411 REFERENCE · Wikipedia
हरिहर फोर्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हरिहर फोर्ट् हर्षगड त्र्यंबक रेंज त्र्यंबकेश्वर तहसील नासिक जिला, महाराष्ट्र 300px कोटमवाड़ी से हरिहर किला India Maharashtra 300 Shown within Maharashtra पहाड़ी किले 19 54 17.9 N 73 28 19.2 E पत्थर, ईंटें, क्षार 3676 Ft. खंडहर हाँ
हरिहर फोर्ट / हर्षगढ़ एक किला है जो हरिहर किला सेउना (यादव) राजवंश काल के दौरान बनाया गया था। नासिक शहर से 40 किमी, इगतपुरी से 48 किमी घोटी से 40 किमी , भारत के महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित हे। यह नासिक जिले का एक महत्वपूर्ण किला है, और गोंडा घाट के माध्यम से व्यापार मार्ग को देखने के लिए बनाया गया था। चट्टानों को काटकर बनाई गई इसकी विशिष्ट सीढि़यों के कारण यहां बहुत से पर्यटक आते हैं।
इतिहास
हरिहर किला सेउना (यादव) राजवंश काल के दौरान बनाया गया था। इसे 1636 में त्र्यंबक और अन्य पुणे के किलों के साथ खान ज़मम को सौंप दिया गया था। https://cultural.maharashtra.gov.in/english/gazetteer/Nasik/022%20Places/001%20Place.htm#HarishFort Nasik District Gazetteers 1965-03-31 Cultural.maharashtra.gov.in 2022-08-11 1818 में 17 अन्य किलों के साथ किले पर कैप्टन ब्रिग्स https://www.forttrek.com/harihar-fort/ Harihar Fort Fort Trek en-US 2020-11-17 13 जून 2021 https://web.archive.org/web/20210613031645/https://www.forttrek.com/harihar-fort/ dead 13 जून 2021 https://web.archive.org/web/20210613031645/https://www.forttrek.com/harihar-fort/ ने कब्जा कर लिया था।
पहुँच
इस किले के दो आधार गांव हैं, हर्षवाड़ी और निर्गुड़पाड़ा। हर्षवाड़ी त्र्यंबकेश्वर से 13 किमी है . किले का दुसरा आधार गांव निर्गुड़पाड़ा/कोटमवाड़ी है जो घोटी से 40 किमी है जो स्वयं नासिक से 48 किमी है और मुंबई से 121 किमी. घोटी से त्र्यंबकेश्वर तक बस या निजी वाहन से यात्रा की जा सकती है। किले से लौटने के समय का ध्यान रखना चाहिए, त्र्यंबकेश्वर से घोटी के लिए अंतिम बस शाम 5:30 बजे है और नासिक से मुंबई के लिए देर रात तक पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध हैं। निर्गुड़पाड़ा की तुलना में हर्षेवाड़ी से चढ़ाई आसान है। निर्गुड़पाड़ा के उत्तर में पहाडी से एक बडा, सुरक्षित ट्रेकिंग पथ शुरू होता है। यह झाड़ियों के जंगल से होकर गुजरता है जब तक कि यह किले से जुड़े एक खुले रिज तक नहीं पहुंच जाता। जिस पहाड़ी पर किला स्थित है, उसके किनारे तक पहुँचने में लगभग एक घंटे का समय लगता है। यह चढ़ाई पत्थर को काटकर बनाई गई सीढ़ी पर 60 मीटर की चढ़ाई 60 डिग्री पर पुरी करती है। सीढि़यां कई जगहों पर घिस चुकी हैं फिर भी सीढि़यों को दोनों ओर के काटे गए छेद आसानी से पकड़ने के लिए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुँचने के बाद, एक पथ बायीं ओर जाता है और फिर से पेचदार चट्टान को काटकर सीढ़ियाँ चढ़नी होती हैं, जो पहले की तुलना में अधिक खड़ी होती हैं। अंत में एक संकीर्ण प्रवेश द्वार के साथ सीढ़ियां समाप्त होती हैं। कई जगहों पर सीढ़ियां इतनी संकरी हैं कि एक बार में एक ही व्यक्ति चढ़ सकता है। हरिहर किले, https://www.forttrek.com/harihar-fort/ Harihar Fort Fort Trek en-US 2020-11-14 13 जून 2021 https://web.archive.org/web/20210613031645/https://www.forttrek.com/harihar-fort/ dead 13 जून 2021 https://web.archive.org/web/20210613031645/https://www.forttrek.com/harihar-fort/ के साथ-साथ स्थानीय गांवों में भी रुकने कि व्यवस्था संभव है।
विशेषताएँ
इस किले पर कोई अच्छी संरचना नहीं बची है सिवाय एक छोटे से प्रवेश द्वार वाले भंडारण गृह के। किले के केंद्र में चट्टानों को काटकर बनाए गए पानी के कुंडों की एक श्रृंखला है। किले के सभी स्थानों का भ्रमण करने में लगभग एक घंटे का समय लगता है। http://trekshitiz.com/trekshitiz/marathi/Harihar-Trek-H-Alpha.html Harihar, Sahyadri,Shivaji,Trekking,Marathi,Maharastra https://web.archive.org/web/20190226084342/http://trekshitiz.com/trekshitiz/marathi/Harihar-Trek-H-Alpha.html 26 February 2019 28 December 2016 26 फ़रवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190226084342/http://trekshitiz.com/trekshitiz/marathi/Harihar-Trek-H-Alpha.html dead
अंगूठाकार| चारों ओर की पहाड़ियाँ
अंगूठाकार|खतरनाक आरोहण
अंगूठाकार|किले का मुख्य द्वार से नजारा
अंगूठाकार|दुसरा प्रवेश द्वार
यह सभी देखें
महाराष्ट्र के दुर्गों की सूची
भारत में किलों की सूची
मराठी लोग
भारत का सैन्य इतिहास
मराठा साम्राज्य में शामिल लोगों की सूची
संदर्भ
श्रेणी:मराठा साम्राज्य के स्थापत्य