Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेयमना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेयमना​ (दरी फ़ारसी: ur, अंग्रेज़ी: Maymana) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के फ़ारयाब प्रान्त की राजधानी है। यह तुर्कमेनिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के काफ़ी पास है और अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के लगभग ४०० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। == भूगोल == मेयमना 'बंद-ए-तुर्किस्तान' नामक पहाड़ी क्षेत्र की उत्तरी तरफ़ के चरणों में ८७७ मीटर (२,८७७ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। इस शहर के नीचे क़ेसर​ नदी (Qeysar River,) बहती है, जो मेयमना नदी और आब-ए-क़ेसर (अर्थ: क़ेसर/राजा का पानी)​ भी कहलाती है। यह बंद-ए-तुर्किस्तान शृंखला से उतरने वाली बंद-ए-तुर्किस्तान नदी की एक उपनदी है। बंद-ए-तुर्किस्तान से एक और नदी भी उतरती है - सर-ए-पोल नदी - जो सर-ए-पोल प्रान्त से गुज़रती है। == लोग == इस इलाक़े के अधिकतर लोग उज़बेक भाषा बोलने वाले उज़बेक लोग हैं, हालांकि अल्पसंख्या में कुछ ताजिक लोग और पश्तून भी यहाँ रहते हैं। == इन्हें भी देखें == फ़ारयाब प्रान्त == सन्दर्भ ==