411 REFERENCE · Wikipedia
तत्वसंग्रह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तत्वसङ्ग्रह आठवीं शताब्दी के भारतीय बौद्ध विद्वान शांतरक्षित द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रंथ है। यह ग्रन्थ एक 'सिद्धांतग्रन्थ' (तिब्बती : sgrub-mtha) है। इसमें आठवीं शताब्दी में बौद्ध और गैर-बौद्ध दार्शनिक प्रणालियों का एक विश्वकोशीय सर्वेक्षण है।Hayes Richard Madhyamaka 2021 https://plato.stanford.edu/archives/fall2021/entries/madhyamaka/ Zalta Edward N. The Stanford Encyclopedia of Philosophy Fall 2021 Metaphysics Research Lab, Stanford University 2022-08-26
शांतरक्षित के शिष्य कमलशील ने इस पर एक टीका लिखी, जिसका नाम तत्वसङ्ग्रहपञ्जिका है।
अध्याय
तत्व-संग्रह में छब्बीस अध्याय और ३००० से अधिक श्लोक हैं। इसके अध्यायों के नाम निम्नलिखित हैं
प्रकृतिपरीक्षा
ईश्वरपरीक्षा
उभयपरीक्षा
स्वाभाविकवादपरीक्षा
शब्दब्रह्मपरीक्षा
पुरुषपरीक्षा
आत्मपरीक्षा
स्थिरभावपरीक्षा
कर्मफलसंबन्धपरीक्षा
द्रव्यपदार्थपरीक्षा
गुणपदार्थपरीक्षा
कर्मपदार्थपरीक्षा
सामान्यपरीक्षा
विशेषपरीक्षा
समवायपदार्थपरीक्षा
शब्दार्थपरीक्षा
प्रत्यक्षलक्षणपरीक्षा
अनुमानपरीक्षा
प्रमाणान्तरपरीक्षा
स्याद्वादपरीक्षा
त्रैकाल्यपरीक्षा
लोकायतपरीक्षा
बहिरर्थपरीक्षा
श्रुतिपरीक्षा
स्वतःप्रामाण्यपरीक्षा
अतीन्द्रियदर्शिपुरुषपरीक्षा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
The Tattvasangraha Of Santaraksita With The Commentary Of Kamalasila Vol. I
Santaraksita : Tattvasamgraha
तत्त्वसङ्ग्रहः (संस्कृत विकिस्रोत)
तत्त्वसङ्ग्रह https://web.archive.org/web/20240707054549/https://sarit.indology.info/tattvasangrahapanjika.xml 7 जुलाई 2024 (SARIT)
श्रेणी:बौद्ध ग्रंथ