Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दून केम्ब्रिज स्कूल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दून केंब्रिज विद्यालय (दून केंब्रिज स्कूल)300x300pxस्थापनाद्वारा: श्री डब्लू सी कश्यप, १९८२ मेंप्रधानाचार्यश्री एच के छाबड़ास्थिति IND देहरादून, उत्तराखंड, भारतसंबद्धताइंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एक्जामिनेशंस, नई दिल्लीविद्यार्थी१,७००प्रकारनिजी/स्वतंत्र विद्यालयमुखपृष्ठआधिकारिक वेबसाइट दून केंब्रिज स्कूल, देहरादून में स्थित एक निजी विद्यालय है और भारत के जाने माने विद्यालयों में से एक है। इस विद्यालय की स्थापना श्री डब्लू ची कश्यप द्वारा १९८२ में की गई थी और तबसे इस विद्यालय से पढ़कर निकले छात्र आगे चलकर विशिष्ट शिक्षाविद और जनाधिकारी, अभियन्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सफ़ल उद्यमी बनें हैं। दून केंब्रिज स्कूल, देहरादून में किसी भी धर्म और जाति के लिए कोई भेदभाव नहीं है। इस विद्यालय में समाज के सभी वर्गों के बच्चों को प्रवेश मिलता है। यहाँ शिक्षा का माध्यम अंग्रेज़ी है। अभी यहाँ लगभग १,७०० विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और विद्यालय परिसर बहुत बड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। शैक्षणिक प्रावधान १० वीं के बाद विद्यार्थीयों को - विज्ञान और वाणिज्य - दोनों ही शाखाओं में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। दून केंब्रिज में परीक्षाफल १००% रहता है और बहुत से विद्यार्थी विभिन्न विषयों में डिस्टिंशन प्राप्त करते हैं। १० वीं और १२ वीं की बोर्ड की परीक्षाएँ आई सी एस ई, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती हैं और पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाता है, जैसे:- वाद-विवाद, खेलकूद, निशानेबाज़ी, स्केटिंग, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नाटक-नृत्य, तैराकी, पहाड़ी चढ़ाई, घुड़सवारी, व्यायामशाला और अन्य साहसिक खेल। विद्यालय परिसर विद्यालय परिसर में एक प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, विज्ञान विषयों और कंप्यूटर की प्रयोगशालाएँ, आवासीय क्षेत्र और बहु उपयोगी भवन हैं। क्रीड़ा गतिविधियाँ विद्यालय में बहुत प्रकार की खेल सुविधाएँ हैं जैसे:- फुटबॉल, हॉकी, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिन्टन, टेबल टैनिस, मुक्केबाजी, थ्रो-बॉल, घुड़सवारी, तैराकी, स्केटिंग और एथलेटिक्स। अशैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यालय में विद्यार्थीयों को पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है, जैसे:- सामाजिक सम्मेलनों, सार्वजनिक वादन, पुस्तक पाठन सत्र, क्ले मॉडलिंग, हस्तकला, विज्ञान क्लब, नृत्य, संगीत, नाटक-नृत्य, पुस्तकालय क्लब, ललित कला के लिए क्लब, बहस, आदि। अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ देहरादून में स्थिति : २० ई, रैस कोर्स, देहरादून, जिला-देहरादून, उत्तराखंड-२४८ ००१ दिशा : यह देहरादून रेलवे स्टेशन से २ किलीमीटर की दूरी पर रेस कोर्स पर है। समय : गर्मी में ८:०० सुबह से १:३० शाम सर्दी में ८:१५ सुबह से १:४५ दोपहर कार्य दिवस : सोमवार से शनिवार। अन्य विशेषतायें/ विशेष रुचि : यहां कक्षा नर्सरी से लेकर १२ वीं तक है। इस स्कूल में कम्प्यूटर और विज्ञान प्रयोगशाला भी है। बाहरी कड़ियाँ दून स्कूल में अब ग़रीब भी पढ़ सकेंगेजनवरी 2021 InternetArchiveBot श्रेणी:उत्तराखण्ड के शिक्षण संस्थान