411 REFERENCE · Wikipedia
बैरवा (2017 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बैरवा अथवा भैरवा (பைரவா) 2017 की भारतीय तमिल भाषा की एक्शन फिल्म है। फ़िल्म के लेखक तथा निर्देशक भरतन हैं। फ़िल्म के निर्माता बी वेंकटराम रेड्डी हैं। फिल्म में विजय मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ कीर्ति सुरेश, जगपति बाबू, डैनियल बालाजी, सतीश, थम्बी रमैया, माइम गोपी, सिजा रोज़, हरीश उथमन और अपर्णा विनोद हैं सहायक भूमिका में हैं।
बैरवा 12 जनवरी 2017 को रिलीज़ हुई थी। इसे समीक्षकों से ज्यादातर सकारात्मक समीक्षा मिली और यह बॉक्स-ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल रही।
== पटकथा ==
बैरवा चेन्नई में आईसीसीआई बैंक का एक एजेंट है। वह देनदारों से पैसे वापस पाने के लिए हिंसक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार है। अपने मैनेजर की बेटी की शादी के दौरान वह तिरुनेलवेली जिले के कल्लिडैकुरिची की एक मेडिकल छात्रा मलारविझी से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। जब वह चेन्नई छोड़ने से पहले मलार को अपने प्यार का प्रस्ताव देने के लिए कोयम्बेडु बस स्टेशन जाता है, तो वह उसे गुंडों के एक समूह द्वारा घेर लिए जाते हुए देखता है। गुंडे उसे मारने की योजना बना रहे होते है, क्योंकि वह कथित रूप से केंद्रीय मंत्री के बेटे चरण पर हमले में शामिल है। हालांकि तिरुनेलवेली के पेरियाकन्नु उर्फ पीके द्वारा उन्हें फोन करने और उन्हें उसे नुकसान न पहुंचाने के लिए कहने के बाद वे पीछे हट जाते हैं। बैरवा को मलार सच बताती है कि पीके ने उसकी जान क्यों बख्शी।
== कलाकार ==
विजय –बैरवा
कीर्ति सुरेश – मलारविज़ी
जगपति बाबू – पेरिया कन्नू उर्फ पीके
डैनियल बालाजी – कोट्टई वीरन
सतीश – शनमुगम
थम्बी रमैया – नारायणन
माइम गोपी – करुवदु कुमार
सिजा रोज़ – पूंगोडी, मलार की बहन
हरीश उथमन – प्रभा, मलार के बहनोई
अपर्णा विनोद – वैशाली
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
बैरवा (2017 फ़िल्म) इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर