411 REFERENCE · Wikipedia
केकय साम्राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2015
केकय साम्राज्य भारतीय महाकाव्य महाभारत के अनुसार यह प्राचीन भारत के पश्चिमी साम्राज्यों में से एक राज्य था। यह अविभाजित पंजाब से उत्तर पश्चिम दिशा में गांधा और व्यास नदी के बसा था। यहां के अधिकांश निवासी केकय जनपद के क्षत्रीय थे। अतः कैकेयस कहलाते थे। कैकेय लोग प्रायः मद्र देश, उशीनर देश या शिवि प्रदेश के लोगों के संबंध में रहते थे और सभी संयुक्त रूप से वाहिका देश में आते थे। ये वर्णन पाणिनि के अनुसार है। केकय देश का उल्लेख रामायण में भी आता है। राजा दशरथ की सबसे छोटी रानी कैकेयी और उसकी दासी मंथरा केकय देश की ही थी।
भौगोलिक स्थिति
बहुत से पुराणों में कैकेय वासियों को गंधर्व, यवन, शक, परद, बाह्लीक, कंबोज, दरदास, बर्बर, चीनी, तुषार, पहलव आदि की गिनती में जोड़ा गया है। इन्हें इदीच्य के लोग कहा गया है। उदीच्य यानि उत्तरपथ की उत्तरी मंडल। केकैय ने वर्तमान झेलम, शाहपुर और गुजरात (पाकिस्तान) के क्षेत्रों में निवास किया था।
सन्दर्भ
श्रेणी:प्राचीन भारत का इतिहास
श्रेणी:प्राचीन भारत का भूगोल
श्रेणी:प्राचीन भारतीय राज्य