411 REFERENCE · Wikipedia
इंजीनियरी में स्नातक अभिरुचि परीक्षा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इंजीनियरी में स्नातक अभिरुचि परीक्षा (गेट) एक अखिल भारतीय परीक्षा है जिसका आयोजन और संचालन गेट-समिति द्वारा भारत भर में स्थित आठ अंचलों में किया जाता है। समिति में भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर तथा सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के संकाय सम्मिलित होते हैं और यह राष्ट्रीय समन्वयबोर्ड-गेट, शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से इस परीक्षा का आयोजन करती है।
गेट परीक्षा में सफल होने वालों के लिए देश में विभिन्न इंजीनियरी कॉलेजों/संस्थानों में इंजीनियरी/प्रौद्योगिकी /वास्तुकला/फार्मेसी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति/सहायता-वृत्तिhttps://scholarshipstd.com/aditya-birla-scholarship-yojana/ Aditya Birla Scholarship Yojana 7 अक्तूबर 2024 https://web.archive.org/web/20241007201816/https://scholarshipstd.com/aditya-birla-scholarship-yojana/ dead उपलब्ध होती है। कुछेक इंजीनियरी कॉलेज/संस्थानों में तो गेट को, यहां तक कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी एक अनिवार्य योग्यता के रूप में विनिर्दिष्ट किया जाता है। उम्मीदावर को उस संबंधित संस्थान से अंतिम चयन तथा छात्रवृत्ति/सहायतावृत्ति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया का पता लगाना अपेक्षित होता है जिसमें वह प्रवेश चाह रहा है। इंजीनियरी विषयो में गेट क्वालीफाइड उम्मीदवार सीएसआईआर प्रयोगशलाओं में कनिष्ठ अनुसंधान अध्येतावृत्ति प्रदान किए जाने के लिए भी पात्र होंगे।
उद्देश्य
इस परीक्षा का उद्देश्य देश में स्नातकपूर्ण इंजीनियरी शिक्षा (Post graduate) के सामान्यीकरण के लिए आधार तय करने के वास्ते राष्ट्रीय स्तर पर इंजीनियरी, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला तथा फार्मेसी में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश हेत उत्कृष्ट तथा प्रेरक उम्मीदवारों की पहचान करना है।
श्रेणी:उच्च शिक्षा