411 REFERENCE · Wikipedia
टीकमगढ़ ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टीकमगढ़ ज़िलाTikamgarh district MP Tikamgarh district map.svg टीकमगढ़ 5,048 14,45,116 2011 286 ब्लॉक 7 हिन्दी
टीकमगढ़ ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय टीकमगढ़ में है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 यह ज़िला सागर संभाग के अन्तर्गत आता है।
यह पूर्व और दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले और उत्तर में निवाड़ी जिले से और पश्चिम में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से घिरा हुआ है। टीकमगढ़ जिले का क्षेत्रफल 5048 वर्ग किमी है।
व्युत्पत्ति
जिले का नाम इसके मुख्यालय टीकमगढ़ के नाम पर रखा गया है। शहर का मूल नाम टिहरी था। 1783 में, ओरछा के शासक विक्रमाजीत (1776-1817) ने अपनी राजधानी को ओरछा से टिहरी स्थानांतरित कर दिया और इसका नाम बदलकर टीकमगढ़ (टीकम कृष्ण के नामों में से एक है) रखा।
इतिहास
इस जिले में सम्मलित क्षेत्र ओरछा रियासत का हिस्सा था, जब तक कि उसका भारतीय संघ में विलय नहीं हो गया। ओरछा शाही राज्य की स्थापना रुद्र प्रताप सिंह ने 1501 में की थी। विलय के बाद, यह 1948 में विंध्य प्रदेश राज्य के आठ जिलों में से एक बन गया। 1 नवंबर 1956 को राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह नए मध्य प्रदेश का एक जिला बन गया।
भूगोल
बेतवा नदी जिले की उत्तर-पश्चिमी सीमा के साथ बहती है और बडगांव के किनारे धसान नदी, इसकी एक सहायक नदी जिले की पूर्वी सीमा के साथ बहती है। ये दोनों नदियाँ उत्तर पूर्व की ओर बहती हैं। इस जिले से बहने वाली बेतवा की सहायक नदियाँ जामनी, बागड़ी और बरुआ हैं।
अर्थव्यवस्था
2006 में पंचायती राज मंत्रालय ने टीकमगढ़ को देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों में से एक (कुल 640 में से) नाम दिया। यह मध्य प्रदेश के 24 जिलों में से एक है जो पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि कार्यक्रम (BRGF) के तहत धन प्राप्त करता है।Ministry of Panchayati Raj September 8, 2009 A Note on the Backward Regions Grant Fund Programme National Institute of Rural Development http://www.nird.org.in/brgf/doc/brgf_BackgroundNote.pdf September 27, 2011 dead https://web.archive.org/web/20120405033402/http://www.nird.org.in/brgf/doc/brgf_BackgroundNote.pdf April 5, 2012
प्रभाग
टीकमगढ़ जिले को तीन उप-प्रभागों में विभाजित किया गया है, जो आगे छह तहसीलों में विभाजित हैं। टीकमगढ़ उप-मंडल में टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ तहसील शामिल हैं। निवाडी और पृथ्वीपुर तहसील निवाड़ी उप-मंडल बनाते हैं जबकि जतरा उप-मंडल में जतारा और पलेरा तहसील शामिल हैं। जिले में टीकमगढ़, बल्देवगढ़, जतारा, पलेरा, निवारी और पृथ्वीपुर छह विकास खंड शामिल हैं।
इस जिले में 5 मध्य प्रदेश विधानसभा क्षेत्र हैं: टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, जतारा, खरगापुर और निवाड़ी। ये सभी टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं
हाल ही में इसके 3 तहसीलों ओरछा, पृथ्वीपुर और निवाड़ी को मिलाकर एक नया निवाड़ी ज़िला बनाया गया है।
जनसांख्यिकी
2011 की जनगणना के अनुसार, टीकमगढ़ जिले की आबादी 1,445,166 है, http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live जो स्वाज़ीलैंड US Directorate of Intelligence Country Comparison:Population https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 2011-10-01 Swaziland 1,370,424 https://web.archive.org/web/20110927165947/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 27 सितंबर 2011 live या अमेरिका के हवाई राज्यhttp://2010.census.gov/2010census/data/apportionment-pop-text.php 2010 Resident Population Data U. S. Census Bureau 2011-09-30 Hawaii 1,360,301 https://www.webcitation.org/619lRoKht?url=http://2010.census.gov/2010census/data/apportionment-pop-text.php 23 अगस्त 2011 live के बराबर है। यह इसे भारत में 343वाँ (कुल 640 में से) की श्रेणी देता है। जिले का जनसंख्या घनत्व 286 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर (740/वर्ग मील) है। 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 20.11% थी। टीकमगढ़ में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 901 महिलाओं का लिंग अनुपात है, और साक्षरता दर 62.57% है।
