411 REFERENCE · Wikipedia
एम-श्रेणी क्षुद्रग्रह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|१६ सायकी (16 Psyche) एक M-श्रेणी का क्षुद्रग्रह है
एम-श्रेणी क्षुद्रग्रह (M-type asteroid) क्षुद्रग्रहों की एक श्रेणी है जिसके सदस्यों की बनावट के बारे में केवल अधूरी जानकारी ही उपलब्ध है। इनका ऐल्बीडो (चमक) मध्यम, और उसका माप ०.१ से ०.२ के बीच होता है। M-श्रेणी क्षुद्रग्रहों की तीसरी सबसे बड़ी श्रेणी है।D. J. Tholen Asteroid taxonomic classifications Asteroids II https://archive.org/details/asteroidsii0000unse 1139–1150 Tucson University of Arizona Press 1989 0-8165-1123-3 Norton, O. Richard (2002). The Cambridge Encyclopedia of Meteorites. Cambridge: Cambridge University Press. pp. 121–124. ISBN 0-521-62143-7.
बनावट
एम-श्रेणी क्षुद्रग्रहों में से कुछ (लेकिन सब नहीं) निकल और लोहे के बने होते हैं, जिसमें कभी-कभी पत्थर भी होता है। खगोलशास्त्रियों का अनुमान है कि यह ऐसे क्षुद्रग्रहों के अन्दरूनी भाग होते हैं जिनमें सामग्री (धूल, बर्फ़, पत्थर व धातु) का परतीकरण हो चुका हो और जिन्हें ठोकर लगने से उनके भाग उखड़ गए हो। एम-श्रेणी क्षुद्रग्रह पृथ्वी पर गिरने वाले लौह उल्काओं के स्रोत माने जाते हैं। ध्यानयोग्य है कि बहुत से एम-श्रेणी क्षुद्रग्रह धातु के नहीं होते और कुछ की संरचना सी-श्रेणी क्षुद्रग्रहों से मिलती-जुलती होती है।
वर्णक्रम पहचान
एम-श्रेणी क्षुद्रग्रहों के उत्सर्जन वर्णक्रम (एमिशन स्पेक्ट्रम) लालिमा दिखाते हैं और अक्सर उनमें कोई विशेष अवशोषण बैंड (absorption band) नहीं दिखते, हालांकि कुछ में ०.७५ माइक्रोमीटर से अधिक और ०.५५ माइक्रोमीटर से कम तरंगदैर्घ्य (वेवलेंथ) पर हलके अवशोषण बैंड भी मिलते हैं।S.J. Bus and R.P. Binzel (2002). "Phase II of the Small Main-belt Asteroid Spectroscopy Survey: A feature-based taxonomy". Icarus 158 (1): 146. Bibcode:2002Icar..158..146B. doi:10.1006/icar.2002.6856.
इन्हें भी देखें
क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ
क्षुद्रग्रह
सन्दर्भ
2
श्रेणी:क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