411 REFERENCE · Wikipedia
गणेश नारायणदास देवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गणेश नारायणदास देवी G. N. Devy.jpg
1950 08 01 yes भोर, पुणे, बंबई राज्य (अभी का महाराष्ट्र) गंभीर, विचारक, संपादक, शिक्षक, सांस्कृतिक कार्यकर्ता भारतीय पद्मश्री 2014
लिंगपुक्स पुरस्कार 2011
प्रिंस क्लॉज अवार्ड 2003
सार्क साहित्य पुरस्कार 2001
साहित्य अकादमी पुरस्कार 1993 साहित्यिक आलोचना
गणेश नारायणदास देवी (जन्म :१९५०) प्रसिद्ध साहित्यिक आलोचक एवं भाषा अनुसन्धान एवं प्रकाशन केन्द्र, वडोदरा के संस्थापक निदेशक हैं। वे पहले सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय, वडोदरा के अंग्रेजी के प्राध्यापक थे। डॉ॰ गणेश और उनकी पत्नी सुरेखा देवी 'भाषा' नामक गैर राजनीतिक ट्रस्ट संचालित करते हैं, जो गुजरात के जनजातीय क्षेत्रों में विशेष रूप से सक्रिय हैं। डॉ॰ गणेश का प्रबल दावा है कि भारत से 'लोक' की जुबान काटने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। 'भाषा' इसी के विरूद्ध एक अभियान है।http://hindi.webdunia.com/hindi-article/hindi-113072900077_4.html कैसी है इंटरनेट पर हिन्दी की स्थिति? 25 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20160304232203/http://hindi.webdunia.com/hindi-article/hindi-113072900077_4.html 4 मार्च 2016 dead
भारत की लुप्त होती भाषाओं पर व्यापक सर्वेक्षण, संवर्धन और संरक्षण तथा दस्तावेजीकरण करने का उन्होंने स्वेच्छा से बीड़ा उठाया है। इसी सर्वेक्षण के माध्यम से उनका कहना है कि हिन्दी आम धारणा को तोड़ती हुई तेजी से आगे बढ़ रही है। २०१० उनके नेतृत्व में पीपल्स लिंग्विटिक सर्वे ऑफ इण्डिया ने भारत की ७८० जीवित भाषाओं का सर्वेक्षण प्रकाशित किया।
श्री गणेश देवी को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Padma-Awards-Announced/articleshow/29365484.cms पद्म पुरस्कारों की घोषणा नवभारत टाईम्स 25 जनवरी 2013 27 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140202201708/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Padma-Awards-Announced/articleshow/29365484.cms 2 फ़रवरी 2014 live
इनके द्वारा रचित एक समालोचना आफ़्टर ऐम्नीसिया : ट्रेडिशन एंड चेंज इन इंडियन लिटरेरी क्रिटिसिज़्म के लिये उन्हें सन् 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp अकादमी पुरस्कार साहित्य अकादमी 11 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160915135020/http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp 15 सितंबर 2016 dead
प्रकाशन
1987: Critical Thought
1992: After Amnesi
1997: Of Many Heroes
1997: India Between Tradition and Modernity
2000: In Another Tongue
2002: Indian Literary Criticism: Theory & Interpretation
2002: Painted Words: An Anthology of Tribal Literature
2006: A Nomad Called Thief,
Keywords: Truth
वानप्रस्थ (मराठी में)
आदिवासी जाने छे (गुजराती में)
2009: ''The G.N. Devy Reader'
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
भारतीय लोक भाषा सर्वेक्षण (लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इण्डिया)
बाहरी कड़ियाँ
इस प्रोफेसर ने की थी देश की 780 भाषाओं और बोलियों की खोज (भास्कर, २०१७)
आदिवासियों का ज्ञान उनके जीवन जीने की कला है - प्रो. गणेश देवी (हिन्दी टेक्)
खुद स्कूल हैं गणेश नारायण देवी https://web.archive.org/web/20201123225001/https://www.livehindustan.com/news/editorial/guestcolumn/article1-story-57-62-91450.html 23 नवंबर 2020
क्रांतपथिक डॉ॰ गणेश देवी (मराठी में , लोकसत्ता)
भाषाओं की क़ब्रगाह बन गया भारत (बीबीसी हिन्दी)
भाषा का जालघर
तटीय भाषाएं चुका रही हैं 'परिवर्तन की कीमत'
श्रेणी:पद्मश्री,2014
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत अंग्रेज़ी भाषा के साहित्यकार