Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक्सबॉक्स 360

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक्सबॉक्स 360 {{#if:200px|Xbox 360 logo 200px|Xbox 360 logo |image=250px|Left: Xbox 360 Elite, Right: Xbox 360 S and new-style controller |caption =बाएँ: एक्सबॉक्स 360 इलाइट, दायें: एक्सबॉक्स 360 एस और उसका संचालक |developer=माइक्रोसॉफ्ट |manufacturer=फ्लेक्सट्रोनिक्स, विस्टरों, सेलेस्टिका, फॉक्सकोन्नhttp://www.businessweek.com/innovate/content/aug2005/id20050816_595546.htm Xbox 360 Manufacturers Revealed 2005-08-16 2010-08-19 Bloomberg Businessweek David Radd https://web.archive.org/web/20100817072333/http://www.businessweek.com/innovate/content/aug2005/id20050816_595546.htm 17 अगस्त 2010 liveAshcraft Brian http://www.kotaku.com.au/2010/11/report-foxconn-workers-protest-over-pay-foxconn-denies-protest/#more-424340 Report: Foxconn Denies Protest Over Pay | Kotaku Australia Kotaku.com.au 2010-11-19 2011-10-23 https://web.archive.org/web/20120820190150/http://www.kotaku.com.au/2010/11/report-foxconn-workers-protest-over-pay-foxconn-denies-protest/#more-424340 20 अगस्त 2012 live |family=एक्सबॉक्स |type=वीडियो गेम |generation= सातवी पीढ़ी |lifespan= }} एक्सबॉक्स 360 (Xbox 360) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा निर्मित दूसरा वीडियो गेम कंसोल है जो एक्सबॉक्स का उत्तराधिकारी है। यह सोनी के प्लेस्टेशन 3 और निनटेंडो के वी से स्पर्धा करता है जो सातवीं पीढ़ी के वीडियो गेम कंसोल है। 9 जनवरी 2012 के अनुसार एक्सबॉक्स 360 की 6 करोड़ 60 लाख बिक्री हो चुकी है। इतिहास विकास इसका विकास एक्सबॉक्स नेक्स्ट, जेनोन और एक्सबॉक्स 2 के समय हुआ। फरवरी 2003 में इसे जेनोन सॉफ्टवेयर के साथ उतारने की तैयारी की गई थी। जिसे माइक्रोसॉफ़्ट के उपाध्यक्ष जे अल्लार्ड ने निर्देश में किया गया। इसे 400 डेवलपर ने मिलकर बनाया था।http://www.microsoft.com/investor/EarningsAndFinancials/Earnings/Kpi/FY13/Q1/Detail.aspx Earnings Release FY13 Q1 2012-10-18 mdy Microsoft https://www.webcitation.org/6CIJGuKu0?url=http://www.microsoft.com/investor/EarningsAndFinancials/Earnings/Kpi/FY13/Q1/Detail.aspx 19 नवंबर 2012 live प्रदर्शन इसे 22 नवम्बर 2005 में बाजार में निकाला गया। तब इसे अमेरिका और कनाडा में ही प्रदर्शित किया गया। यूरोप में इसे 2 दिसम्बर 2005 और जापान में इसे 10 दिसम्बर 2005 में निकाला गया। इसके पश्चात इसे मेक्सिको, ब्राज़ील, चिली, कोलंबिया, हाँग काँग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, भारत और रूस में निकाला गया। यह पहले वर्ष 36 देशों में उतरा।