411 REFERENCE · Wikipedia
सुजॉय कुमार गुहा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुजॉय कुमार गुहा 1940 6 20 y पटना, बिहार 20px भारत 20px भारत जैवचिकित्सा इंजीनियरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर RISUG पुरुष गर्भनिरोधक (An intravasal injectable male contraceptive) पद्म श्री (2020)
सुजॉय कुमार गुहा एक भारतीय जैवचिकित्सा (बायोमेडिकल) इंजीनियर हैं। उनका जन्म 20 जून 1940 को पटना, भारत में हुआ था। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से विद्युत अभियान्त्रिकी में स्नातक (B.Tech.) और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की । इनहोने इलिनोइस विश्वविद्यालय, उरबाना-शैंपेन से भी स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। गुहा ने बाद में अपनी पी.एच.डी. सेंट लुइस विश्वविद्यालय से मेडिकल फिजियोलॉजी में पूरी की।
गुहा ने सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की स्थापना की। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। भारत में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के संस्थापकों में से एक, गुहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुनर्वास इंजीनियरिंग, प्रजनन चिकित्सा में बायोइंजीनियरिंग और ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जाने जाते हैं। उन्हें कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं और उद्धृत शोध पत्रिका में उनके 100 से अधिक शोध पत्र हैं। 2003 में, वे IIT खड़गपुर में चेयर प्रोफेसर बने। उन्हें 2020 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
निरोध या कॉण्डम बनाने के लिए मानव लिंग का आकार नापने के लिए किए गए सर्वे में गुहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। https://openthemagazine.com/features/living/measuring-the-indian-penis/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1172964/
गुहा का प्रमुख योगदान गैर-हार्मोनल पॉलीमर-आधारित इंजेक्टेबल पुरुष गर्भनिरोधक 'रिसग' (Reversible inhibition of sperm under guidance, RISUG) के आविष्कार और विकास में रहा है, जिसके लिए अंतिम चरण- III क्लिनिकल 2019 में पूरा किया गया था।https://www.pharmtech.com/view/the-next-generation-of-male-contraceptives
इस शोध के वित्तीय पोषण लिए उन्हें 2012 में बिल और मेलिंडा गेट्स संस्थान का अनुदान मिला था। https://thewire.in/health/risug-male-contraceptive-icmr
RISUG संभवतः दुनिया में एकमात्र प्रतिवर्ती (reversible) पुरुष गर्भनिरोधक है। https://thewire.in/health/risug-male-contraceptive-icmr
अगले 3-4 महीनों में गर्भनिरोधक के बाजार में आने की उम्मीद है (जनवरी 2023)। गुहा कहते हैं, भारत में इसकी कीमत 70 रुपये होगी। पेटेंट के कारण इसकी कीमत अमेरिका में लगभग $500 तक जा सकता है।https://www.outlookindia.com/magazine/story/a-well-stung-bee/215269 संग्रहीत प्रति 13 जनवरी 2023 23 अक्तूबर 2021 https://web.archive.org/web/20211023174055/https://www.outlookindia.com/magazine/story/a-well-stung-bee/215269 dead
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:1940 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग