411 REFERENCE · Wikipedia
सुशर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिन्दू धर्म के महाकाव्य महाभारत के अनुसार सुशर्मा त्रिगर्त देश का राजा था। वह एक महान योद्धा था और अर्जुन के कट्टर प्रतिद्वंदी था। उसने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन के विरुद्ध संसप्तक शक्ति का प्रयोग किया। तेरहवें दिन के युद्ध में उसने अर्जुन को चक्रव्यूह से दुर रखने का कार्य किया, यद्यपि वह ये जानता था, कि वह अर्जुन को परास्त नहीं कर सकता। उसे ये कार्य इसलिए सौंपा गया था, क्योंकि कौरव सेनापति द्रोणाचार्य ने युधिष्ठिर को बंदी बनाने के लिए चक्रव्यूह की रचना की हुई थी और पाण्डव सेना में अर्जुन के अतिरिक्त कोई भी चक्रव्यूह भेदन नहीं जानता था। वीर सुशर्मा अपने भाइयों समेत अर्जुन द्वारा उसी दिन के युद्ध मे मारा गया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी सम्पर्क ==