411 REFERENCE · Wikipedia
जगमोहन रामायण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिसम्बर 2024
जगमोहन रामायण १५वीं शताब्दी के ओड़िया कवि बलराम दास द्वारा रचित महाकाव्य है। ओड़ीसा में यह दाण्डि रामायण नाम से प्रसिद्ध है। यह रामकाव्य है किन्तु वाल्मीकि रामायण का सीधा अनुवाद नहीं है। इसमें शिव, पार्वती को राम की कथा सुनाते हैं। अतः यह शिव और पार्वती के संवाद के रूप में है।
संरचना
यह महाकाव्य 'दण्डिवृत्त' नामक छन्द में रचित है। यह एक विशाल ग्रन्थ है। इसमें वाल्मीकि रामायण के सातो काण्ड हैं-
आदि काण्ड
अयोध्या काण्ड
वन काण्ड
किष्किन्धा काण्ड
सुन्दर काण्ड
युद्ध काण्द
उत्तर काण्ड
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
रामायण
बलराम दास
श्रेणी:ऑड़िया साहित्य