http://news.bbc.co.uk/2/hi/technology/4462744.stm Shortages spoil Xbox 360 launch बीबीसी न्यूज़ November 23, 2005 December 31, 2009 https://web.archive.org/web/20091117185708/http://news.bbc.co.uk/2/hi/technology/4462744.stm 17 नवंबर 2009 live http://www.xbox365.com/news.cgi?id=GGPPLLiddi12060836 Xbox 360 Launch Takes Europe by Storm https://web.archive.org/web/20120603220256/http://www.xbox365.com/news.cgi?id=GGPPLLiddi12060836 3 जून 2012 18 जुलाई 2015 dead http://www.tgdaily.com/content/view/21759/ Retailers Sell Out of Initial Xbox 360 Shipments October 14, 2008 https://web.archive.org/web/20080106182754/http://www.tgdaily.com/content/view/21759/ 6 जनवरी 2008 live हार्डवेयर तकनीकी जानकारी इसके अलग अलग ड्राइव बनाए गए हैं, जिसमें 20, 60, 150, 250 और 320 जीबी स्मृति शामिल है। यह तिहरा-कोर आईबीएम के द्वारा बनाए गए जेनोन को सीपीयू के तौर पर उपयोग करता है। इसके एक कोर 2 परेशानी को हल कर सकता है और कुल 3 कोर मिलकर एक समय में 6 परेशानी हल कर सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए यह एटीआई जेनोस का उपयोग करता है। जिसमें 10 एमबी का ईडीआरएएम (eDRAM) होता है। इसका मुख्य स्मृति 512 एमबी का होता है। अन्य सामान इसमें खेलने के लिए एक संचालक (कन्ट्रोलर) जो तार के साथ या बिना तार के भी मिलता है। बात करने के लिए एक हेडसेट और एक दूसरे से देख देख कर बातें करने के लिए एक वेबकेम भी दिया जाता है। इसके अलावा इसमें पाँच अलग अलग आकार के ड्राइव दिये जाते हैं। 20, 60, 120, 250 जीबी के (केवल जापान के लिए)। तकनीकी परेशानी 225px|अंगूठाकार|दाएँ|तीन लाल रंग की रोशनी, यह लाल रंग एक्सबॉक्स 360 में किसी त्रुटि को दर्शाता है। जब एक्सबॉक्स 360 को 2005 में बाजार में लाया गया था। तब कुछ जगहों पर इसके सही तरीके से कार्य न करने आदि की परेशानी सामने आने लगी। इस प्रकार की परेशानी के कारण माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स 360 की वारंटी को 3 वर्ष कर दिया। एक्सबॉक्स 360 एस के पहले सभी संस्करण में यह त्रुटि दिख रही थी। यह त्रुटि General Hardware Failure जनरल हार्डवेयर फेलर नाम से दिखाई गई। लेकिन इस त्रुटि को Red Ring of Death के नाम से अधिक जाना जाता है। इसके पश्चात अप्रैल 2009 में इसकी वारंटी को और बढ़ा दिया गया। क्योंकि इसमें एक और त्रुटि E74 नाम से दिखाई दे रही थी। लेकिन यह वारंटी इसके अलावा और किसी भी त्रुटि के लिए नहीं दिया गया। इतने परेशानी झेलने के पश्चात माइक्रोसॉफ़्ट ने इसके लिए एक और तरह का बदलाव किया। इसमें इसके बाद गर्मी से होने वाले फैलाव के लिए जगह दी गई। इसके अलावा भी इसके किनारे को मोड़ दिया गया। इस बदलाव के पश्चात एक्सबॉक्स 360 एस को बाजार में लाया गया। यह और इसके बाद के किसी भी संस्करण में 3 वर्ष की वारंटी नहीं दी गई। इसे अति ताप से बचाने के लिए एक बटन में लाल रंग की रोशनी का उपयोग किया जाने लगा जो उपयोगकर्ता को गरम होने से इसके द्वारा पता चलता था की कब इसे ठंडा होने देना है। सॉफ्टवेयर खेल 225px|अंगूठाकार|दाएँ|रोक ऑफ एजेस के खेल का एक दृश्य इसने उत्तरी अमेरिका में 14 और यूरोप में 13 खेलों को बाजार में उतारा। इसमें 2005 में सबसे अधिक बेचे गए खेलों में कॉल ऑफ ड्यूटि 2 शामिल है। जिसके लाखों प्रतियाँ बिक गई। इसके अन्य 5 खेल को लाखों लोगों ने इसके प्रथम वर्ष में खरीदा था। इसमें Ghost Recon Advanced Warfighter, The Elder Scrolls IV: Oblivion, Dead or Alive 4, Saints Row, और Gears of War शामिल हैं। 