Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अफ़शारी राजवंश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

سلسله افشاریان सिलसिला अफ़शारियान अफ़शारी राजवंश अफ़शारी राजवंश एशिया अस्पष्ट धार्मिक नीतिपहले शिया रुझानबाद के काल में सुन्नी रुझान ईरान, मध्य एशिया व भारतीय उपमहाद्वीप ईरान आरम्भिक आधुनिक राजशाही पूर्ण बादशाही १७३६ १७९८ Nader Shah Flag.svg no AfsharidEmpireIran.png नादिर शाह के अधीन अफ़शारी राजवंश का सर्वाधिक विस्तार मशहद फ़ारसी (सरकारी व प्रशासनिक)तुर्की (सैनिक) नादिर शाह (प्रथम) शाहरुख़ अफ़शार (अंतिम) १७३६-१७४७ १७४८-१७९६ शाह ईरानपाकिस्तानभारतइराकतुर्की तुर्कमेनिस्तानताजिकिस्तानउज़्बेकिस्तानजॉर्जियाआर्मेनिया किर्गिज़स्तानकुवैत अफ़शारी राजवंश (سلسله افشاریان, सिलसिला अफ़शारियान) १८वीं सदी ईसवी में तुर्क-मूल का ईरान में केन्द्रित राजवंश था। इसके शासक मध्य एशिया के ऐतिहासिक ख़ोरासान क्षेत्र से आये अफ़शार तुर्की क़बीले के सदस्य थे। अफ़शारी राजवंश की स्थापना सन् १७३६ ई में युद्ध में निपुण नादिर शाह ने करी जिसनें उस समय राज कर रहे सफ़वी राजवंश से सत्ता छीन ली और स्वयं को शहनशाह-ए-ईरान घोषित कर लिया हालांकि वह ईरानी मूल का नहीं था। उसके राज में ईरान सासानी साम्राज्य के बाद के अपने सबसे बड़े विस्तार पर पहुँचा। उसका राज उत्तर भारत से लेकर जॉर्जिया तक फैला हुआ था।Elton L. Daniel, "The History of Iran" (Greenwood Press 2000) p. 94 नादिर शाह और भारत भारत में नादिर शाह अपने सन् १७३९ के हमले के लिये जाना जाता है जब उसने अपने से छह गुना बड़ी मुग़ल साम्राज्य की सेना को हराया और दिल्ली पर क़ब्ज़ा कर लिया। लूटपाट में २२ मार्च १७३९ के एक ही दिन में दिल्ली के ३०,००० से अधिक निहत्थे नागरिक मारे गये और जाते-जाते वह प्रसिद्ध मोर सिंहासन (तख़्त-ए-ताऊस) अपने साथ दिल्ली से तेहरान ले गया।"An Outline of the History of Persia During the Last Two Centuries (A.D. 1722-1922) https://web.archive.org/web/20160304052417/http://persian.packhum.org/persian/pf?file=90001014&ct=33 4 मार्च 2016 ". Edward G. Browne. London: Packard Humanities Institute. p. 33. Retrieved 2010-09-24. मई में जब नादिर शाह की सेना वापस ईरान लौटी, उन्होंने भारत से इतना पैसा, सोना, रत्न, हाथी, घोड़े व अन्य सामान लूट लिया था कि ईरान में तीन वर्षों तक कर और लगान माफ़ कर दिया गया।Axworthy, Michael (2006). The Sword of Persia. I.B. Tauris. pp.1–16, 175–210. ISBN 1-84511-982-7. इन्हें भी देखें नादिर शाह तुर्क लोग सफ़वी राजवंश अहमद शाह अब्दाली सन्दर्भ श्रेणी:अफ़शारी राजवंश श्रेणी:ईरान के राजवंश‎ श्रेणी:ईरान का इतिहास श्रेणी:अज़रबैजान का इतिहास श्रेणी:भारत का इतिहास