Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नेपाल की राजकुमारी शारदा शाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नेपाल की राजकुमारी शारदा शाह या शारदा राज्य लक्ष्मी देवी शाह (2 फरवरी, 1942 - 1 जून, 2001) नेपाल के राजा महेंद्र की मंझली बेटी थीं।राजकुमारी शारदा और उनके पति, कुमार खड्ग बिक्रम शाह, नेपाली शाही नरसंहार में मारे गए नेपाली शाही परिवार के दस सदस्यों में से दो थे। == जीवन == राजकुमारी शारदा राजा महेंद्र और उनकी पहली पत्नी, राजकुमारी इंद्रा की दूसरी बेटी थीं। शारदा नाम का अर्थ है "कला और ज्ञान की देवी"। राजकुमारी शारदा की शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट, दार्जिलिंग और त्रिभुवन विश्वविद्यालय में हुई। वह सामाजिक कल्याण गतिविधियों में सक्रिय थीं और बच्चों की कल्याण गतिविधियों से जुड़ी थीं। राजकुमारी शारदा अन्य संगठनों के अलावा नेपाली रेड क्रॉस सोसाइटी, आपदा राहत उपसमिति और बाल कल्याण उपसमिति से संबद्ध थीं। 1971 में, उन्होंने एसओएस विलेज-नेपाल की स्थापना की, और इसकी अध्यक्ष थीं। राजकुमारी शारदा ने 29 मई 1965 को काठमांडू में कुमार खड्गा बिक्रम शाह (1939-2001) से शादी की। 1 जून 2001 को नेपाली शाही नरसंहार में राजकुमारी शारदा और कुमार खड्गा दोनों की हत्या कर दी गई थी। == सम्मान == राष्ट्रीय सम्मान[उद्धरण चाहिए] Member of the Order of Gorkha Dakshina Bahu, 1st class (13 April 1972). King Mahendra Investiture Medal (2 May 1956). King Birendra Investiture Medal (24 February 1975). Commemorative Silver Jubilee Medal of King Birendra (31 January 1997). विदेशी सम्मान[उद्धरण चाहिए] Japan : Dame Grand Cordon of the Order of the Precious Crown (16 May 1978). Spain : Dame Grand Cross of the Order of Isabella the Catholic (17 September 1983). == संदर्भ ==