2006 में गेयर्स ऑफ वार सबसे अधिक बिकने वाले खेलों में शामिल हो गया। इस वर्ष इसके 30 लाख से अधिक प्रति बिकी। जो इसके बाद 2007 में हालो 3 ने ले ली। प्रारूप इसमें WMV नामक एक वीडियो प्रारूप काम करता है। दिसम्बर 2007 से MPEG-4 ASP के प्रारूप वाले वीडियो भी इसमें काम करने लगे। सेवा एक्सबॉक्स लाइव जब माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स 360 को बाजार में उतारा था, तब यह ऑनलाइन खेलने की सेवा 24 घण्टों के लिए बन्द पड़ गई थी। इसे एक नए संस्करण में बनाने के लिए बन्द करना पड़ा था। तब इसे एक्सबॉक्स लाइव सिल्वर कहते थे। बाद में इसे एक्सबॉक्स लाइव फ्री नाम कर दिया गया। इसे निःशुल्क उपयोग किया जा सकता है। इसमें प्रयोक्ता के नाम और छवि को डालकर प्रोफ़ाइल बनाया जा सकता है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ़्ट ने एक्सबॉक्स लाइव गोल्ड नाम के एक पैसे वाली सेवा भी बनाई।http://kotaku.com/5563154/new-xbox-360-shipping-today-costs-299 New Xbox 360 Shipping Today, Costs $299 Kotaku.com June 14, 2010 November 11, 2010 https://web.archive.org/web/20150722002634/http://kotaku.com/5563154/new-xbox-360-shipping-today-costs-299 22 जुलाई 2015 live एक्सबॉक्स लाइव बाजारस्थल एक्सबॉक्स लाइव बाजारस्थल एक प्रकार का आभासी बाजार है, जिसे एक्सबॉक्स के उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। जिससे वह कोई सामग्री खरीद सकें। इसके अलावा इसमें प्रचार के लिए भी सामग्री होती है। इसमें फ़िल्म और खेल के कुछ दृश्य भी और कुछ समय के लिए कोई खेल को खेलने के लिए भी दिया जाता है। इसके द्वारा एक्सबॉक्स लाइव आर्केड और कुछ एक्सबॉक्स के विषय आदि भी लेने कि सुविधा है। किसी पैसे वाले सामग्री को लेने के लिए माइक्रोसॉफ़्ट के पॉइंट का उपयोग करना होगा जो आप वास्तविक पैसे के उपयोग से 500, 1000, 2000 और 5000 पॉइंट ले सकते हैं। यह सामग्री उपयोगकर्ता अपने घरेलू कम्प्युटर से एक्सबॉक्स के आधिकारिक जालस्थल में जाकर भी देख सकता है। एक्सबॉक्स लाइव आर्केड 225px|अंगूठाकार|दाएँ|द सोल्जर: कोल्ड वार नामक आर्केड खेल का दृश्य। एक्सबॉक्स लाइव आर्केड माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा दी गई एक सेवा है, जिससे एक्सबॉक्स और एक्सबॉक्स 360 उपयोगकर्ता उसी समय किसी खेल को ले सकता है। यह प्लेस्टेशन आदि के लिए भी खेल प्रदान करती है। यह लगभग 5 अमेरिकी डोलर से 15 अमेरिकी डोलर तक पैसे मांगता है। यह 22 नवम्बर 2005 में एक्सबॉक्स 360 के उद्गम के दौरान इसे पुनः उदगमित किया गया। जिससे यह एक्सबॉक्स 360 के लिए भी अच्छे से कार्य कर पाये। एक्सबॉक्स वीडियो 6 नवम्बर 2006 में माइक्रोसॉफ़्ट ने अपने सेवा में वीडियो को जोड़ने की घोषणा की। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:एक्सबॉक्स 360