411 REFERENCE · Wikipedia
टी॰ राजा सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजा सिंह लोधी Thakur Raja Singh Affidavit Photo.jpg राजा सिंह लोधी 1977 4 15 yes हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत तेलंगाना विधान सभा के सदस्य गोशमहल विधान सभा क्षेत्र 2014 मुकेश गौड़ निर्दलीय तेलुगु देशम पार्टी (2009-2013)
भारतीय जनता पार्टी(2014-2022)
टी॰ राजा सिंह लोधी (जन्म: 15 अप्रैल 1977) तेलंगाना राज्य से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह हैदराबाद में गोशमहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले तेलंगाना विधान सभा के वर्तमान विधायक हैं।हनुमान जयंती: BJP से निष्कासित विधायक टी राजा सिंह का दावा- शोभायात्रा से पहले हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार https://www.aajtak.in/india/telangana/story/hyderabad-bjp-expelled-mla-t-raja-singh-claim-police-arrested-before-hanuman-jayanti-ntc-1668975-2023-04-06 4 जून 2023 आज तक 6 अप्रैल 2023 hi वह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले वह तेलुगु देशम पार्टी में थे। 2022 में उन्होंने इस्लामिक नबी मोहम्मद के बारे में आपत्तीजनक बातें कहीं। इसके उपरांत उन्हें 2022 में भाजपा से निष्काषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जीवन
टी. राजा सिंह लोधी समुदाय से हैं, जिनकी पुराने शहर के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में बड़ी उपस्थिति है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/hyderabad/bjp-lifts-suspension-of-t-raja-singh-ahead-of-telangana-polls/articleshow/104622715.cms BJP lifts suspension of T Raja Singh ahead of Telangana pollshttps://thewire.in/politics/raja-singh-goshamahal-hyderabad-hindutva-profile How Raja Singh of Hyderabad's Goshamahal Emerged as the New Poster Boy of Hindutvahttps://timesofindia.indiatimes.com/city/hyderabad/the-other-face-of-dhoolpet/articleshow/49281435.cms The other face of Dhoolpet लोधी समुदाय एक ओबीसी समुदाय है जो उत्तर प्रदेश से आए लोगों से संबंधित है, और आम तौर पर उन्हें मुख्यधारा के क्षत्रिय के रूप में गिना जाता है।
राजनैतिक जीवन
राजा सिंह ने 2009 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इस वर्ष वह हैदराबाद महानगर निगम के सदस्य के रूप में चुने गए थे।
वह 2014 के आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने गोशमहल विधानसभा क्षेत्र से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। 2018 में, वह एक बार फिर उसी निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए।
विवाद
2017 से, राजा सिंह घृणास्पद भाषणों से संबंधित कई विवादों से घिरे रहे हैं। उन्होंने मई 2017 में कथित तौर पर हैदराबाद के पुराने क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान कहा था। जुलाई 2017 में, उन्होंने पश्चिम बंगाल राज्य में हिंदू समुदाय से अपील की कि वे 2002 के गुजरात दंगों के समान प्रतिक्रिया दें।Tiger Raja Singh: कौन हैं राजा सिंह, जिन्होंने हजारों की भीड़ में खुलेआम दिलाई हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ https://navbharattimes.indiatimes.com/state/telangana/hyderabad/goshamahal-mla-hate-speech-in-hyderabad-bjp-suspended-who-is-t-raja-singh/articleshow/99158835.cms 4 जून 2023 नवभारत टाइम्स hi उन्होंने बार-बार एक हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने की बात कही है।भड़काऊ भाषण मामले में तेलंगाना के टी राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर, पिछले साल बीजेपी ने किया था सस्पेंड https://navbharattimes.indiatimes.com/state/telangana/hyderabad/fir-against-t-raja-singh-bjp-suspended-mla-for-hate-speech/articleshow/99174118.cms 4 जून 2023 नवभारत टाइम्स 1 अप्रैल 2023 hi जून 2018 में, राजा सिंह ने कुरान पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। बाद में जुलाई 2018 में, उन्होंने मुसलमानों को देशद्रोही कहा और रोहिंग्या लोगों को गोली मारने का समर्थन किया था।
राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने 23 अगस्त 2022 को पैगंबर मुहम्मद के बारे में उनकी टिप्पणी के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके उपरान्त उन्हें पार्टी के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया गया। उन्हें 9 नवम्बर को जमानत पर रिहा किया गया।T Raja Singh: निर्दलीय चुनाव लड़ने का कतई इरादा नहीं, बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा का बयान https://navbharattimes.indiatimes.com/state/telangana/hyderabad/bjp-suspended-mla-t-raja-singh-said-will-not-contest-in-election-as-independent/articleshow/98328524.cms 4 जून 2023 नवभारत टाइम्स hi
2018 के चुनाव में दाखिल हलफ़नामे के अनुसार उनपे 43 केस लंबित हैं।मुसलमानों के ख़िलाफ़ आग उगलने वाले टी राजा सिंह को क़ानून का डर क्यों नहीं? https://www.bbc.com/hindi/india-65157463 4 जून 2023 बीबीसी हिन्दी 4 अप्रैल 2023 hi-IN जिनमें ज़्यादातर मामलें भड़काऊं भाषण के हैं। 2 सितंबर 2020 को मेटा प्लेटफॉर्म्स ने उनको नफ़रती बयानों के लिए फेसबुक सहित अपने सभी वेबसाइट से प्रतिबंधित कर दिया।बीजेपी से निलंबित तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह पर मुंबई में केस, जानें क्या है मामला https://www.aajtak.in/crime/news/story/t-raja-singh-telangana-mla-case-registerd-mumbai-hate-speech-maharashtra-ntc-1664738-2023-03-30 4 जून 2023 आज तक 30 मार्च 2023 hi 27 अक्टूबर 2022 को, हैदराबाद पुलिस ने दावा किया कि विधायक राजा सिंह के खिलाफ 101 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 18 सांप्रदायिक अपराधों से संबंधित थे।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:1977 में जन्मे लोग
श्रेणी:हैदराबाद के लोग
श्रेणी:तेलंगाना के विधायक