411 REFERENCE · Wikipedia
इमैनुएल मैक्रों
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इमैनुएल मैक्रों File:Emmanuel Macron 2023 (cropped).jpg 230px 2023 में इमैनुएल ऑन मार्श! (२०१६-वर्तमान) अंडोरा के सह-राजकुमार फ़्रांस्वा ओलांद आंतोनी मार्ती इमैनुएल जँ-मिशेल मैक्रों 1977 12 21 y अमिएँ, फ्रांस निर्दलीय (२००९-२०१६)
समाजवादी पार्टी (२००९ पूर्व) ब्रिजित त्रोनिउ (२००७-वर्तमान) जँ-मिशेल मैक्रों फ़्रांस्वा नोगेस-मैक्रों Emmanuel Macron signature.svg फ़्रांस के राष्ट्रपति ऑन मार्श के अध्यक्ष अर्थव्यवस्था, उद्योग एवं डिजिटल कार्य मंत्री फ़्रांस्वा ओलांद पद स्थापित एदुआर्द फिलीप आरनॉद मोंतबूर्ग मिशेल सापिन मैनुएल वाल्स
इमैनुएल जँ-मिशेल फ़्रेदेरिक मैक्रों (फ़्रांसीसी: emanɥɛl makʁɔ̃; जन्म 21 दिसम्बर 1977) एक फ़्रांसीसी राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ सिविल सेवक, और पूर्व निवेश बैंकर हैं।
वे समाजवादी पार्टी (फ़्राँस) के सदस्य थे २००६ से २००९ तक, और उन्हें फ़्रांस्वा ऑलांद के पहले सरकार में उपमहासचिव का पद मिला था। २०१६ में उन्होंने ऑन मार्श नामक केंद्रवादी16 November 2016 France's Macron joins presidential race to 'unblock France' http://www.bbc.com/news/world-europe-37994372 26 April 2017 BBC https://web.archive.org/web/20161204191431/http://www.bbc.com/news/world-europe-37994372 4 दिसंबर 2016 live राजनीतिक आंदोलन की स्थापना की और २०१७ में उसके अंतर्गत राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीद्वार बने ।
२३ अप्रैल २०१७ में चुनाव के पहले चरण में उन्हें सबसे अधिक वोट मिले और वे दूसरे चरण के लिए योग्य हुए। ७ मई को हुए दूसरे चरण में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को हराया।
३९ के आयु में मैक्रों फ़्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति हैं। उन्होनें ले हाव्र के मेयर एदुआर्द फिलीप को १५ मई २०१७ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। फिलीप सरकार के मंत्रियों का नाम १७ मई को घोषित किया गया।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
मैक्रों का जन्म उत्तरी फ़्रांस के अमिएँ में जँ-मिशेल मैंक्रों के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अमिएँ में ही हुई। उनका परिवार गैर-धार्मिक था, पर उन्होंने १२ के आयु में अपनी इच्छा से बपतिस्मा कराई।
और उनके उच्च शिक्षा के लिए उन्हें पेरिस भेज दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपने शिक्षिका ब्रिजित ऑज़िएर के साथ संबंध बना लिए थे, जिनसे उन्होंने बाद में विवाह किया। उन्होंने पेरिस-नांतेयर विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की।
पेरिस राजनीतिक अध्ययन संस्थान में सार्वजनिक कार्यों में दिग्री हासिल की और राष्ट्रीय प्रशासन महाविद्यालय में वरिष्ठ सिविल सेवा के लिए प्रशिक्षण लिया, और २००५ में स्नातक प्राप्त की।
पेशेवर करियर
२००४ से २००८ तक उन्होंने फ़्रांसीसी अर्थव्यवस्था मंत्रालय में वित्त महानिरीक्षक का पद संभाला। २००८ में उन्होंने €५०,००० देकर स्वयं को सरकारी अनुबंध से मुक्त किया, और रॉथ्सचाइल्ड और सी बैंक में निवेश बैंकर की नौकरी करने लगे।
राजनीतिक करियर
मैक्रों २००६ से २००९ तक समाजवादी पार्टी (फ़्रांस) के सदस्य थे।
२०१४ से २०१६ तक वे एलिज़े महल के उपमहासचिव थे, जो राष्ट्रपति ओलांद के दल में एक उच्च पद था। २०१४ के वाल्स मंत्रिमंडल में उन्हें अर्थ्ववस्था एवं वित्त मंत्रालय नियुक्त किए गए।
अगस्त २०१५ में उन्होंने समाजवादी पार्टी के सदस्य नहीं है और निर्दलीय बन गए।
२०१७ में फ़्रांसीसी राष्ट्रपति की दौड़
६ मार्च २०१६ में अमिएँ में एक नई निर्दलीय पार्टी ऑन मार्श! की स्थापना की, जो एक उदारतावादी, प्रगतिवादी दल है। ३० अगस्त २०१६ में राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दिया। १६ नवंबर २०१६ में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की। अपने घोषणा भाषण में उन्होंने "लोकतांत्रिक क्रांति" की गुहार लगाई और फ़्रांस को "अनवरोधित" करने का वादा किया।
मैक्रों के दल को कई गुटों से समर्थन मिला। वामपंथियों के साथ-साथ उन्हें केंद्रवादियों और केंद्र-दक्षिणपंथी राजनेता और दल उनके समर्थन में खड़े हुए। पेरिस के मस्जिद ने मुसलमानों को मैक्रों को वोट देने के लिए आग्रह किया।
कई विदेशी राजनेताओं ने भी मैक्रों की प्रशंसा की - जिन में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जँ-क्लॉद जुंकर, जर्मन प्रधानमंत्री एंजेला मर्केल और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल थे।
५ मई २०१७ को, ऑन मार्श! के अभियान के लगभग ९ जीबी के ईमेल पेस्टबिन पर लीक हो गए। उसी शाम, ऑन मार्श ने बयान दिया कि उनके अभियान एक विशाल और समन्वित हैकिंग के शिकार हुई है, जिससे आंतरिक जानकारी सोशल मीडिया में फैल गई है।
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:1977 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फ्रांस के राष्ट्रपति