411 REFERENCE · Wikipedia
पुरस्थ ग्रंथि शोथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुरस्थ ग्रंथि शोथ प्रोस्टेटाइटिस, प्रोस्टेटोसिस Inflammation of prostate.jpg पुरस्थ ग्रंथि शोथ का सूक्ष्मलेख सूक्ष्मलेख जिसमें एक प्रदाहयुक्त पुरस्थ ग्रंथि दिखाई गई है, जो पुरस्थ ग्रंथि शोथ का ऊतकीय सहसंबंध है। बाईं ओर एक सामान्य, बिना प्रदाह वाली ग्रंथि देखी जा सकती है। एच और ई स्टेन। मूत्रविज्ञान तीव्र: श्रोणि क्षेत्र में अचानक दर्द का उठना, बुखारजीर्ण: 3 महीने से अधिक समय तक रुक-रुक कर दर्द और मूत्र संबंधी लक्षण तीव्र: मूत्र प्रतिधारण, पुरस्थ ग्रंथि विद्रधिजीर्ण: बार-बार होने वाला मूत्र मार्ग संक्रमण 30 से 50 वर्ष की आयु के बीच तीव्र जीवाण्विक पुरस्थ ग्रंथि शोथ, जीर्ण जीवाण्विक पुरस्थ ग्रंथि शोथ, जीर्ण पुरस्थ ग्रंथि शोथ/जीर्ण श्रोणि शूल संलक्षण, स्पर्शोन्मुख प्रदाहक पुरस्थ ग्रंथि शोथ तीव्र: जीवाणु संक्रमणजीर्ण: प्रायः अस्पष्ट शारीरिक परीक्षण, मूत्र विश्लेषण, चिकित्सा प्रतिबिम्बन, पी॰एस॰ए॰ परीक्षण, वीर्य परीक्षण पुरस्थ ग्रंथि कैंसर, मूत्र मार्ग संक्रमण, सुदम्य पुरस्थ ग्रंथि अतिवृद्धि, गुर्दे की पथरी, मूत्राशय कैंसरSharp VJ Takacs EB Powell CR Prostatitis: diagnosis and treatment. https://archive.org/details/sim_american-family-physician_2010-08-15_82_4/page/397 पुरस्थ ग्रंथि शोथ: निदान और उपचार। American family physician 15 अगस्त 2010 82 4 397-406 20704171 अंग्रेज़ी तीव्र: प्रतिजैविकजीर्ण: अल्फा अवरोधक, गैर-स्टेरायडल प्रदाहरोधी औषधि, प्रतिजैविक सामान्य
पुरस्थ ग्रंथि शोथ (Prostatitis) पुरस्थ ग्रंथि में होने वाला एक प्रदाह है।Prostatitis पुरस्थ ग्रंथि शोथ https://www.nhs.uk/conditions/prostatitis/ nhs.uk 7 नवम्बर 2020 अंग्रेज़ी 19 अक्टूबर 2017 17 अक्टूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171017091134/http://www.nhs.uk/conditions/Prostatitis/Pages/Introduction.aspx live https://web.archive.org/web/20171017091134/http://www.nhs.uk/conditions/Prostatitis/Pages/Introduction.aspx 17 अक्टूबर 2017 इसके दो मुख्य प्रकार हैं: तीव्र और जीर्ण। तीव्र पुरस्थ ग्रंथि शोथ अचानक शुरू होता है, इसमें अत्यधिक पीड़ा होती है, और यह कम पाया जाता है। जीर्ण पुरस्थ ग्रंथि शोथ कम से कम तीन महीने तक रहता है, इसके लक्षण आते-जाते रहते हैं, और यह अधिक सामान्य है। तीव्र बीमारी की जटिलताओं में मूत्र प्रतिधारण या पुरस्थ ग्रंथि विद्रधि शामिल हो सकते हैं। जीर्ण बीमारी के परिणामस्वरूप बार-बार मूत्र मार्ग संक्रमण हो सकता है।Khan FU Ihsan AU Khan HU Jana R Wazir J Khongorzul P Waqar M Zhou X Comprehensive overview of prostatitis. पुरस्थ ग्रंथि शोथ का व्यापक अवलोकन। Biomedicine & pharmacotherapy = Biomedecine & pharmacotherapie अक्टूबर 2017 94 1064-1076 10.1016/j.biopha.2017.08.016 28813783 अंग्रेज़ी
तीव्र बीमारी का कारण आमतौर पर एक जीवाणु संक्रमण होता है, जबकि जीर्ण बीमारी का कारण प्रायः कम स्पष्ट होता है। जीर्ण बीमारी को जीर्ण जीवाण्विक पुरस्थ ग्रंथि शोथ और जीर्ण पुरस्थ ग्रंथि शोथ/जीर्ण श्रोणि शूल संलक्षण में विभाजित किया जा सकता है। इसकी एक अन्य श्रेणी भी है जिसे स्पर्शोन्मुख प्रदाहक पुरस्थ ग्रंथि शोथ कहा जाता है। इसके निदान में परीक्षण, मूत्र विश्लेषण, चिकित्सा प्रतिबिम्बन, पी॰एस॰ए॰ परीक्षण और वीर्य परीक्षण शामिल हो सकते हैं।
इसका उपचार इसके प्रकार पर निर्भर करता है। तीव्र पुरस्थ ग्रंथि शोथ का उपचार आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है, जबकि जीर्ण बीमारी के उपचार में एंटीबायोटिक के साथ-साथ अल्फा अवरोधक और गैर-स्टेरायडल प्रदाहरोधी औषधि का उपयोग किया जा सकता है। विरले ही इसके लिए शल्यक्रिया की आवश्यकता होती है। स्पर्शोन्मुख पुरस्थ ग्रंथि शोथ के लिए उपचार की आवश्यकता नहीं भी हो सकती है।
पुरस्थ ग्रंथि शोथ जीवन में कभी न कभी लगभग आधे पुरुषों को प्रभावित करता है। मूत्र संबंधी लक्षणों के लिए मूत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाने वाले लगभग एक-चौथाई मरीजों का कारण यही बीमारी होती है। यह बीमारी सबसे अधिक 30 से 50 वर्ष की आयु के पुरुषों में होती है। पुरस्थ ग्रंथि शोथ का पहली बार वर्णन 1838 में वर्डीज़ द्वारा किया गया था, और इसके प्रारंभिक उपचारों में जोंक का उपयोग तथा पुरस्थ ग्रंथि मालिश शामिल थे।Partin Alan W. Wein Alan J. Kavoussi Louis R. Peters Craig A. Dmochowski Roger R. Campbell Walsh Wein Urology, E-Book 2020 Elsevier Health Sciences 978-0-323-67227-6 1202 https://www.google.ca/books/edition/Campbell_Walsh_Wein_Urology_E_Book/RdfLDwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%22Prostatitis%22+term+first+came+into+use&pg=PA1202 अंग्रेज़ी 7 नवम्बर 2020 27 अगस्त 2021 https://web.archive.org/web/20210827204732/https://www.google.ca/books/edition/Campbell_Walsh_Wein_Urology_E_Book/RdfLDwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%22Prostatitis%22+term+first+came+into+use&pg=PA1202 live https://web.archive.org/web/20210827204732/https://www.google.ca/books/edition/Campbell_Walsh_Wein_Urology_E_Book/RdfLDwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%22Prostatitis%22+term+first+came+into+use&pg=PA1202 27 अगस्त 2021
संदर्भ
श्रेणी:Translated from MDWiki
श्रेणी:पुरुष स्वास्थ्य