411 REFERENCE · Wikipedia
शंकर महादेवन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शंकर महादेवन 3 मार्च 1967 Shankar Mahadevan.jpg शंकर महादेवन 250px solo_singer 1967 03 03 चेंम्बुर, मुंबई गायक 1998–अबतक शंकर-एहसान-लॉय
शंकर महादेवन (சங்கர் மகாதேவன்) एक भारतीय गायक है और शंकर-एहसान-लॉय तिहरी का हिस्सा है। शंकर महादेवन को चार बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, जिसमें तीन बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए और एक बार सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए दिया जा चुका है। सन २०१९ में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया। महादेवन ने शंकर महादेवन अकादमी की स्थापना की, जो दुनिया भर के संगीत के छात्रों को ऑनलाइन भारतीय संगीत सीखाता है। 2015 में, उन्होंने मराठी फ़िल्म कटयार कलजात घुसली में एक अभिनेता के रूप में पहली बार अभिनय करते नजर आये थे,https://marathistars.com/news/shankar-mahadevan-debuts-as-panditji-in-katyar-kaljat-ghusali/ Shankar Mahadevan debuts as Panditji in Katyar Kaljat Ghusali 23 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180323220248/https://marathistars.com/news/shankar-mahadevan-debuts-as-panditji-in-katyar-kaljat-ghusali/ 23 मार्च 2018 dead जो कि 1960 के दशक के प्रशिध्द नाटक का रूपांतर था। उन्होंने तमिल, मराठी, हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में गीत गाये है। उनका पहला एलबम "ब्रीथलेस" था, जिसमें उन्होंने एक सांस मेँ गाने गाये थे।
व्यक्तिगत जीवन
शंकर महादेवन का जन्म चेंबूर, मुंबई में केरल के पलक्कड़ से आ कर बसे एक तमिल परिवार में हुआ था।महादेवन शंकर जॉन ब्रिट्स मैं मुंबई में पला बढ़ा एक मलयाली हूं: शंकर महादेवन (अंग्रेजी में) https://www.youtube.com/watch?v=PPcyXZgW8EA&feature=related Kairali TV 8 सितम्बर 2013 0:38 4 जनवरी 2010 Interviewer: You have some connection with Kerala in fact, your family migrated from Palakkad or something like that. Shankar Mahadevan: Yes, I am an Iyer from Palakkad actually Kairali Archive on YouTube https://web.archive.org/web/20131205200324/http://www.youtube.com/watch?v=PPcyXZgW8EA&feature=related 5 दिसंबर 2013 live उन्होंने बचपन से ही हिन्दुस्तानी और कर्नाटक संगीत सीखना आरम्भ कर दिया था, और पांच साल की उम्र में ही वीणा बजाना शुरू कर दिया था। महादेवन ने प्रसिद्ध मराठी संगीतकार पंडित श्रीनिवास खले से संगीत की शिक्षा ग्रहण की।https://www.yahoo.com/news/khale-maestro-till-last-breath-mahadevan-113634107.html खले अपने अंतिम सांस तक एक वादक रहे: महादेवन (अंग्रेजी में) 19 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180722100112/https://www.yahoo.com/news/khale-maestro-till-last-breath-mahadevan-113634107.html 22 जुलाई 2018 live महादेवन ने 1988 में कंप्यूटर विज्ञान और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक किया, और संगीत के क्षेत्र में आने से पहले लिडिंग एज नाम की कम्पनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।.http://www.filmibeat.com/celebs/shankar-mahadevan/biography.html शंकर महादेवन: बायोग्राफी Filmi Beat 18 फरवरी 2013 https://web.archive.org/web/20180825212545/https://www.filmibeat.com/celebs/shankar-mahadevan/biography.html 25 अगस्त 2018 dead उनकी पत्नी का नाम संगीता महादेवन है, और उनके दो पुत्र है। ज्येष्ठ पुत्र सिद्धार्थ महादेवन गायक हैं, जिन्होंने 2013 के फ़िल्म भाग मिल्खा भाग के गीत "जिंदा" से गायिकी की शुरूआत की। उनका छोटा पुत्र, शिवम महादेवन, भी एक गायक है जिसने 2013 में धूम 3 के गीत "बन्दे हैं हम" में गीत गाया है। महादेवन ने तमिल, मराठी, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में भी गीत गाये है।https://starsunfolded.com/shankar-mahadevan/ शंकर महादेवन: बायोग्राफी (अंग्रेजी में) 19 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180319213540/https://starsunfolded.com/shankar-mahadevan/ 19 मार्च 2018 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
शंकर महादेवन
सरकारी वेबसाइट
शंकर महादेवन अकादमी
0536708
श्रेणी:गायक
श्रेणी:भारतीय गायक
श्रेणी:हिन्दी पार्श्वगायक
श्रेणी:तमिल पार्श्वगायक
श्रेणी:पार्श्वगायक
श्रेणी:मराठी पार्श्वगायक
श्रेणी:1967 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:मुंबई के लोग