Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओस्त्रोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|साइबेरिया के इरकुत्स्क शहर में प्रदर्शित एक ओस्त्रोग का पहरेदार बुर्ज ओस्त्रोग या ऑस्त्रोग​ (रूसी: остро́г, अंग्रेज़ी: Ostrog) रूसी भाषा में एक छोटे क़िले के लिए शब्द है, जो अक्सर लकड़ी के बने होते हैं और जिनमें सैनिक अस्थाई रूप से रहते हैं। ओस्त्रोगों के घेरे अक्सर पेड़ों के तनों को काटकर और तराशकर उनकी ४-६ मीटर ऊँची दीवार के रूप में होते थे। इसी वजह से इनका नाम रूसी भाषा के 'स्त्रोगात' (строгать, strogat) शब्द से आया है जिसका मतलब 'लकड़ी छीलना' होता है। ओस्त्रोगों के विपरीत रूस में पत्थर के बने बड़े क़िलों को 'क्रेमलिन' (кремль, kremlin) कहा जाता है।A geographical dictionary or universal gazetteer, ancient and modern https://web.archive.org/web/20140922185750/http://books.google.com/books?id=vXM9AAAAYAAJ 22 सितंबर 2014 , Joseph Emerson Worcester, Cummings & Hilliard, 1823, ... When the Russians first took possession of this country in 1687, they built here a mere Ostrog, or wooden fort ... Here was formerly the kremlin or citadel, built of stone, and flanked with towers ... ओस्त्रोग अक्सर ऐसे दूर-दराज़ इलाक़ों में सैनिक कार्यवाइयों में सहायता के लिए बनाए जाते थे जहाँ पत्थर के क़िले बनाने के साधन नहीं थे। १७वीं शताब्दी में जब रूसी साम्राज्य के साइबेरिया पर क़ब्ज़ा करना शुरू किया तो वहाँ बहुत से ओस्त्रोग बनाए गए। आगे चलकर रूस में अपराधियों को दंड देने के लिए उन्हें साइबेरिया भेजा जाने लगा जहाँ उन्हें ओस्त्रोगों में रखा जाता था। इस से रूसी भाषा में १८वीं सदी के बाद से 'ओस्त्रोग' शब्द का एक अतिरिक्त अर्थ 'जेल' या 'कारावास' भी बन गया है।The Tea Road: China and Russia Meet Across the Steppe, Martha Avery, China Intercontinental Press, 2003, ISBN 978-7-5085-0380-6, ... Ostrog: a stockaded entrenchment, the term applied to forts built by Cossacks as they moved eastward across Siberia. Derives from a verb meaning 'to sharpen,' since stockades were made of sharpened logs set up to form an enclosure. Ostrog acquired the meaning of 'prison' in the eighteenth and nineteenth centuries since the forts were often turned into prisons ... कुछ ओस्त्रोगों की तस्वीरें इन्हें भी देखें रूसी साम्राज्य साइबेरिया क़िला सन्दर्भ 2 श्रेणी:रूस का इतिहास श्रेणी:दुर्ग श्रेणी:रूस में दुर्ग श्रेणी:रूसी वास्तुशास्त्र श्रेणी:रूसी शब्द