Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|लाल हाला (रेड वाइन) thumb|230px|१४वीं शताब्दी में यूरोप में हाला बनाने के लिए रोंदकर अंगूर-रस निकालते हुए thumb|230px|लाल, गुलाबी और श्वेत हाला की बोतलें हाला या द्राक्षिरा अंगूर के रस को किण्वित (फ़र्मेन्ट) करने से बनने वाला एक मादक पेय है। इसमें अंगूरों का किण्वन बिना किसी शर्करा, अम्ल, प्रकिण्व (एन्ज़ाइम), जल या अन्य किसी पोषक तत्व को डाले होता है। खमीर (यीस्ट) अंगूर रस में उपस्थित शर्करा को किण्वित कर के इथेनॉल व कार्बन डाईऑक्साइड में परिवर्तित कर देते हैं। अंगूर और खमीर की अलग-अलग नस्लों से अलग-अलग स्वाद, गंध व रंगों वाली हाला बनती है। हाला पर अंगूरों के उगाए जाने के स्थान, वर्षा, सूरज व अंगूरों को तोड़ने के समय का भी असर पड़ता है।Johnson, H. (1989). Vintage: The Story of Wine. Simon & Schuster. pp. 11–6. ISBN 0-671-79182-6. अंगूरों के अलावा अन्य फलों की भी हाला बनाई जाती है हालांकि उसकी मात्रा व लोकप्रियता अंगूरों की हाला की तुलना में बहुत कम है। शहतूत, अनार, सेब, नाशपाती, आलू बुख़ारा, आलूबालू (चेरी) और अन्य फलों की हाला बनती है। हाला बनाने की प्रथा अति-प्राचीन है और कॉकस क्षेत्र में जॉर्जिया में ८,००० वर्ष पुराने हाला की सुराहियाँ मिली हैं।David Keys Now that's what you call a real vintage: professor unearths 8,000-year-old wine http://www.independent.co.uk/news/science/now-thats-what-you-call-a-real-vintage-professor-unearths-8000yearold-wine-84179.html The Independent 28 December 2003 9 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20150925153329/http://www.independent.co.uk/news/science/now-thats-what-you-call-a-real-vintage-professor-unearths-8000yearold-wine-84179.html 25 सितंबर 2015 live Evidence of ancient wine found in Georgia a vintage quaffed some 6,000 years BC http://www.euronews.com/2015/05/21/evidence-of-ancient-wine-found-in-georgia-a-vintage-quaffed-some-6000-years-bc/ 24 May 2015 Euronews 21 May 2015 https://web.archive.org/web/20150524115043/http://www.euronews.com/2015/05/21/evidence-of-ancient-wine-found-in-georgia-a-vintage-quaffed-some-6000-years-bc/ 24 मई 2015 live मधु और हाला भारत और यूरोप में अंगूर से मादक पेय बनने से पहले मधु (शहद) को किण्वित कर के उस से शराब बनाई जाती थी। इसके कारण उस शराब का नाम भी यही पड़ गया और मधु (शब्द) का अर्थ "शहद" व "शराब" दोनों हो गया। हाला अंगूर से बनती है और यह मध्य-पूर्व से बाक़ी विश्व में बाद में फैली।Maguelonne Toussaint-Samat (Anthea Bell, tr.) The History of Food, 2nd ed. 2009:30.Hornsey Ian A History of Beer and Brewing Royal Society of Chemistry 2003 7 https://books.google.com/?id=QqnvNsgas20C&printsec=frontcover#v=onepage&q&f=false 0-85404-630-5 ...mead was known in Europe long before wine, although archaeological evidence of it is rather ambiguous. This is principally because the confirmed presence of beeswax or certain types of pollen ... is only indicative of the presence of honey (which could have been used for sweetening some other drink) - not necessarily of the production of mead. लाल, श्वेत और गुलाबी हाला अंगूर जामुनी से लेकर हरे कई रंगों में आते हैं लेकिन लगभग सभी के रस का रंग हरा-श्वेत ही होता है। लाल हाला (red wine, रेड वाइन) बनाने के लिए उसमें लाल अंगूरों की खाल छोड़ दी जाती है जिस से उसे रंग देने वाले ऐन्थोसायनिन (anthocyanin) रसायन भी रिसकर हाला को रंग देते हैं। इस से विपरीत श्वेत हाला (white wine, व्हाइट वाइन) के लिए केवल रस को ही किण्वित करा जाता है। गुलाबी हाला (rosé wine, रोज़े वाइन) में लाल अंगूरों की खाल की कुछ मात्रा डाली जाती है लेकिन इतनी नहीं कि हाला का रंग पूरा लाल होअ जाए।"Introduction to Wine Laboratory Practices and Procedures https://web.archive.org/web/20170409205850/https://books.google.com/books?id=kAA8eGk6BS0C&pg=PA146 9 अप्रैल 2017 ," Jean L. Jacobson, Springer Science & Business Media, 2006, ISBN 978-0-38725-120-2, ... Wine color depends on the amount of anthocyanins in the grape, the pH, fermentation reduction, and sulfur effects ... After several days of skin contact, the juice will have extracted the majority of the phenolic compounds ... उत्पादन सन् २००७ में फ़्रान्स, इटली और स्पेन हाला के सबसे बड़े उत्पादक थे। प्रमुख उत्पादक देशों में बनाई जाने वाली हाला की मात्रा निम्न तालिका में है। +देशानुसार अनुमानित हाला उत्पादनसन् 2007Crops processed https://web.archive.org/web/20110520105103/http://faostat.fao.org/site/636/DesktopDefault.aspx?PageID=636 20 मई 2011 at the Food and Agriculture Organization of the United Nations (FAO) website स्थान देश उत्पादन (टन)1 FRA फ़्रान्स 4,711,6002 ITA इटली 4,251,3803 ESP स्पेन 3,520,8704 US संयुक्त राज्य 2,259,8705 ARG आर्जेन्टीना 1,504,6006 PRC चीन 1,450,0007 GER जर्मनी 1,026,1008 RSA दक्षिण अफ़्रीका 978,2699 AUS ऑस्ट्रेलिया 961,97210 CHI चिली 791,794कुल विश्व 26,416,532 इन्हें भी देखें मादक पेय सन्दर्भ * श्रेणी:किण्वित पेय श्रेणी:पाकशास्त्र श्रेणी:मादक पेय श्रेणी:समारोही खानपान श्रेणी:अंगूर