Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इस्लामी त्यौहार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुस्लिम त्यौहार : दुनिया में मुस्लिम समूह, अलग अलग पर्वों को अलग अलग दिवसों में मनाते हैं। हर दिवस का अपना एक महत्त्व होता है। जैसे दीगर धार्मिक समूह विशेश पर्व दिन मनाते हैं, ठीक उसी तरह मुस्लिम समूह भी अनेक त्यौहार मनाता है। मास के अनुसार देखें तो मुस्लिम त्यौहार इस प्रकार हैं। इस्लाम में प्रमुख त्यौहार thumb|रमजान महिने के लिए रंगीन दिया इस्लामी नया वर्ष - 1 मुहरम आशूरा 10 मुहरम - मूसा बनी इस्राईल को लेकर फ़िरौन से छुटकारा पाकर "रेड सी" पार करते हैं। और भी; हुसैन इब्न अली और उन के साथी कर्बला के युद्ध में शहीद होते हैं। मीलाद उन-नबी - 12 रबीउल अव्वल - हज़रत मुहम्मद की जन्म तिथि शब-ए-मेराज - 27 रजब - इस को लैलतुल मेराज भी कहते हैं। इस्रा और मेराज की रात को हज़रत मुहम्मद स.अ.व. मेराज की यात्रा किये। शब-ए-बारात - इसको लैलतुल बारात भी कहते हैं। यह शाबान मास में आती है। रमज़ान (महीना) - इस महीने में उपवास रखा जाता है, और परम पवित्र माना जाता है। शब-ए-क़द्र या लैलतुल क़द्र - यह रात रमज़ान महीने की २७ तारीख को आती है। जुमातुल विदा - रमज़ान महीने का आखरी जुमा (शुक्रवार) ईद उल-फ़ित्र - यह ईद शव्वाल मास की पह्ली तारीख को मनाई जाती है। ईद-उल-अज़हा या बकरा ईद - ज़ु अल-हज्जा के १० वीं तारीख़ को यह ईद मनाई जाती है। इन के इलावा योम अल जुमा यानी साधारण शुक्रवार भी "ईद उल मोमिनीन" यानी विश्वासियों का पर्व कह्लाता है। मुख्य तिथियाँ thumb| बादशहा बाबर ईद के त्योहार पर दरबारी लोगोंको शुभकामना देते हुए वर्णीत चित्र इस्लामी कालदर्शक की कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ हैं: 1 मुहरम (इस्लामी नया वर्ष) 10 मुहरम (आशूरा) मूसा बनी इस्राईल को लेकर फ़िरौन से छुटकारा पाकर "रेड सी" पार करते हैं। और भी; हुसैन इब्न अली और उन के साथी कर्बला के युद्ध में शहीद होते हैं। 12 रबीउल अव्वल -- मीलाद उन-नबी या मीलाद ए नबी 17 रबीउल अव्वल—शिया समूह "इस्ना अशरी" इस दिन ईद ए मीलाद मनाते हैं। 13 रज्जब -- अली इब्न अबी तालिब का जन्म दिन 27 रज्जब -- शब-ए-मेराज या इस्रा और मेराज 22 रज्जब—मुस्लिम के थोडे समूहों में "कुंडों की नियाज़", "सफ़्रे के फ़ातिहा" के नाम पर मन्नतें और उन्के पूरे होने पर फ़ातिहा ख्वानी करते हैं। और यह फ़ातिहा ख्वानी हज़रत इमाम जाफ़र-ए-सादिक़ के नाम से जुड़ी है। 1 रमज़ान -- उपवास रखने की शुरुआत का पहला दिवस 21 रमज़ान -- अली इब्न अबी तालिब के देहांत का दिन। 27 रमज़ान -- क़ुर'आन के अवतरण का दिन। और लैलतुल क़द्र 1 शव्वाल -- ईद उल-फ़ितर या ईद उल-फ़ित्र 8-10 ज़ु अल-हज्जा -- मक्का तीर्थ यात्रा या हज 10 ज़ु अल-हज्जा -- ईद-उल-अज़हा या बकरा ईद इन्हें भी देखें जुमा या जुम्मा (शुक्रवार) बाहरी कडि़याँ ईद रमजान लालातुल कद्र सलाह नमाज अनुगणक श्रेणी:मुस्लिम त्यौहार श्रेणी:इस्लाम श्रेणी:धार्मिक त्यौहार