411 REFERENCE · Wikipedia
ब्लैक एडवर्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जिन्हें उनकी मशहूर फिल्म पिंक पैंथर के लिए जाना जाता है।
जीवन वृत्त
एडवर्ड 26 जुलाई 1922 को ओकलाहोमा के तुलसा में पैदा हुए थे। उनका विवाह सर्वप्रथम पैट्रिसिया से हुआ था, जिनसे उनहें दो बच्चे जेनिफर और जियोफ्रे हुए थे। वर्ष 1969 में उन्होंने जूली एंड्रयू से दूसरी शादी की। इसके बाद उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया था।
वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें कैलीफोर्निया के सांता मोनिका में सेंट जोंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 88 वर्ष की अवस्था में 15 दिसम्बर 2010 को उनका निधन हो गया।
व्यवसायिक जीवन
उन्हें सुपरहिट फिल्म 'पिंक पैंथर' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'ब्रेकफास्ट’ और 'डेज ऑफ वाइन एंड रोज' के लिए जाना जाता है।
बाहरी कड़ियाँ
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक एडवर्ड का निधन
श्रेणी:हॉलीवुड निर्देशक