Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्रतु तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सप्तर्षि तारामंडल में क्रतु तारे (α UMa) का स्थान क्रतु, जिसका बायर नामांकन "अल्फ़ा अर्से मॅजोरिस" (α UMa या α Ursae Majoris) है, सप्तर्षि तारामंडल का तीसरा सबसे रोशन तारा और पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ४०वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे १२४ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.७९ है।The brightest stars: discovering the universe through the sky's most brilliant stars Fred Schaaf John Wiley and Sons, 2008 9780471704102 http://books.google.com/books?id=LvnNFyPAQyUC 27 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20160414173452/https://books.google.com/books?id=LvnNFyPAQyUC 14 अप्रैल 2016 live यह वास्तव में एक बहु तारा मंडल है। अन्य भाषाओं में क्रतु को अंग्रेज़ी में "डूबे" (Dubhe) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "अल-दुब्ब" (ur الدب) से लिया गया है जिसका अर्थ "भालू" है। वर्णन क्रतु के बहु तारा मंडल के यह तारे हैं: क्रतु ए (α UMa A) - क्रतु मंडल का मुख्य तारा K0 III श्रेणी का लाल दानव तारा है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग ४ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ३० गुना है। क्रतु बी (α UMa B) - क्रतु ए का यह साथी तारा F0 V श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग १.७ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का १.३ गुना है। यह क्रतु ए से २४ खगोलीय इकाईयों की दूरी पर है। क्रतु सी (α UMa C) - यह एक द्वितारा है जिसका मुख्य तारा F8 श्रेणी का है। यह क्रतु ए से ८,००० खगोलीय इकाईयों की दूरी पर है। इन्हें भी देखें दानव तारा मुख्य अनुक्रम द्वितारा सप्तर्षि तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:मुख्य अनुक्रम तारे श्रेणी:सप्तर्षि तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना