411 REFERENCE · Wikipedia
मंगलम दंगलम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मंगलम दंगलम - कभी प्यार कभी वार हास्य भारत हिन्दी 1 1 अप्रैल 2019 को 100 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत बहु-कैमरा लगभग 22 मिनट विनियार्ड फिल्म्स सब टीवी 2018 11 13 वर्तमान
मंगलम दंगलम ससुर-दामाद के नोकझोंक पर आधारित एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। इसका प्रसारण सोनी के सब टीवी पर 13 नवम्बर 2018 से रात 7:30 बजे शुरू हुआ। इसमें करणवीर शर्मा, मनोज जोशी और मनीषा रावत मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
कहानी
ये कहानी ससुर-दामाद के प्यार और टकरार भरे रिश्ते की है। एक अमीर व्यापारी, संजीव की बेटी, रूमी (मनीषा रावत) और अर्जुन (करणवीर शर्मा) एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जब रूमी और अर्जुन के प्यार के बारे में उनके परिवार वालों को पता चलता है तो रूमी के पिता और अर्जुन की माँ को छोड़ कर सभी लोग खुश होते हैं। काफी मुश्किलों के बाद उन दोनों की शादी हो जाती है, पर संजीव दिल के दौरे का नाटक करता है, जिसके बाद अर्जुन वहीं पर उनकी सेहत ठीक होने तक रुकने का फैसला करता है। अर्जुन की माँ को पता चलता है कि संजीव ने दिल के दौरे का नाटक किया था, तो वो भी अपने परिवार सहित उसके घर में रहने आ जाती है।
कलाकार
मनोज जोशी — संजीव सकलेचाRevealed! Launch date of SAB TV’s Mangalam Dangalam http://www.tellychakkar.com/tv/tv-news/revealed-launch-date-of-sab-tv-s-mangalam-dangalam-181024 29 अक्टूबर 2018 टेली चक्कर 24 अक्टूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181029205354/http://www.tellychakkar.com/tv/tv-news/revealed-launch-date-of-sab-tv-s-mangalam-dangalam-181024 29 अक्तूबर 2018 dead
करणवीर शर्मा — अर्जुन उर्फ नागार्जुन कुट्टीसब टीवी पर शुरू हो रहा 'मंगलम दंगलम- कभी प्यार कभी वार' जिसमें ससुर-दामाद की होगी नोकझोंक https://abpnews.abplive.in/television/saba-khan-and-anup-jalota-out-of-bigg-boss-12-house-in-double-eviction-997721?scroll=true 28 अक्टूबर 2018 एबीपी न्यूज़ 18 अक्टूबर 2018 दिसंबर 2023 InternetArchiveBot
मनीषा रावत — रूमी सकलेचा दामाद-ससुर के बीच प्यार-नफरत की कहानी मंगलम दंगलम https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/soni-tv-launch-new-show-mangalam-dangalam 28 अक्टूबर 2018 अमर उजाला 25 अक्टूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181026093023/https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/soni-tv-launch-new-show-mangalam-dangalam 26 अक्तूबर 2018 live
अंजलि गुप्ता — संगीता सकलेचा, रूमी की माँ
अनीता कुलकर्णी — चारुलता कुट्टी, अर्जुन की माँ
अभय कुलकर्णी — वेंकटेश कुट्टी, अर्जुन के पिता
शुभा खोटे — रूमी की दादी
नेहल वाडोलिया
कृतिका शर्मा — अर्जुन की बहन
प्रविष्ट मिश्रा — रूमी का भाई
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