Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कवच-हड्डी लिपि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कवच-हड्डी लिपि (चीनी - 甲骨文) चीनी लिपि का सबसे पुराना ज्ञात उदाहरण है। इस लिपि के भाव-चित्र देववाणीय हड्डियां पर मिले हैं — जानवर की हड्डियों एवं कछुओं के कवच के अंदुर्नीय हिस्से पर प्रश्न लिखे जाते थे, और इन प्रश्नों के उत्तर अग्नि अटकल से पाये जाते थे। इस लिपि के सबसे पुराने उदाहरण दूसरी सहस्राब्दी आम युग पूर्व के हैं। ५०,००० से अधिक अंकित वस्तुओं में से अधिकतर यिनशू स्थान (श्याओट्व़न में, आधुनिक आन्यांग, हेनान प्रांत के पास) में पाए गए थे। वे शांग वंश के अंतिम नौ राजाओं के अग्नि अटकल के परिणाम हैं। इन राजाओं में से सबसे पहले थे वू़ डिंग के, जिनका राज अभिषेक या तो १२५० आम युग पूर्व या फिर १२०० आम युग पूर्व में हुआ था। १०४६ आम युग पूर्व में जब झौउ राजवंश ने शांग राज को उखाङा, तब सहस्रपर्णी पर अटकल करना प्रचलित हुआ, अतः पश्चिमी झोउ राजवंश के समय में शांग राजवंश के समय की तुलना में बहुत कम देववाणीय हड्डियां मिली है। अब तक, कोई भी झोउ स्थान में यिनशू जितनी अंकित हड्डियां नहीं मिली है, परंतु कम सात्रा में उत्कीर्ण देववाणीय हड्डियां उस समय में बहुत स्थानों में काम आती थी (उस समय की बङी जनसंख्या वाले स्थान में ऐसी हड्डीयां मिली हैं, और ऐसे स्थान २००० आम युग के पश्चात और मिलें हैं)।