भाषा
भारत की 2011 की जनगणना के समय, जिले की 99.74% आबादी ने अपनी पहली भाषा के रूप में हिंदी बोलते है।http://www.censusindia.gov.in/2011census/C-16.html 2011 Census of India, Population By Mother Tongue 26 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20180815035759/http://www.censusindia.gov.in/2011census/C-16.html 15 अगस्त 2018 live
टीकमगढ़ में बोले जाने वाले मातृभाषा में भारिया भी शामिल है, जो एक द्रविड़ भाषा है जिसे भारिया जनजाति के कम से कम 200 000 सदस्यों द्वारा बोली जाती है और देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। M. Paul Lewis Ethnologue: Languages of the World Bharia: A language of India http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=bha 2011-09-28 16th 2009 SIL International Dallas, Texas https://web.archive.org/web/20121012155644/http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=bha 12 अक्तूबर 2012 live
परिवहन
left|thumb|टीकमगढ़ में झांसी रोड पर स्वागत द्वार
रोड़
टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा बस स्टैंड है। टीकमगढ़ से गुजरने वाले राजमार्ग NH-12A, SH-10 हैं। राज्य के हर हिस्से के लिए बसों की दैनिक सेवा उपलब्ध है।
रेलवे
टीकमगढ़ तक रेलवे लाइन का निर्माण 2012 में पूरा हो चुका है। 26 अप्रैल 2013 को रेलवे सेवाओं से जुड़ा था। ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से टीकमगढ़ तक रेल सेवाएं शुरू हुईं और ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत शुरू की गई। दो स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाली पहली ट्रेन टीकमगढ़-झांसी (उत्तर प्रदेश) यात्री ट्रेन थी। ट्रेन को 2012-13 के रेल बजट में दो स्टेशनों के बीच मंजूरी दी गई थी। टीकमगढ़ और ललितपुर रेल मार्ग के बीच रेलवे लाइन 40 किलोमीटर लंबी है। ललितपुर स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
वायु मार्ग
खजुराहो निकटतम हवाई अड्डा (125 किमी) है, जहां से दिल्ली और आगरा के लिए दैनिक उड़ान है। जो छतरपुर जिले के अंतर्गत आता है।
पर्यटन
right|thumb|लक्ष्मी मंदिर, ओरछा।
thumb|कुंडेश्वर महादेव मंदिर
टीकमगढ़ जिले में कई पर्यटन स्थल हैं, जिनमें शामिल हैं:
ओरछा - रामराजा मंदिर के लिए जाना जाता है।
कुण्डेश्वर - यह स्थान कुंडेश्वर महादेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
अहार जी: - प्रसिद्ध दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र
बल्देवगढ़: -बल्देवगढ की तोप बुंदेलखंड में प्रसिद्ध है।
पपौरा जी: - प्रसिद्ध दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र
बड़गांव: - प्रसिद्ध जैन मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर और धसान नदी।
अतिशय क्षेत्र दरगुवां जी प्रसिद्ध जैन मंदिर
मड़खेरा:सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है
उमरी:
हरिदश मंदिर: - अग्रवाल धर्मशाला के पास, भगवान राम का प्रसिद्ध हिंदू मंदिर।
प्रतापेश्वर महादेव: - एक पुराने तालाब में प्रसिद्ध शिव मंदिर, महेंद्र सागर तालव।
धनुषधारी मंदिर: - प्रसिद्ध राम मंदिर
बगाज माता मंदिर: - प्रसिद्ध मंदिर
विंध्यवासनी माता मंदिर: - बल्देवगढ़...
इन्हें भी देखें
टीकमगढ़
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के जिले
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
टीकमगढ़ ज़िला वेबसाइट
बुन्देलखंड वेबसाइट
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले
*
श्रेणी:बुंदेलखंड