411 REFERENCE · Wikipedia
सेयफ़र्ट गैलेक्सी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|परकार तारामंडल में स्थित सरसिनस गैलेक्सी एक सेयफ़र्ट गैलेक्सी है
खगोलशास्त्र में सेयफ़र्ट गैलेक्सी (Seyfert galaxy) सक्रीय गैलेक्सियों के दो प्रमुख प्रकारों में से एक है। क्वेसार दूसरा प्रमुख प्रकार है। दोनों में सक्रीय गैलेक्सीय नाभिक बहुत तेजस्विता से चमकता है, लेकिन जहाँ क्वेसार में गैलेक्सी का अन्य भाग इस केन्द्रीय तेजस्विता के सामने दिखता नहीं है, वहाँ सेयफ़र्ट गैलेक्सियों में गैलेक्सी के अन्य भाग को स्पष्टता से देखा जा सकता है।http://ned.ipac.caltech.edu/level5/Cambridge/frames.html An Introduction to Active Galactic Nuclei Cambridge University Press Bradley M. Peterson 1997 978-0-521-47911-0 4 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180720092710/http://ned.ipac.caltech.edu/level5/Cambridge/frames.html 20 जुलाई 2018 live
पूरे ब्रह्माण्ड में देखी गई गैलेक्सियों में से लगभग १०% सेयफ़र्ट गैलेक्सियाँ हैं।Low-Luminosity and Obscured Seyfert Nuclei in Nearby Galaxies https://archive.org/details/sim_astrophysical-journal_1995-11-20_454_1/page/94 The Astrophysical Journal R. Maiolino G. H. Rieke 454 95–105 1995 1995ApJ...454...95M 10.1086/176468
सेयफ़र्ट गैलेक्सियों के केन्द्र में विशालकाय काले छिद्र होते हैं और उनके इर्द-गिर्द उनमें गिर रहे मलबे के अभिवृद्धि चक्र होते हैं। इनमें देखा गया पराबैंगनी विकिरण इन्हीं चक्रों से उत्पन्न होता है और इस विकिरण के वर्णक्रम को परखकर मलबे में सम्मिलित पदार्थ की पहचान की जा सकती है।http://praxis.pha.jhu.edu/papers/papers/afdscirev_b/node9.html Far-Ultraviolet Astronomy on the Astro-1 Space Shuttle Mission Science Arthur F. Davidsen 259 5093 327–334 1993 1993Sci...259..327D 10.1126/science.259.5093.327 17832344 dead https://archive.today/20131011233634/http://praxis.pha.jhu.edu/papers/papers/afdscirev_b/node9.html 11 October 2013 dmy-all इन गैलेक्सियों का नाम कार्ल सेयफ़र्ट नामक खगोलशास्त्री पर रखा गया था जिन्होंने सन् १९४३ में इस श्रेणी का विवरण दिया था।Nuclear Emission in Spiral Nebulae https://archive.org/details/sim_astrophysical-journal_1943-01_97_1/page/28 The Astrophysical Journal Carl K. Seyfert 97 28–40 1943 10.1086/144488 1943ApJ....97...28S
इन्हें भी देखें
सक्रीय गैलेक्सी
क्वेसार
विशालकाय काला छिद्र
अभिवृद्धि चक्र
सन्दर्भ
*
श्रेणी:प्रकारानुसार सक्रीय गैलेक्सियाँ