Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एसए20 (क्रिकेट)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एसस20 का लोगो एसए20 क्रिकेट साउथ अफ़्रीका (सीएसए) द्वारा आयोजित दक्षिण अफ़्रीका की एक ट्वेंटी-20 फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट खेलकूद-प्रतियोगिता है, जिसे पहली बार 2023 में खेला गया था। इसमें देश भर की छह टीम शामिल होती हैं। इस प्रतियोगिता (टूर्नामेंट) के पहले विजेता सनराइजर्स ईस्टर्न केप थे। इतिहास क्रिकेट साउथ अफ़्रीका ने सन् 2017 में फ्रेंचाइज़ी टी20 ग्लोबल लीग की स्थापना की। प्रसारण समझौता तथा शीर्षक प्रायोजक की कमी के कारण उद्घाटन सत्र को एक साल के लिए टाल दिया गया था। जून 2018 में इसकी जगह मजांसी सुपर लीग ने ले ली, जिसमें छह क्रिकेट साउथ अफ़्रीका (सीएसए) के स्वामित्व वाली टीमें शामिल थीं।2020-07-24 हरून लॉरगट कॉल्स फ़ॉर इनडिपेंडेंट एन्क्वायरी इंटू 'कोलाप्स्ड' टी20 ग्लोबल लीग https://www.hindustantimes.com/cricket/haroon-lorgat-calls-for-independent-inquiry-into-collapsed-t20-global-league/story-t88irsR7NaudoyWAJXMgKN.html 2022-08-11 हिंदुस्तान टाइम्स en सभी छह टीमों को आईपीएल की फ्रेंचाइजी द्वारा खरीद लिया गया था।https://www.espncricinfo.com/story/south-africa-new-t20-league-csk-mi-delhi-capitals-rajasthan-royals-kevin-pietersen-interested-in-buying-franchises-1313604 सीएसके, मुंबई इंडियंस इंट्रेस्टेड इन बाइंग फ़्रेंचाइजेज़ इन साउथ अफ़्रीका'स न्यू टी20 लीग ईएसपीएन क्रिसिन्फ़ो Cricinfo 13 August 2022 दोनों में से किसी भी लीग को सफलता नहीं मिली। एसए20 की स्थापना क्रिकेट साउथ अफ़्रीका द्वारा 2022 में एक नवगठित इकाई अफ़्रीका क्रिकेट डेवलपमेंट लिमिटेड के द्वारा की गई थी। जुलाई 2022 में, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने घोषणा की कि जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शृंखला एसए20 को आगे बढ़ाने के लिए रद्द कर दी जाएगी। अगस्त 2022 में ग्रेइम स्मिथ को टूर्नामेंट का आयुक्त घोषित किया गया था। बाद में पहले सत्र के लिए मार्की खिलाड़ियों को चुना गया। इन्हें भी देखें क्रिकेट सन्दर्भ श्रेणी:क्रिकेट श्रेणी:खेल श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका