411 REFERENCE · Wikipedia
सार्वमुद्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2020
right|thumb|300px|किसी कम्पनी की मुद्रा (मुहर)
किसी कम्पनी द्वारा उपयोग की जाने वाली आधिकारिक मुद्रा (मुहर) को कम्पनी की मुद्रा या सार्वमुद्रा (company seal या corporate seal या common seal) कहते हैं। पहले अधिकांश 'कामन लॉ' वाले देशों में सार्वमुद्रा का बहुत प्रचलन था किन्तु अब अधिकां श देशों में इन मुद्राओं को समाप्त कर दिया गया है।
सार्वमुद्रा कम्पनी के सामूहिक अस्तित्व का प्रतीक है। जिस नाम से कम्पनी का रजिस्ट्रेशन होता है उसी नाम का एक सार्वमुद्रा होता है जिसके बिना कम्पनी का कोई कार्य सम्पादित नहीं होता। कम्पनी को सामूहिक रूप से बाध्य करने के लिए प्रत्येक हस्ताक्षर के साथ मुद्रा दे देना आवश्यक रहता है। अगर किसी प्रलेख पर कम्पनी के संचालन अथवा प्रबन्धक बिना कम्पनी की सार्वमुद्रा अंकित किए हस्ताक्षर कर देता है तब वह उसके लिए वैयक्तिक (individually) रूप से उत्तरदायी होता है। इसलिए कम्पनी की सामूहिकता प्रतीत करने के लिए सार्वमुद्रा का अंकित रहना अत्यन्त आवश्यक है।
श्रेणी:व्यावसायिक अधिनियम