Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुद्ध पार्क, रवंगला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बुद्ध पार्क Large Gautama Buddha statue in Buddha Park of Ravangla, Sikkim.jpg रवंगला, सिक्किम, भारत 2013 बुद्ध पार्क भारत के सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम जिले में रवंगला के पास स्थित एक पार्क है। इसे तथागत त्सल के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य 2006 से 2013 के दौरान किया गया। यह पार्क 3 एकड़ में फैला है और इसके केन्द्र में गौतम बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा स्थित है जिसकी ऊँचाई 130 फीट (40 मीटर) है। इसके आलावा पास में ही रलांग बौद्ध मठ स्थित है जो तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रमुख मठों में से एक है।Ghatani Anand Chamling greets His Holiness Dalai Lama at Ravangla The North Bengal And Sikkim Times चामलिंग ने रावंगला में दलाई लामा को रवंगला में बधाई दी, द नॉर्थ बंगाल एंड सिक्किम टाइम्स http://northbengalsikkimtimes.blogspot.com/2013/03/chamling-greets-his-holiness-dalai-lama.html northbengalsikkimtimes 23 अप्रैल 2020 en https://web.archive.org/web/20180613235046/http://northbengalsikkimtimes.blogspot.com/2013/03/chamling-greets-his-holiness-dalai-lama.html 13 जून 2018 dead इतिहास बुद्ध पार्क का औपचारिक उद्घाटन 25 मार्च 2013 को 14वें दलाई लामा ने किया था।Dalai Lama to consecrate Buddha park in Sikkim .:. Tibet Sun सिक्किम में बुद्ध पार्क का अभिषेक करने के लिए दलाई लामा https://www.tibetsun.com/news/2013/03/25/dalai-lama-to-consecrate-buddha-park-in-sikkim www.tibetsun.com 23 अप्रैल 2020 en https://web.archive.org/web/20180614044653/https://www.tibetsun.com/news/2013/03/25/dalai-lama-to-consecrate-buddha-park-in-sikkim 14 जून 2018 dead यह उद्घाटन गौतम बुद्ध की 2050वीं जंयती पर किया गया था। बुद्ध की प्रतिमा सिक्किम सरकार और यहाँ के लोगों के संयुक्त प्रयास से निर्मित है जिसका निर्माण राज्य सरकार ने एक योजना के तहत इस क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया था। परिसर के भीतर डोज़ो झील और इसके चारों तरफ जंगल के आवरण से घिरा परिदृश्य है। इसके चारों ओर हिमालय की चोटियाँ, जैसे कंचनजंघा, माउंट पंडिम, माउंट सिनिओल और काबरू मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं।Buddha Park (Tathagata Tsal) District South Sikkim, Government of Sikkim India बुद्ध पार्क (तथागत त्सल), दक्षिण सिक्किम जिला, सिक्किम सरकार, भारत https://southsikkim.nic.in/tourist-place/ravangla-buddha-park/ 23 अप्रैल 2020 en https://web.archive.org/web/20200205180527/https://southsikkim.nic.in/tourist-place/ravangla-buddha-park/ 5 फ़रवरी 2020 dead बुद्ध प्रतिमा बुद्ध पार्क में एक खूबसूरत मैनीक्योर और भूमिस्पर्श मुद्रा में बुद्ध की 130 फीट उँची ताँबे की प्रतिमा के सामने सुन्दर पानी के फव्वारे के बीच घुमादार सड़कें, देवदार पेड़ों की छटाएँ प्राकृतिक परिवेश की शांति में चार चाँद लगा देती है। यहाँ अप्रैल-मई के महीनों में रंग-बिरंगें अनेक किस्म के फूल खिलते हैं। रंवगला में सितम्बर से नवंबर के महीनों में सफेद बरफ से ढ़का हिमालय देखा जा सकता है। मठ में एक संग्रहालय भी हैं जिसमें गौतम बुद्ध के जीवन की कहानी के साथ-साथ पर्यटकों और भिक्षुओं के लिए ध्यान करने की व्यवस्था भी है। इसके करीब अनेक छोटी-छोटी दुकाने हैं जहाँ से यादगार के तौर पर विविध सामान पूजा सामग्री इत्यादि ख़रीद सकते हैं। बुद्ध पार्क में प्रवेश के लिये प्रतिव्यक्ति शुल्क 50 रूपये है। यह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।Buddha Park in Ravangla रवांगला में बुद्ध पार्क https://dynamic-holidays.com/buddha-park-in-ravangla/ Dynamic Holidays 23 अप्रैल 2020 en 26 जून 2019 जनवरी 2021 InternetArchiveBot आवागमन बुद्ध पार्क भारत के दिक्षिण सिक्किम जिला रवंगला शहर में स्थित है। रवंलाग शहर सड़क, रेल, वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह बागडोगरा हवाई अड्डा से 126 किमी, जलपाईगुड़ी से 122 किमी, सिलीगुड़ी से 118 किमी, गंगटोक से 72 किमी और नामची से 26 किमी दूर स्थित है। दक्षिण सिक्किम जिला के मुख्लाय से राष्ट्रीयकृत परिवहन एसएनटी (SNT) बसें चलायी जाती हैं। इसके अलावा यहाँ निजी या सझा किराए पर टैक्सियाँ भी उपलब्ध हैं।Buddha Park (Tathagata Tsal) District South Sikkim, Government of Sikkim India बुद्ध पार्क (तथागत त्सल), दक्षिण सिक्किम जिला, सिक्किम सरकार, भारत https://southsikkim.nic.in/tourist-place/ravangla-buddha-park/ 23 अप्रैल 2020 en https://web.archive.org/web/20200205180527/https://southsikkim.nic.in/tourist-place/ravangla-buddha-park/ 5 फ़रवरी 2020 dead चित्र दीर्घा सन्दर्भ 33em बाहरी कड़ियाँ www.tathagatatsal.com 27.3136 88.36367 type:landmark_region:IN title श्रेणी:सिक्किम में पर्यटन श्रेणी:दक्षिण सिक्किम ज़िला