पहचानना मुश्किल हो सकता है। चरण 2 इस चरण में त्वचा की ऊपरी परत में गुलाबी या लाल रंग का घाव या छाला हो जाता है।। चरण 3 इस चरण में घाव त्वचा की ऊपरी परत पर से नीचे तक गहरा हो जाता है और त्वचा के अंदर के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकता है। चरण 4 इस चरण में बहुत गहरा घाव होता है, जिसमें मांसपेशियां, टेंडन और हड्डियां दिखाई देने लगती हैं।प्रेशर अल्सर के लक्षण और इलाज https://www.nhsinform.scot/illnesses-and-conditions/skin/skin-injuries-bites-and-infections/pressure-ulcers/ NHS inform प्रेशर अल्सर के कारण होने वाले सामान्य स्थान व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले लोगों में,अक्सर उनके शरीर कूल्हों की हड्डियों या नितंबों, कंधे की हड्डियों और रीढ़ की हड्डी पर, तथा हाथों और पैरों के उन पिछले हिस्सों पर,जो कुर्सी पर टिके रहते हैं। जिन लोगों को बिस्तर पर ही रहना पड़ता है, उनके शरीर के इन जगहों पर स्थानों पर बेडसोर हो सकते हैं जैसे की सिर के पीछे या बगल के हिस्से, कंधे की हड्डियों (शोल्डर ब्लेड), कूल्हों, पीठ के निचले हिस्से या टेलबोन तथा एड़ियों, टखनों और घुटनों के पीछे की त्वचा पर।प्रेशर अल्सर (बेडसोर) https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/bed-sores/symptoms-causes/syc-20355893 26 अगस्त 2026 प्रेशर अल्सर का उपचार प्रेशर अल्सर (बेडसोर) का इलाज इस तरह किया जाता है: दबाव कम करें: मरीज की करवट या बैठने की स्थिति हर 1-2 घंटे में बदलते रहें, ताकि घाव पर दबाव न पड़े। साफ़-सफ़ाई: घाव को हमेशा साफ़ और सूखा रखें। दवाएँ: अगर घाव में इंफेक्शन (संक्रमण) हो जाए, तो डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक दवाएँ लें। सर्जरी: अगर घाव बहुत गहरा या गंभीर हो, तो उसे साफ़ करने और भरने के लिए सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है।प्रेशर अल्सर (प्रेशर सोर) https://www.nhs.uk/conditions/pressure-sores/ nhs.uk en 23 अक्टूबर 2017 संदर्भ श्रेणी:अल्सर श्रेणी:स्वास्थ्य